Tuesday, March 31, 2020

अक्षय कुमार ने बिग बॉस से की लॉकडाउन की तुलना, कहा-'इस समय भगवान ही बिग बॉस है'

बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित हो चुका है। इस दौरान लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी तरफ से लोगों को जागरूक करने की हर कोशिश कर रहे हैं। अक्षय कुमार भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से घर में रहने की बात कह रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने एक इंटरव्यू में लॉकडाउन को लेकर कई सारी बातें कही हैं। साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के चलते अपने वर्किंग पैटर्न पर भी बातें शेयर की हैं।

अक्षय ने कहा, 'भगवानबिग बॉस है': अक्षय ने रेडियो नशा नाम के होम टॉकीज सेगमेंट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ये बहुत जरुरी है कि हम सब घर पर रहें, थोड़ा टाइम बिता लेते हैं छोटे-छोटे वीडियो बना लेते हैं। आपका फोन आने के पहले एक वीडियो कॉल पर था एक डायरेक्टर और राइटर के साथ। हम वीडियो कॉल पर पूरी स्क्रिप्ट पढ़ रहे होते हैं, किसी को बुलाते नहीं, किसी को मैं बुलाता नहीं क्योंकि आ नहीं सकते, आना ही नहीं चाहिए।'

अक्षय ने आगे कहा, 'निजी तौर पर मिल कर बात होती है वो वीडियो कॉल पर नहीं हो सकती लेकिन तकनीक का फायदा उठाना चाहिए। आपने वो खेल देखा है? बिग बॉस, सलमान खान का जो शो आता है? मेरे ख्याल से भगवान जो है वो बिग बॉस है और उसने बोला है कि सब अपने घर पर रहेंगे। बिग बॉस चाहते हैं तो अपने घर पर ही रहना पड़ता है। जो घर पर रहता है वो विनर बनता है। बीवी-बच्चों के साथ रहें, अपने हाइजीन का ध्यान रखें, अब तो बस ये ही कह सकता हूं कि चुपचाप घर में बैठे रहो, हिलो-डुलो मत,सबसे जरुरी है सेहत का ध्यान रखना। ऐसे वक्त पर इंसान सेहत का ध्यान छोड़ देता है।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar compares lockdown to Salman Khan’s reality show: ‘God is the Bigg Boss right now’

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3au0F5T
29 राज्यों में 1 हजार 619 मामले: एक दिन में सबसे ज्यादा 272 मरीज बढ़े, महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 300 के पार

नई दिल्ली. देश के 29 राज्यों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। देश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए। पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले। सबसे ज्यादा 64 संक्रमित महाराष्ट्र में मिले, यहां कुल मरीज 300 के पार हो गए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 57, दिल्ली में 23, मध्य प्रदेश में 19 और तेलंगाना में 15 मामले बढ़े। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1 हजार 619 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार रात 8.30 बजे कहा- पिछले 24 घंटे में 146 नए मामले सामने आए। देश में अब कोरोना के कुल केस 1 हजार 397 हो गए हैं। इनमें से 1 हजार 238 एक्टिव केस हैं और 124 ठीक हो चुके हैं। 35 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच, सेना ने कोलकाता में संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आने वाले 30 अधिकारियों और जवानों को एहतियातन क्वारैंटाइन कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि ये सभी लोग सेना के कर्नल रैंक के डॉक्टर के संपर्क में आए थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से निपटने के उपायों पर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से फोन पर चर्चा की।

जमात में शामिल लोगों का देशभर मेंपता लगाया जा रहा

दिल्ली में मरकज की जमात में शामिल लोगों कोरोना संदिग्धों क देशभर में ट्रैकिंग जारी है। आंध्र में मरकज से लौटे 4 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। भोपाल में 82 लोग चिन्हित किए जा चुके हैं। वहीं, रात को 8 लोग बरेली की एक मस्जिद में मिले।

देश के 29राज्यों मेंपहुंचा कोरोना संक्रमण

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 302 10 39
केरल 241 2 24
तमिलनाडु 124 1 6
दिल्ली 120 2 6
उत्तरप्रदेश 104 0 17
कर्नाटक 101 3 8
राजस्थान 93 2 3
तेलंगाना 92 1 14
गुजरात 74 6 5
मध्यप्रदेश 66 4 0
जम्मू-कश्मीर 55 2 1
आंध्रप्रदेश 44 0 1
हरियाणा 43 0 17
पंजाब 41 4 1
प.बंगाल 27 3 0
बिहार 21 1 0
चंडीगढ़ 15 1 0
लद्दाख 13 0 3
अंडमान-निकोबार 10 0 0
छत्तीसगढ़ 9 0 0
उत्तराखंड 7 0 2
गोवा 5 0 0
हिमाचल 3 1 1
ओडिशा 4 0 0
मणिपुर 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
पुडुचेरी 1 0 0
झारखंड 1 0 0
असम 1 0 0

देश के 19राज्यों का हाल

  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 302: मंगलवार को 64नए मामले सामने आए।राज्य मेंसोमवार को 35 संक्रमित मिले थे। राज्य में सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में हैं। इनके अलावा पुणे में 45, सांगली में 25 और नागपुर में 12 पॉजिटिवहैं।राज्य में अब तक 39 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मुंबई में खाने का पैकेट लेने के लिए लाइन में लगे लोग। यहां सोशल डिस्टेंसिंग नजर नहीं आई।

