Sunday, March 1, 2020

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कहा- जांच के बाद ही होगी कार्रवाई

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने कहा- जांच के बाद ही होगी कार्रवाई

मथुरा. वृन्दावन के भागवत कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक संबोधन करने एवं वहां मौजूद महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। एसएसपी का कहना है कि मामले की प्राथमिक विवेचना कराई जा रही है जिसके आधार पर ही कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार यह मामला थाना हाईवे की एक कालोनी का है। उसमें आरोप लगाया गया है कि 24 फरवरी को छटीकरा रोड, वृन्दावन में स्थित शांति सेवा धाम के मुख्य ट्रस्टी एवं कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर, उनके भाई विजय शर्मा तथा गजेंद्र, श्याम सुंदर, अमित और धर्मेंद्र ने वादी के घर में घुसकर उसको बुरी तरह मारा-पीटा, उसके साथ गाली-गलौज की,उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ भी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘इस मामले की जांच रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार को दी गई है। वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट देंगे। परिणाम आने पर उसी के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।’’

वृन्दावन के कथावाचक देवकीनन्दन उस समय सुर्खियों में आए थे जब अपने पहले कार्यकाल में मोदी सरकार ने एससी एसटी एक्ट के कुछ प्रावधानों पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को नए संशोधन से पलट दिया। उस समय उन्होंने कई शहरों में सवर्णों के विरोध प्रदर्शनों की अगुआई की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wjRaqR
सेना के पूर्व जवान ने एडीएम पर क्रिकेट के बल्ले से हमला किया, हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

सेना के पूर्व जवान ने एडीएम पर क्रिकेट के बल्ले से हमला किया, हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

गाजियाबाद. जिले में एक अपर जिलाधिकारी (एडीएम) पर रविवार को क्रिकेट के बल्ले से हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हमलावर की पहचान सेना के पूर्व जवान जसबीर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लेकर पूछताछ की जा रही है कि उसने एडीएम पर हमला क्यों किया।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि मदन सिंह गर्बयाल शाम करीब सात बजे जब टहलने के लिए निकले थे, तब उनपर यह हमला हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘हमला राज नगर के सेक्टर 14 में विश्वनाथ पार्क में हुआ।’’ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एडीएम के उपर हमला क्यों किया गया। हमलावर से पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि उसे पहले सेना से बर्खास्त कर दिया गया था। इसकी जांच करायी जा रही है। वह कई माल्स में भी काम कर चुका है और फिलहाल में वह बेरोजगारी की हालत में था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एडीएम मदन सिंह गर्बयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3adwtLI
प्रमाणित मटेरियल से छत्रपति शिवाजी महाराज का हीरोइज्म गढ़ेंगे रितेश, तथ्यों से छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं

प्रमाणित मटेरियल से छत्रपति शिवाजी महाराज का हीरोइज्म गढ़ेंगे रितेश, तथ्यों से छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं

बॉलीवुड डेस्क (अमित कर्ण). छत्रपति शिवाजी महाराज का नायकत्व हमेशा से ही बॉलीवुड को आकर्षित करता रहा है कई फिल्मकारों ने उनके इस हीरोइज्म को परदे पर उतारने की कोशिश भी की है। रितेश देशमुख द्वारा भी उन पर फिल्म बनाने की चर्चा काफी समय से चलती रही है। अब खुद रितेश ने खुद भास्कर से स्पेशल चर्चा में अपने इस प्रोजेक्ट पर कही सुनी बातों को परे रखते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है। रितेश खुद इस फिल्म के निर्माता होंगे और वे ही इसमें छत्रपति का रोल प्ले करेंगे। इसे वे मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं में बनवा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 'सैराट' फेम डायरेक्टर नागराज मंजुले को बोर्ड पर लिया है, साथ ही अजय-अतुल के साथ भी कोलैबोरेट किया गया है। इस प्रोजेक्ट को वह इतनी प्रमुखता पर रख रहे हैं कि इसके अलावा उन्होंने आगे कोई और फिल्म साइन तक नहीं की है। बकौल रितेश यह फिल्म 2021 तक परदे पर आ जाएगी।