  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 66:मंगलवार को यहां 19 केस सामने आए। इनमें से इंदौर में ही 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।इंदौर में संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है। इस महामारी को देखते हुए जेलों में भीड़ कम कीजा रही है। राज्य सरकार करीब 8 हजार कैदियों को पैरोल और अंतरिम जमानत पर रिहा करेगी। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 5 हजार सजायाफ्ता कैदियों को 60 दिन के लिए पैरोल दी जा रही है। जबकि, 5 साल तक की सजा के प्रावधान वाले विचाराधीन करीब 3 हजार कैदियों को 45 दिन की अंतरिम जमानत दी जा रही है।
  • केरल; कुल संक्रमित- 241: मंगलवार को 7 नए मामले सामने आए।सोमवार को 32 केस मिले थे।राज्य के सभी 14 जिले संक्रमण से प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा 107 मरीज कासरगोड़ में हैं।राज्य से एक अच्छी खबर भी है। यहां एक बेहद बुजुर्ग पति-पत्नी संक्रमण से ठीक हुएहैं। पति 98 साल के और पत्नी 88 साल की हैं। वे डायबिटिक और हायपरटेंशन के मरीज भी हैं। वे पिछले हफ्ते इटली से लौटे अपने बच्चों और पोते-पोतियों के संपर्क में आने से संक्रमित हो गए थे। एक बार उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 93: राज्य में मंगलवार को 14 नए मामले सामने आए। जयपुर, झुंझुनूं, डूंगरपुर, अजमेर में 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा ईरान से एयरलिफ्ट करके लाए गए लोगों में से 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 104:मंगलवार को यहां बरेली में 5 नए मामले सामने आए, उसके बाद शाम तक 3 और केस भी पॉजिटिव निकले। राज्य में सोमवार को 24 कोरोना संक्रमित मिले थे। सबसे ज्यादा 30 कोरोना पॉजिटिव गौतम बुद्ध नगर में हैं।उत्तरप्रदेश पुलिस का कहना है कि राज्यमें उन 157 लोगों को भीतलाश लिया गया है, जो निजामुद्दीन स्थित मरकज के तब्लीगी इज्तिमा में शामिल हुए थे।
  • बिहार; कुल संक्रमित- 21:राज्य में मंगलवार को कोरोनावायरस के6नए मरीज मिले।दूसरी तरफ, सोमवार कोसीतामढ़ी के मढ़ौल गांव में एक व्यक्ति को 2 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। व्यक्ति और उसका परिवार कल ही महाराष्ट्र से लौटे थे। मृतक ने कोरोना सहायता केंद्र को उनकी वापसी की सूचना दी थी, जिससे आरोपी नाराज थे। मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर अफसरों से अंदर आने की गुजारिश करते प्रवासी।

  • झारखंड; कुल संक्रमित-01: राज्यमें मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया। राज्य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा- मलेशिया की एक नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसे रांची के हिंदपीडी इलाके से खेल गांव में बनाए गए आइसोलेश सेंटर में भेज दिया गया है।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 120: यहां मंगलवार को 23 नए केस सामने आए। सोमवार को भी25 मामले मिले थे।यहां निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च तक 5 हजार से ज्यादा लोगआए थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड और देश के 15राज्योंके लोग शामिल हुए थे। 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी यहां 2 हजार लोग ठहरे हुए थे। यहां से लौटे सैकड़ोंलोग संक्रमित मिले हैं।सरकार ने 1339 लोगों को क्वारैंटाइन कराया है।
  • छत्तीसगढ़; कुल संक्रमित- 9:मंगलवार को एक मामला सामने आया। यूके की यात्रा से लौटे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।यहां सोमवार को भी कोरबा में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला था। वह हाल ही में लंदन से लौटा था।जिले में यह पहला संक्रमित है। राज्य में रायपुर में 4, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और राजनांदगाव में एक-एक संक्रमित हैं। अब तक मिले 8 पॉजिटिव मरीजों में लंदन से लौटने 4 चार हैं।इस बीच, धमतरी के तातापानी मेंहोम क्वारैंटाइन किए गए 35 साल के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। वह हाल ही में तमिलनाडु से लौटा था। उसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। एक साल पहले ही उसकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
  • तेलंगाना; कुल संकंमित- 92: यहां मंगलवार को 15 नए मामले सामे आए।स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ने कहा- राज्य में कोरोनावायरस के सभी 15 नए संक्रमितनिजामुद्दीन मरकज से वापस लौटे थे।सबसे ज्यादा 36 संक्रमित हैदराबाद में हैं। राज्य केमंत्री केटी रामाराव का कहना है कि प्रदेशकी सीमा पर दूसरे राज्योंसे आए 9 लाख मजदूर हैं। हमहैदराबाद में 170 कैम्प बनाने में सक्षम हैं। उन्हें वहीं जरूरी सामान मुहैया कराने को कहा गया है।
  • आंध्रप्रदेश; कुल संक्रमित 44:मंगलवार को 21रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 44हो गई। उधर,प्रदेश सरकार ने होम क्वारैंटाइन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों पर नजर रखने के लिए कोविड अलर्ट ट्रैकिंग सिस्टम बनाया है। इससे करीब 25 हजार लोगों पर नजर रखी जा रही है। सरकार ने इन लोगों के मोबाइल नंबरटेलिकॉम कंपनियों से साझा किए हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति अपने घर के 100 मीटर दूर जाता है, यह सिस्टम जिला प्रशासन को अलर्ट करता है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को फोन पर ही समझाइश दी जाती है। वह नहीं माना, तो कार्रवाई की जाती है।
  • पंजाब; कुल संक्रमित- 41: राज्य में सोमवार को तीन नए पॉजिटिव मरीज मिले। पटियाला जिले के रामनगर सैनियां गांव में 21 साल का एक युवक संक्रमित पाया गया। वह हाल ही में नेपाल से लौटा था। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे गांव को सील कर दिया गया है। उसके परिवार वालों को घर पर ही रहने की हिदायत दी गई गई है।
  • असम; कुल संक्रमित-01: राज्य मेंमंगलवार को कोरोना का पहला मरीज सामने आया। स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा- 52 साल के इस मरीज का इलाज सिलचर मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।
  • प.बंगाल; कुल संक्रमित- 27: यहां मंगलवार को 5 नए मामले सामने आए। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोनावायरस की रोकथाम में जुटे कर्मचारियों का बीमा कवर 5 से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया है। इसके दायरे में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ,पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य वह सभी लोग आएंगे, जो आपात ड्यूटी कर रहे हैं।
  • गुजरात; कुल संक्रमित- 74:मंगलवार को यहां संक्रमण के4 नए मामले सामने आए।अहमदाबाद में 55 साल का एक व्यक्ति और गांधीनगर में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में एक और संक्रमित बताया गया है, लेकिन वह कहां का है यह जानकारी नहीं दी गई।सोमवार को 7 नए मामले सामने आए थे।
  • जम्मू-कश्मीर; कुल संक्रमित- 55:यहां मंगलवार कोसंक्रमण के6 नए मामले सामने आए।इस केंद्रशासित प्रदेश के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बताया कि ये सभी पहले संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आए थे। अब इनके संपर्क में आए दूसरे लोगों का पता लगाया जा रहा है।सोमवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए थे। राज्य में सबसे ज्यादा 17 संक्रमित श्रीनगर में हैं।
  • तमिलनाडु; कुल संक्रमित- 124: यहां मंगलवार को 57 नए मामले सामने आए। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने कहा- निजामुद्दीन मकरज में शामिल होकर लौटे 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 124 हो गई है। तमिलनाडु से करीब 1500 लोग मरकज में शामिल होने गए थे। इनमें से 1130 वापस लौट आए, जबकि बाकी दिल्ली में ही रुके रहे। वापस लौटने वाले 1130 लोगों में से अब तक अलग-अलग जिलों के 515 लोगों की जानकारी जुटाई जा चुकी है।सोमवार को 17 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। राज्य में सबसे ज्यादा 24 संक्रमित चेन्नई में हैं।
  • अंडमान-निकोबार; कुल संक्रमित- 10:अंडमान-निकोबार के स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अभिजीत रॉय ने बताया कि इस केंद्र शासित प्रदेश में पॉजिटिव पाए गए 10 लोगों में से 9 निजामुद्दीन में मरकज की तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति की पत्नी भी संक्रमित पाई गई थी।
  • कर्नाटक; कुल संक्रमित- 101: मंगलवार को यहां कोरोना संक्रमण के 10 नए केस आए।राज्य के गृह मंत्री ने बताया है कि दिल्ली की तब्लीगी जमात में प्रदेश के 24 लोग शामिल हुए थे। उन्हें बेंगलुरु में ट्रेस किया गया है। इन्हें और इनके संपर्क में आए 54 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। एक व्यक्ति बीदर में भी संक्रमित मिला है। उसे भी क्वारैंटाइन किया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Delhi Kerala | Coronavirus Outbreak India Live Today News Updates March Delhi Kerala Maharashtra Rajasthan Haryana Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UU0f1U

from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-live-today-news-updates-delhi-kerala-maharashtra-rajasthan-haryana-cases-novel-corona-covid-19-death-toll-127087536.html
42 हजार से ज्यादा मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 770 लोगों की जान गई; ट्रम्प ने कहा- आने वाले 2 हफ्ते बेहद दर्दभरे होंगे

दुनियाभर में कोरोनावायरस से आठ लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 42 हजार 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 77 हजार 141 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। उधर, अमेरिका में एक दिन में 770 लोगों की जान गई है। यहां अब तक तीन हजार 889 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकियों के लिए अगला दो हफ्ता बेहद दर्दभरा रहने वाला है। इसके बाद यहां स्थिति बेहतर होनी शुरू होगी।

कोरोना परसंयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोनावायरस दुनिया के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर के देशों को ज्यादा मजबूत और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। इसकी वजह से सामाजिक और आर्थिक तबाही हुई है। हम यूएन के 75 साल के इतिहास में पहली बार सबसे बड़े वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका: ट्रम्प ने कहा- अगले 2 हफ्ते दर्दभरे
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में डेली ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘‘मैं चाहता हूं हर अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहे। यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। पहले हमने कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया।संक्रमितों की संख्या कम करने के लिए उनके प्रति एकजुटता और प्रेम दिखाने की जरूरत है। यह जीवन और मौत का मामला है।’’बाद में ट्रम्प ने दो हफ्ते को तीन हफ्ते तक बढ़ा दिया।देश में और एक महीने सोशल डिस्टेंसिंग की जा सकती है।

सिएटल के सेंचुरी लिंक इवेंट सेंटर में अस्पताल बनाते सैन्यकर्मी।

इटली: मौतों का आंकड़ा 12 हजार के पार
worldometers.info के मुताबिक, इटली में एक दिन में 837 लोगों की मौत हुई है और चार हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक 12 हजार 428 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक लाख पांच हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

स्पेन: एक दिन में 748 लोगों की मौत
स्पेन में मंगलवार को 748 लोगों की मौत हुई। यहां एक दिन पहले 913 लोग मारे गए थे। देश में अब तक आठ हजार 464 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां 95 हजार 913 लोग संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता चल रहा है। नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ फर्नांडो सिमॉन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

चीन: कोई केस नहीं, केवल 5 मौतें
चीन में मंगलवार को संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। यहां केवल पांच लोगों की मौत हुई। चीन में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। कोरोनावायरस के एपिसेंटर रहे वुहान में अभी भी आंशिक रूप से लॉकडाउन है। हालांकि, ट्रेन और उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। 8 अप्रैल को लॉकडाउन यहां से पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

चीन का वुहान शहर। संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद यहां धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म हो रहा है।
देश

कितने संक्रमित

कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 1,88,530 3,889 7,251
इटली 1,05,792 12,428 15,729
स्पेन 95,923 8,464 19,259
चीन 81,518 3,305 76,052
जर्मनी 71,808 775 16,100
फ्रांस 52,128 3,523 9,444
ईरान

44,605

2,898 14,656
ब्रिटेन 25,150 1,789 135
स्विट्जरलैंड 16,605 433 1,823
तुर्की 13,531 214 243

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- हमने पहले कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2USrFWc
मुंबई की खाली सड़कें देखकर आयुष्मान ने लिखी कविता, कहा- ‘अमीर तो ये सब सह लेगा लेकिन गरीब नहीं सह पाएगा’

बॉलीवुड डेस्क. कम ही समय में अपनी अदाकारी से पूरे बॉलीवुड में पहचान बना चुके आयुष्मान अपनी शायरी औऱ कविता से भी लोगों का दिल जीतते आए हैं। लॉकडाउन के चलते इन दिनों मुंबई की सभी सड़के खाली हो गई हैं, जिन्हें देखकर आयुष्मान को फिक्र हो रही है। हाल ही में इस स्थिति पर आयुष्मान ने एक इमोशनल कविता लिखी है जिसके उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘ग़लतियाँ सारी बक्श दे, ग़र बक्श सके।दौलत शोहरत भी उतनी दे, जो पच सके। ले ले वापस हैसियत से ज़्यादा दिया हो ग़र तूने। बस ध्यान रहे कभी किरदार पे दाग ना लगे। -आयुष्मान’।