पढ़िए रितेश ने अपने इस प्रोजेक्ट पर क्या जानकारी दी

  • तैयारी: अभी तो हमने बस इस फिल्म की अनाउंसमेंट ही की है। इसके लिए संसाधनों को जुटाने में एक लंबा वक्त तो लग गया। मैं इस फिल्म को लेकर बड़ा एक्साइटेड हूं। इससे पहले भी हम लोगों ने फिल्म अनाउंस की थी। दुर्भाग्य से तब चीजें नहीं हो पाई। हमें फिर से काफी कुछ करना पड़ा।
  • ऑथेंटिसिटी: दरअसल इस फिल्म को लेकर ढेर सारे मापदंड हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐसी आभा है कि हम उनसे जुड़े फैक्ट्स के साथ जरा भी छेड़छाड़ नहीं कर सकते। हम इस कहानी को फिक्शनलाइज नहीं कर सकते। उनकी जिंदगी को जस का तस परदे पर उतारने का प्रयास करेंगे। हम इसमें सेंटीमेंट का तो ख्याल रखेंगे ही, साथ ही जो रिसर्च मटेरियल व डॉक्युमेंट्स अवेलेबल है, उन्हीं के दायरे में रहते हुए हमें फिल्म बनानी है।
  • बजट: इसके बजट को लेकर में इतना चिंतित नहीं हूं। कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी शख्सियत पर फिल्म है तो भारी-भरकम बजट की ही होगी। मेरे हिसाब से जरूरी नहीं कि आप 150 करोड़ से ऊपर खर्च करके ही अच्छा विजुअल दिखा सकते हैं। कई बार ऐसा हुआ है जहां पर कम बजट की फिल्म है, लेकिन उसका विजुअल 100 करोड़ वाले से अच्छा रहा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Riteish Deshmukh Talks About The Biopic Of Chhatrapati Shivaji Maharaj


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38bm15V
बुलंदशहर सदर सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का दिल्ली में निधन, लीवर की बीमारी से पीड़ित थे

बुलंदशहर सदर सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का दिल्ली में निधन, लीवर की बीमारी से पीड़ित थे

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर सदर सीट से भाजपाविधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का सोमवार सुबह निधन हो गया। सिरोही 74 वर्ष के थे। लीवर की बीमारी से पीड़ित विधायक दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां सोमवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। सिरोही के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

सिरोही का शव सोमवार को उनके बुलंदशहर के प्रीत विहार स्थित आवास ले आया जाएगा। सिरोही बुलंदशहर सीट से कई बार विधायक रहे। वह उत्तर प्रदेश में राजस्व मंत्री के रूप में भी अपने सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल, वह यूपी विधानसभा में मुख्य सचेतक के पद पर नियुक्त थे।

भाजपा विधायकवीरेंद्र सिंह सिरोही नेवर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा के हाजी अलीम को हराया था। उस समय सिरोही भाजपा के मुख्य सचेतक विधान मंडल दल के नेता भी थे। वह कल्याण सिंह सरकार में राजस्व मंत्री भी रहे। उनके निधन की सूचना मिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके बेटे से फोन पर बातचीत की। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ उनको श्रद्धांजलि देने के लिए बुलंदशहर आ सकते हैं। वीरेंद्र सिंह सिरोही का पार्थिव शरीर दिल्ली से बुलंदशहर लाया जाएगा और फिर यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम ने जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिरोही के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार सुबह ट्वीट करते हुए सीएम ने विधायक के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने लिखा, 'बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।' सीएम ने आगे लिखा, 'प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्रीचरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही का निधन -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39l1aPi
तेज बारिश से धुला प्रदूषण, एक्यूआई 90 पर पहुंचा, तीन महीने बाद हवा रही सबसे साफ

तेज बारिश से धुला प्रदूषण, एक्यूआई 90 पर पहुंचा, तीन महीने बाद हवा रही सबसे साफ

नई दिल्ली .शनिवार रात दिल्ली में हुई तेज बारिश के चलते रविवार को दिल्ली की आबोहवा संतोषजनक की श्रेणी में पहुंच गई और साल 2020 में सबसे साफ एयर क्वालिटी का रिकॉर्ड बना दिया। राजधानी में इतनी साफ आबोहवा 92 दिन बाद रही है। इससे पहले 29 नवंबर, 2019 को एयर क्वालिटी इससे साफ थी। दिल्ली का आरकेपुरम इलाका सबसे साफ एयर क्वालिटी वाला रहा। एनसीआर के प्रमुख शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी एयर क्वालिटी संतोषजनक की श्रेणी में रही। सोमवार और मंगलवार को एयर क्वालिटी के थोड़ा खराब होने की संभावना है।सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की शाम चार बजे की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 90 रहा, जोकि संतोषजनक की श्रेणी में है। दिल्ली में सबसे साफ एयर क्वालिटी आरकेपुरम में रही।

आबोहवा की स्थिति

  • 0-50 अच्छा
  • 51-100 संतोषजनक
  • 101-200 मॉडरेट
  • 201-300 खराब
  • 301-400 बहुत खराब
  • 401-500 गंभीर