अपनी इस खूबसूरत कविता के साथ आयुष्मान ने खाली सड़कें दिखाते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी इतनी खाली सड़कें नहीं देखी हैं खासकर मंडे के दिन। गेट से गाड़ी निकाले हुए काफी मुद्दत हो गई है ऐसा लगता है। अमीर तो ये सब सह लेगा लेकिन गरीब नहीं सह पाएगा। मुझे लगता है विशेषाधिकार लोगों को ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए जिन्हें एक वक्त का खाना भी नहीं मिलता। मुझे आशा है कि हमें हमारा पॉजिटिव समय दोबारा मिल जाए’।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ayushman wrote a poem after looking at empty roads of mumbai, said- 'The rich will bear all this but the poor will not be able to bear'

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dGzved
42 हजार से ज्यादा मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 770 लोगों की जान गई; ट्रम्प ने कहा- आने वाले 2 हफ्ते बेहद दर्दभरे होंगे

42 हजार से ज्यादा मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 770 लोगों की जान गई; ट्रम्प ने कहा- आने वाले 2 हफ्ते बेहद दर्दभरे होंगे

दुनियाभर में कोरोनावायरस से आठ लाख 58 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 42 हजार 140 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 77 हजार 141 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। उधर, अमेरिका में एक दिन में 770 लोगों की जान गई है। यहां अब तक तीन हजार 774 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकियों के लिए अगला दो हफ्ता बेहद दर्दभरा रहने वाला है। इसके बाद यहां स्थिति बेहतर होनी शुरू होगी।

कोरोना परसंयुक्त राष्ट्र (यूएन) के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि कोरोनावायरस दुनिया के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी चुनौती है। महामारी को रोकने के लिए दुनियाभर के देशों को ज्यादा मजबूत और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है। इसकी वजह से सामाजिक और आर्थिक तबाही हुई है। हम यूएन के 75 साल के इतिहास में पहली बार सबसे बड़े वैश्विक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहे हैं।

अमेरिका: ट्रम्प ने कहा- अगले 2 हफ्ते दर्दभरे
ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में डेली ब्रीफिंग के दौरान कहा, ‘‘मैं चाहता हूं हर अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहे। यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। पहले हमने कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया।संक्रमितों की संख्या कम करने के लिए उनके प्रति एकजुटता और प्रेम दिखाने की जरूरत है। यह जीवन और मौत का मामला है।’’बाद में ट्रम्प ने दो हफ्ते को तीन हफ्ते तक बढ़ा दिया।देश में और एक महीने सोशल डिस्टेंसिंग की जा सकती है।

सिएटल के सेंचुरी लिंक इवेंट सेंटर में अस्पताल बनाते सैन्यकर्मी।

इटली: मौतों का आंकड़ा 12 हजार के पार
worldometers.info के मुताबिक, इटली में एक दिन में 837 लोगों की मौत हुई है और चार हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक 12 हजार 428 लोगों की जान जा चुकी है। यहां एक लाख पांच हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

स्पेन: एक दिन में 748 लोगों की मौत
स्पेन में मंगलवार को 748 लोगों की मौत हुई। यहां एक दिन पहले 913 लोग मारे गए थे। देश में अब तक आठ हजार 464 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां 95 हजार 913 लोग संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता चल रहा है। नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ फर्नांडो सिमॉन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

चीन: कोई केस नहीं, केवल 5 मौतें
चीन में मंगलवार को संक्रमण का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। यहां केवल पांच लोगों की मौत हुई। चीन में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। कोरोनावायरस के एपिसेंटर रहे वुहान में अभी भी आंशिक रूप से लॉकडाउन है। हालांकि, ट्रेन और उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। 8 अप्रैल को लॉकडाउन यहां से पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- हमने पहले कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2USrFWc
पहली मुलाकात में सनी लियोनी को लेस्बियन समझ बैठे थे उनके पति, कपल ने इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड डेस्क. सनी लियोनी की मानें तो पहली मुलाकात में उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें लेस्बियन समझा था। उन्होंने यह खुलासा एक इंटरव्यू में किया। सनी और डेनियल 12 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। उनकी शादी को भी 9 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी तो उन्होंने इससे जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया।

किसी और के साथ डेट पर जाने वाली थीं सनी
सनी ने बताया, "हमारी पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी और उस वक्त मैं अपनी बहुत ही क्लोज फ्रेंड के साथ थी। दरअसल, मैं पॉली शोर (उस वक्त के कॉमेडियन) के साथ डेट पर जाने वाली थी, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया।" इसके आगे डेनियल ने कहा, "पॉली को रास्ते में कोई और मिल गया और वह अपने दोस्त से मिलने रावाना हो गया। और भगवान ने मुझे उसके (सनी) पास पहुंचा दिया। यही नियति है।"

'डेनियल को लगा मैं लेस्बियन हूं'
सनी कहती हैं, "डेनियल को ऐसा नहीं लगा कि मैं स्ट्रैट नहीं हूं। उसने मुझे लेस्बियन समझा। मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थी, जो कि लेस्बियन है। लेकिन उसने कुछ मर्दाना कपड़े पहने हुए थे। इससे डेनियल को गलतफहमी हो गई।" डेनियल बताते हैं, "मैं कन्फ्यूज था, क्योंकि वे दोनों ही हाथों में हाथ डाले थीं और मैंने सिचुएशन का गलत आंकलन कर लिया।"

3 साल की डेटिंग के बाद कर ली शादी
सनी ने एक इंटरव्यू में बताया था, "डेनियल हर सुख-दुख में मेरे साथ रहे। हम जब मिले थे, तब मैंने अपनी मां को खोया था। मैं डिप्रेशन में थी और जिंदगी से इतनी निराश हो चुकी थी कि कोई भी लड़का मेरी हालत देखता तो शायद मुझे छोड़कर चला जाता, लेकिन डेनियल डटे रहे। तीन साल डेट करने के बाद हमने शादी कर ली। फिर मेरे पिता की मौत हो गई, तब भी उन्होंने मुझे संभाला।"

सनी की बदौलत परिवार का महत्व पाए डेनियल
डेनियल के अनुसार, सनी की बदौलत वे परिवार का महत्व जान पाए और उनके करीब आए। सनी के पति डेनियल वेबर भी एडल्ट फिल्मों के स्टार रह चुके हैं। 2011 में दोनों की शादी हुई थी। 2017 में सनी और डेनियल ने महाराष्ट्र के लातुर से बेटी निशा को अडॉप्ट किया था। वहीं 2018 में कपल सेरोगेसी से जुड़वां बेटों Asher और Noah का पेरेंट बना।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sunny Leone Reveals In The First Meeting Husband Daniel Weber Thought She Was A Lesbian

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WZzpbG
यहां ऐप के जरिए लोग डॉक्टर के संपर्क में, कोरोना का शक होने पर मेडिकल टीम घर पहुंच रही

मैड्रिड(मनीषा भल्ला).पंजाब के मशहूर लोकगायक राज ददराल के भाई प्रेम ददराल स्पेन के शहर बार्सिलोना में रहते हैं। उनका अपना रेस्त्रां है। बीते 20 दिन से बार्सिलोना में लॉकडाउन है। फोन पर प्रेम ददराल ने भास्कर को अपनी स्थिति बताई कि स्पेन की राजधानी मैड्रिड में भी लॉकडाउन है। पहले बार्सिलोना में लॉकडाउन नहीं किया गया था। लेकिन जब मैड्रिड के हालात खराब होने लगे तो यहां भी लॉकडाउन कर दिया गया।

डॉक्टरऑनलाइन ऐप से पता लगा रहे कोरोना के लक्षण

स्पेन सरकार ने एक ऐप बनाया है। इसके जरिये किसी को तबियतजरा भी गड़बड़ लगती है, तो वह ऑनलाइन डॉक्टरों से संपर्क करता है। उस व्यक्ति से ऑनलाइन हीलक्षण पूछकरबता दिया जाता है कि उसे कोरोना है या नहीं। अगर मेडिकल स्टाफ कोऐप के जरिये रत्ती भर भी कोरोना के लक्षण मिलते हैं, तो वे फौरन संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचकर पूरे टेस्ट करते हैं। पूरे स्पेन में मास्क, सैनिटाइजर, दवाओं और खाने-पीने के सामान की कोई कमी नहीं है।

तेजी से बढ़ रहे संक्रमित

बार्सिलोना में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मेडिकल सुविधाओं और खाने-पीने की तो कमी नहीं है, लेकिन केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। बार्सिलोना एक टूरिस्ट प्लेस है। आजकल सीजन था। हम लोगों के कमाने के यही दिन थे। लेकिन फुल लॉकडाउन चल रहा है। बाहर निकलने पर भारी जुर्माना है। पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। टूरिस्ट प्लेस होने के चलते बार्सिलोना को भी मैड्रिड के साथ ही लॉकडाउन करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नतीजा सरकार की लापरवाही लोगों को भुगतनी पड़ रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बार्सिलोना : राजधानी मैड्रिड के हालात खराब होने लगे यहां भी लॉकडाउन कर दिया गया।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dLOT8U
अब रूस में सख्त लॉकडाउन, जापान 73 देशों की यात्रा पर बैन लगाएगा

कोरोनावायरस से खुद को ब्रेफ्रिक समझनेवाले जापान और रूस भी सहम गए हैं। रूस में मंगलवार को कोविड-19 के 500 से ज्यादा मरीज मिले। यह रूस में एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। मॉस्को हाटस्पॉट बना हुआ है। अचानक मामले बढ़ने के बाद रूस ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे एक ‘नॉन-वर्किंग वीक’ कहा है। लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बेफिक्र थे पुतिन,लोगों से खुले आम मिला रहे थे हाथ

इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन कोरोनावायरस को लेकर बेफिक्र थे और खुलेआम लोगों से हाथ मिला रहे थे। उधर, अभी तक लॉकडाउन नहीं लगाने वाला जापान 73 देशों की यात्राओं पर रोक लगाने जा रहा है। इनमें अमेरिका, कनाडा, साउथ कोरिया भी हैं। यहां रविवार से अब तक कोरोनावायरस के केस 162% बढ़ गएहैं। दूसरी तरफ दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या आठलाख को पार कर गई है। स्पेन में 553 मौत हुई हैं। यहां 94 हजार 417 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, इटली में एक दिन में 812 मौतें होने के बाद चार अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन ईस्टर तक बढ़ा दिया गया है।

जर्मनीः हाइजेनबर्ग को प्रयोगशाला बनाया, एकहजार लोगों पर टेस्टिंग शुरू

बर्लिन में जर्मनी ने सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हाइजेनबर्ग को प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया है। नीदरलैंड्स की सीमा से लगे इस इलाके में 1 हजार 281 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसे ‘जर्मनी का वुहान’ कहा जा रहा है। यहां वैज्ञानिक और 40 मेडिकल स्टूडेंट एकहजार लोगों पर परीक्षण कर कोरोनावायरस के फैलने की वजह और उसे रोकने का तरीका खोजेंगे। दूसरी तरफ जर्मनी एकलाख लोगों पर कोरोना का एंटीबॉडी टेस्ट करेगा,ताकि कर्मचारी लॉकडाउन से बाहर आ सके और काम पर लौट सकें। इससे यह पता लग सकेगा कि किन लोगों पर कोरोना का खतरा कम है। साथ ही कोरोना के आसान शिकार वाले लोगों का भी पता लग सकेगा।

अमेरिकाः हवाई सेवा बंद हो सकती हैं, नागरिकों को लौटने को कहा गया

  • अमेरिका: विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने विदेशों में रह रहे अमेरिकियों को तुरंत देश लौटने को कहा है। चार्टर्ड और अन्य व्यवसायिक सेवाएं कभी भी रोकी जा सकती हैं।
  • नीदरलैंड्स: यहां मृतकों की संख्या 1000 पार हो गई। मंगलवार को 175 मौतें दर्ज हुईं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियम अप्रैल तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है।
  • फ्रांस: फ्रांस में एक दिन 499 मौतें हुई। यह एक दिन में यहां सर्वाधिक मौतें हैं। फ्रांस में अब तक 3523 लोगों की जान जा चुकी है। 200 से ज्यादा संक्रमित लोग इलाज के लिए जर्मनी भेजे गए हैं।
  • ईरान: 3,111 नए केस मिले। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 44 हजार606 पहुंच गई है। नई 141 मौत के साथ कुल मृतक संख्या 2898 हो गईहै। यहां हॉस्पिटल में जगह नहीं बची है। 3,703 लोग ही हॉस्पिटल में हैं।