अगले तीन दिन बुधवार तक बढ़ेगा और गुरुवार से घटेगा पारा

  • गुरुवार को हल्की बारिश की है संभावना
  • रविवार को अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा
  • दिल्ली का तापमान अगले तीन दिन बढ़ने और फिर उसके बाद अगले तीन घटने की संभावना जताई गई है। इसका कारण गुरुवार को बारिश की संभावना है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहते हुए 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में 18.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान अमूमन साफ रहेगा। गुरुवार को आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह स्थिति शनिवार तक बनी रहने का अनुमान है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 14 डिग्री तक जा सकता है।

लंबे समय तक हवा में यह सुधार बने रहने की नहीं संभावना: एक्सपर्ट

एयर क्वालिटी में सुधार शनिवार रात हुई तेज बारिश और रविवार को चली तेज हवा के कारण हुआ। रविवार को दिल्ली में हवा की अधिकतम रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा थी और 24 घंटे में 18.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार को हवा की अधिकतम रफ्तार 12 और मंगलवार को 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजधानी में रविवार को खुशगवार रहा मौसम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uJC1yB
अधूरी नींद और ओवर वर्क के कारण मंच से गिरे थे सिंगर जुबिन गर्ग, जीभ पर लगे टांके हालत खतरे से बाहर

अधूरी नींद और ओवर वर्क के कारण मंच से गिरे थे सिंगर जुबिन गर्ग, जीभ पर लगे टांके हालत खतरे से बाहर

बॉलीवुड डेस्क. शुक्रवार शाम गुवाहाटी में एक इवेंट के दौरान सिंगर जुबिन गर्ग घायल हो गए थे। जिन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हालांकि अब वे खतरे से बाहर हैं। लेकिन उन्हें अभी आईसीयू में रखा गया है। जुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया - 12 डॉक्टर्स की टीम ने जुबिन की हैल्थ की निगरानी कर रहीहै। शनिवार को उन्होंने नाश्ता, जूस और सादा खाना भी खाया।गौरतलब है कि गुवाहाटी में इवेंट के दौरान जुबिन स्टेज से बेहोश होकर गिर गए थे। हॉस्पिटल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जुबिन की जीभ पर टांके आए हैं।

फैन्स की जल्दबाजी में आई और चोटें : डॉक्टर्स के अनुसार जुबिन जब बेहोश हुए तो उनके फैन्स ने जल्दबाजी में उन्हें उठाया, जिसके कारणउनकी गर्दन और हाथ में उस वक्त चोट आ गई है।जुबिन ने गुवाहाटी में ही कोकराझार जिले में इवेंट के लिए जाने वाले थे। लेकिन इस घटना के बाद उसे कैंसिल कर दिया गया। इतना ही नहीं वे देशभर में कई जगहों पर इवेंट और शूट करने जा रहे थे, लेकिन इन सभी को कैंसिल कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Zubeen Garg Accidant | Singer Zubeen Garg fell down from Stage In Guwahati Over musical Event, health out of danger
Zubeen Garg Accidant | Singer Zubeen Garg fell down from Stage In Guwahati Over musical Event, health out of danger


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cnfFnh
डॉ. कफील की पत्नी ने कहा- जेल में पति की जान को, सुरक्षा दे सरकार

डॉ. कफील की पत्नी ने कहा- जेल में पति की जान को, सुरक्षा दे सरकार

अलीगढ़. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सीएए के मुद्दे पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मथुरा जेल में बंद गोरखपुर के डॉ. कफील खान की पत्नी डॉ. शाबिस्ता खान ने अपने पति की जान को जेल में खतरा होने की आशंका जताई है। शाबिस्ता ने डॉ. कफील को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है। डॉ. कफील राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत 13 फरवरी से मथुरा जेल में बंद हैं।

शाबिस्ता ने इसे लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखकर जेल में अपने पति के लिए सुरक्षा की मांग की है। डॉ. शाबिस्ता खान ने जेल में कफील से मुलाकात के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय, अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग), जेल महानिदेशक, अलीगढ़ एवं मथुरा के न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनके पति को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है और उनसे गरिमा के खिलाफ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है।

वहीं मथुरा जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने इस बारे में कहा, 'यह उनका अपना कहना हो सकता है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई नया आदेश मिला है। जहां तक जेल में बंद कैदी को विशेष सुरक्षा देने की बात है तो ऐसा कोई प्रावधान जेल मैन्युअल में नहीं है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डॉ. कफील की पत्नी शाबिस्ता ने उनको सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TuSbUC