न्यूयॉर्कः एकहजार बेड वाला शिप हॉस्पिटल पहुंच रहा

कोरोना वायरस से अमेरिका में मरने वालों की तादाद 3,573 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 914 मौतें न्यूयॉर्क सिटी में हुई हैं। यहां कोरोना के खतरे को देखते हुए अमेरिकी नौ सेना का एक हॉस्पिटल शिप ‘द कंफर्ट’ नॉरफॉल्क नेवी बेस से न्यूयॉर्क भेजा गया है। ये 8 दिन में पहुंचेगा। इस शिप में 12 कमरे ऐसे हैं जो आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों सेलैस हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
मॉस्को : रूस ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और सख्त कर दिया।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39uLJDb

5 मिनट में पता लग जाएगी मरीज के दिल और फेफड़ों की हालत, डॉक्टर ऐप के जरिए कर निगरानी सकेंगे

नई दिल्ली (अमित कुमार निरंजन).जानलेवा कोरोनावायरस की चुनौती से निपटने के लिए दुनियाभर के मेडिकल साइंटिस्ट और टेक्निकल एक्सपर्ट तमाम प्रयासों में जुटे हुए हैं। देश में मानव संसाधन विकास मंत्रालय(एमएचआरडी) और अखिल भारतीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद(एआईसीटीई) द्वारा कोराना पर कराए गए आइडियाथॉन में कई इनोवेशन सामने आए। ये सभी साधन इजी टू यूज और इजी टू मूव हैं। मुंबई के एक स्टार्ट अप ने दिल की धड़कन और लंग्स में मौजूद फ्लूइड जांचने वाली डिवाइस बनाई है, जो कोरोना के लक्षणों की 90% तक सही जानकारी सिर्फ पांचमिनट में दे सकती है। वहीं, सेना के लिए रोबोट बनाने वाले पुणे के स्टार्टअप ने वेंटिलेटर की तरह ऑक्सीजन देने वाली इजी टू मूव डिवाइस बनाई है, जिसे अंबू एयर नाम दिया गया है। एमएचआरडी के इनोवेशन सेल डायरेक्टर डॉ मोहित गंभीर ने बताया कि आइडियाथॉन में आए इनोवेशन के बारे में डीएसटी और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड से जानकारी साझा की गई है। उन्होंने इनपर काम भी शुरु कर दिया है।

ईजी टू यूज और ईजी टू मूव हैं: ये इनोवेटिव मेडिकल इंस्ट्रूमेंट

मुंबई स्थित अभया इन्फॉर्मेशनटेक्नॉलॉजी एलएलपी स्टार्टअप के सीईओ तरक वीएस नागराज ने बताया कि हमने हार्ट बीट और लंग्स में फ्लूइड टेस्ट के लिए एक खास डिवाइस विकसित की है। इसमें एक छोटा साउपकरण छाती पर लगाया जाता है। इसका नाम हार्टबीट है,जो धड़कनों की गणना और लंग्स में मौजूद फ्लूइड का आंकलन करता है। इसका डाटा मोबाइल एप के माध्यम से मिलता है। यह एप मरीज और डॉक्टर दोनों के पास होता है। जो छाती पर लगे डिवाइस का डाटा ब्लूटूथ से एप में कनेक्ट होकर क्लाउड के माध्यम से कहीं भी बैठे डॉक्टर को मिल जाएगा। एप में मौजूद एआई अस्थायी डॉक्टर की भूमिका निभाता है जो ह्रदयऔर लंग्स में होने वाली किसी भी खराबी के बारे में खुद ही डॉक्टर को सूचित कर देता है।

पुणे :वेंटिलेटर की तरह कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को देगा ऑक्सजीन

सेना के लिए रोबोट तैयार करने वाले स्टार्टअप कॉम्बेट रोबोटिक्स इंडिया ने वेंटिलेटर जैसी डिवाइस तैयार की है। पुणे स्थित इस कंपनी के सीईओ गनेश पंडित सूर्यवंशी ने बताया कि हमने ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले पार्ट्स की मदद की वेंटिलेटर की तरह काम करने वाला अंबू एयर बनाया है। यह बिजली और बैटरी दोनों से चलता है। कोरोना प्रभावित मरीज को सांस लेने में मुश्किल होने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। अंबू एयर में मरीज को रखने पर उसे ऑक्सीजन की आपूर्ति तुरंत शुरू हो जाती है। यह डिवाईस वेंटिलेटर की तुलना में छोटी और हल्की होने से इजी टू मूव है। गनेश ने बताया कि यदि हमें प्रशासन और सरकार से मैन्युफैक्चरिंग के मामले में सपोर्ट मिले तो 100 अंबू एयर प्रतिदिन तैयार हो सकते हैं।

सेना के लिए रोबोट तैयार करने वाले स्टार्टअप ने वेंटिलेटर जैसी डिवाइस तैयार की है।
हार्ट बीट और लंग्स में फ्लूइड टेस्ट के लिए यह खास डिवाइस विकसित की गई है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UOvWd6
दिल्ली में इतिहास का सबसे ठंडा मार्च; 6 बार आया पश्चिमी विक्षोभ, इससे कई प्रदेशों में हुई बारिश-बर्फबारी, पारा गिरा

नई दिल्ली (अनिरुद्ध शर्मा).दिल्ली के इतिहास में इस साल का मार्च महीनासबसेठंडा रहा। दिल्ली में मार्च का औसत तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि इस साल यह 28.4 डिग्री ही रहा। दिल्ली के सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र में तो बीते महीने 109.6 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो नया रिकॉर्ड है। मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, 1901 से अब तक सिर्फ 2015 के मार्च में ही 97.5 मिमी बारिश हुई थी। श्रीवास्तव ने बताया कि इस सालमार्च में रिकॉर्ड 6 बार पश्चिमी विक्षोभ आए। इनसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हुई। वहीं,पश्चिम, उत्तर और मध्य भारत में बारिश हुई।

दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई।

मप्र समेत 9 राज्यों मे सामान्य से 250% से 486% ज्यादा बारिश
दिल्ली में मार्च में औसत बारिश 14.8 मिमी होती है। इस बार यह 69.4 मिमी हुई, जो सामान्य से 396% ज्यादा है। वहीं, पंजाब में 257%, हरियाणा में 476%, उत्तराखंड में 113%, यूपी में 449%, राजस्थान में 393%, मध्य प्रदेश में 264%, बिहार में 465%, झारखंड में 486%, छत्तीसगढ़ में 378%, महाराष्ट्र में 160% और ओडिशा में 164% ज्यादा बारिश हुई।

बीते 30 साल में बिहार समेत सात राज्यों में बारिश की कमी का ट्रेंड
मौसम विभाग ने बीते 30 साल में (1989 से 2018 के दौरान) में देशभर सेजिलावार आंकड़ों का अध्ययन कर बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, हिमाचल, मेघालय, अरुणाचल औरनागालैंड की सालाना सामान्य बारिश में लगातार कमी आ रही है। इन राज्यों में मानसूनी बारिश लगातार कमी होने का ट्रेंडहै,जबकि गोवा एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां बारिश की मात्रा बढ़ रही है।

बारिश की वजह: पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की बजाय दक्षिण की ओर मुड़ गए

स्काईमेट के महेश पलावत ने बताया कि अमूमन हर महीने तीन से चार पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, पर इस मार्च में रिकॉर्ड 6 पश्चिमी विक्षोभ आए। मार्च के पश्चिमी विक्षोभ या तो कमजोर होते हैं या वे हिमालय के उत्तर की ओर चले जाते हैं। इस बार मार्च में आए सभी पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण की ओर मुड़े, जिनका असर मध्य भारत तक देखा गया। इनसे चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बना और अरब सागर से आने वाली नमी से उत्तर-मध्य भारत के सभी राज्यों में बार-बार बारिश और ओलावृष्टि हुई।

अनुमान गलत निकला :वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण नहीं चढ़ सका तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र का फरवरी और मार्च में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान गलत निकला है। फरवरी में विभाग का अनुमान था कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का मार्च में खास असर नहीं होगा, लेकिन मार्च में इसका ठीक उल्टा प्रभावहुआ। इस दौरान देश के उत्तर, मध्य राज्यों में औसत तापमान एक डिग्री से तीन डिग्री तक कम रहा। मौसम विभाग ने बताया कि वह आगामी मानसून कोलेकर पूर्वानुमान अप्रैल के तीसरे हफ्ते में घोषित करेगा।

बद्रीनाथ में पारा चढ़ने से 40 फीट ऊंचे हिमखंड टूट रहे हैं। इससे एनएच 58 बंद है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bHtgVG

from Dainik Bhaskar /national/news/delhis-coldest-march-in-history-western-disturbance-came-6-times-rain-snowfall-occurred-in-many-regions-mercury-fell-127082894.html
5 मिनट में पता लग जाएगी मरीज के दिल और फेफड़ों की हालत, डॉक्टर ऐप के जरिए कर निगरानी सकेंगे

5 मिनट में पता लग जाएगी मरीज के दिल और फेफड़ों की हालत, डॉक्टर ऐप के जरिए कर निगरानी सकेंगे

नई दिल्ली (अमित कुमार निरंजन).जानलेवा कोरोनावायरस की चुनौती से निपटने के लिए दुनियाभर के मेडिकल साइंटिस्ट और टेक्निकल एक्सपर्ट तमाम प्रयासों में जुटे हुए हैं। देश में मानव संसाधन विकास मंत्रालय(एमएचआरडी) और अखिल भारतीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद(एआईसीटीई) द्वारा कोराना पर कराए गए आइडियाथॉन में कई इनोवेशन सामने आए। ये सभी साधन इजी टू यूज और इजी टू मूव हैं। मुंबई के एक स्टार्ट अप ने दिल की धड़कन और लंग्स में मौजूद फ्लूइड जांचने वाली डिवाइस बनाई है, जो कोरोना के लक्षणों की 90% तक सही जानकारी सिर्फ पांचमिनट में दे सकती है। वहीं, सेना के लिए रोबोट बनाने वाले पुणे के स्टार्टअप ने वेंटिलेटर की तरह ऑक्सीजन देने वाली इजी टू मूव डिवाइस बनाई है, जिसे अंबू एयर नाम दिया गया है। एमएचआरडी के इनोवेशन सेल डायरेक्टर डॉ मोहित गंभीर ने बताया कि आइडियाथॉन में आए इनोवेशन के बारे में डीएसटी और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड से जानकारी साझा की गई है। उन्होंने इनपर काम भी शुरु कर दिया है।

ईजी टू यूज और ईजी टू मूव हैं: ये इनोवेटिव मेडिकल इंस्ट्रूमेंट

मुंबई स्थित अभया इन्फॉर्मेशनटेक्नॉलॉजी एलएलपी स्टार्टअप के सीईओ तरक वीएस नागराज ने बताया कि हमने हार्ट बीट और लंग्स में फ्लूइड टेस्ट के लिए एक खास डिवाइस विकसित की है। इसमें एक छोटा साउपकरण छाती पर लगाया जाता है। इसका नाम हार्टबीट है,जो धड़कनों की गणना और लंग्स में मौजूद फ्लूइड का आंकलन करता है। इसका डाटा मोबाइल एप के माध्यम से मिलता है। यह एप मरीज और डॉक्टर दोनों के पास होता है। जो छाती पर लगे डिवाइस का डाटा ब्लूटूथ से एप में कनेक्ट होकर क्लाउड के माध्यम से कहीं भी बैठे डॉक्टर को मिल जाएगा। एप में मौजूद एआई अस्थायी डॉक्टर की भूमिका निभाता है जो ह्रदयऔर लंग्स में होने वाली किसी भी खराबी के बारे में खुद ही डॉक्टर को सूचित कर देता है।

पुणे :वेंटिलेटर की तरह कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को देगा ऑक्सजीन

सेना के लिए रोबोट तैयार करने वाले स्टार्टअप कॉम्बेट रोबोटिक्स इंडिया ने वेंटिलेटर जैसी डिवाइस तैयार की है। पुणे स्थित इस कंपनी के सीईओ गनेश पंडित सूर्यवंशी ने बताया कि हमने ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले पार्ट्स की मदद की वेंटिलेटर की तरह काम करने वाला अंबू एयर बनाया है। यह बिजली और बैटरी दोनों से चलता है। कोरोना प्रभावित मरीज को सांस लेने में मुश्किल होने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। अंबू एयर में मरीज को रखने पर उसे ऑक्सीजन की आपूर्ति तुरंत शुरू हो जाती है। यह डिवाईस वेंटिलेटर की तुलना में छोटी और हल्की होने से इजी टू मूव है। गनेश ने बताया कि यदि हमें प्रशासन और सरकार से मैन्युफैक्चरिंग के मामले में सपोर्ट मिले तो 100 अंबू एयर प्रतिदिन तैयार हो सकते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेना के लिए रोबोट तैयार करने वाले स्टार्टअप ने वेंटिलेटर जैसी डिवाइस तैयार की है।
हार्ट बीट और लंग्स में फ्लूइड टेस्ट के लिए यह खास डिवाइस विकसित की गई है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UOvWd6
विशेषज्ञ बोले- जांच के मामले में भारत बहुत पीछे, शायद इसीलिए संक्रमितों की संख्या कम

(पवन कुमार). देश में काेराेनावायरस के मरीजाें की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जांच का दायरा नहीं बढ़ रहा है। सरकार ने जांच के जो मानक तय किए हैं, उनके मुताबिक भी शत-प्रतिशत जांच नहीं होरही है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार का अगर यही रवैया रहा, तो आने वाले समय में भीषण नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।21 दिन का लॉकडाउनतभी कारगर होगा, जब कोरोना के संदिग्धों की बड़ी संख्या में जांच की जाएगी।

सर गंगाराम अस्पताल के सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉ. अरविंद कुमार सिंह कहते है कि एक पाॅजिटिव मरीज भी लॉकडाउन तोड़ता है तो समाज में बीमारी फैला देगा। सरकार जांच की क्षमता बढ़ाए। उनकी भी जांच करे, जिनके किसी के संपर्क में आने की आशंका है। इटली, स्पेन, फ्रांस और दक्षिण कोरिया में अधिक से अधिक जांच के बाद पाॅजिटिव लोगोंकोअलग किया जा रहा है, ताकि वायरस पर अंकुश लगे।

इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने भी अधिक से अधिक जांच की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के 80% से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि मरीज को बीमारी का पता नहीं होगा, तो उससे परिवार के दूसरे लोगोंकोभी बीमारी होसकती है। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार, जिसके संक्रमित होने की आशंका हो, उसे जांच के बाद आइसोलेट कर दिया जाना चाहिए। लेकिन, भारत के पास इतनी क्षमता नहीं है। ऐसे में ज्यादा जांच करना जरूरी है। जो पाॅजिटिव न मिले, उसे काम पर लगाना चाहिए, ताकि अर्थव्यवस्था कोनुकसान न हाे। अभी भारत सरकार की जोरणनीति है, उसकी निंदा करने के बजाय सख्ती से पालन करना चाहिए।

उधर डैंग लैब के प्रमुख डॉ. नवीन डैंग के अनुसार सरकार की जांच का क्राइटेरिया कुछ दिन पहले तक तो ठीक था, लेकिन अब दायरा बढ़ाना ही होगा। कम जांच से नुकसान ही होगा। अभी तोसरकार के क्राइटेरिया के अनुसार भी शत-प्रतिशत जांच नहीं होरही। निजी लैब के पास किट नहीं हैं। सैंपल लेने वालों की कमी है।

डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा है-

कोविड-19 की जांच के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का सिर्फ यही कहना है कि ज्यादा से ज्यादा जांच करें। जहां भी लोगों को आशंका हो या उनमें लक्षण दिखें, उनकी जांच की जाए।

भारत में पांच तरह के लोगों कोजांच के दायरे में रखा गया

  • वो लोग जो विदेश से आए हों और जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दें।
  • विदेश से आए लोग जिनमें कोरोना केलक्षण थे, उनके संपर्क में आए वो लोग जिनमें लक्षण दिख रहे हों।
  • कोरोना मरीज के परिजन जो किसी रूप में उसके संपर्क में आए हों।
  • अस्पतालाें में भर्ती वे मरीज, जिन्हें सांस की बीमारी है और उनमें लक्षण दिख रहेहों।
  • स्वास्थ्य कर्मी या डॉक्टर जो कोरोना मरीजों या संदिग्धों के इलाज में लगे हों और उनमें भी लक्षण दिख रहे हों। ऐसे लोगों की जांच को सरकार ने मानक बनाया है।

द. कोरिया ने विदेश से लौटे हर व्यक्ति की जांच की

सिर्फ दक्षिणकोरिया ने हर उस व्यक्ति की जांच की, जिसने पिछले दिनों क्रूज शिप में यात्रा की हो याविदेश से लौटा हो। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क मेंआने वाले और हैल्थ वर्कर की भी जांच की गई। भारत में ऐसा सिर्फ निजामुद्दीन में होने जा रहा है। जबकि, दुनियाभर में सिर्फ उन लोगों की जांच की जा रही है, जिनमें लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

निजी लैब को भी सरकार ने जांच की इजाजत दी

सरकार ने कोरोनावायरस की जांच के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की सूची जारी की है। https://ift.tt/2H6SUX3 पर यहलिस्ट उपलब्ध है। कोविड-19 के परीक्षण के लिए सरकार ने निजी अस्पतालों और निजी प्रयोगशालाओं को कुछ शर्तों के साथ जांच की अनुमति दी है। निजी प्रयोगशालाएं जांच के लिए 4,500 रुपए से अधिक शुल्क नहीं वसूल सकतीं। हालांकि सरकार ने निजी लैब से भी जांच सुविधा बिना किसी लागत के उपलब्ध कराने का कहा है।

दुनिया के प्रमुख देशों में टेस्ट का डाटा

देश कुल टेस्ट टेस्ट प्रति

10 लाख

मरीज प्रति

1000 टेस्ट

अमेरिका 10.21 लाख 3,078 159
द. कोरिया 4.10 लाख 6,931 24
इटली 4.77 लाख 3,657 213
भारत 42.7 हजार 32 29

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दक्षिण कोरिया में कॉल सेंटर और शॉपिंग माॅल में जाकर लोगों की जांच की जा रही है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39x8Ywo
अब रूस में सख्त लॉकडाउन, जापान 73 देशों की यात्रा पर बैन लगाएगा

अब रूस में सख्त लॉकडाउन, जापान 73 देशों की यात्रा पर बैन लगाएगा

कोरोनावायरस से खुद को ब्रेफ्रिक समझनेवाले जापान और रूस भी सहम गए हैं। रूस में मंगलवार को कोविड-19 के 500 से ज्यादा मरीज मिले। यह रूस में एक दिन में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। मॉस्को हाटस्पॉट बना हुआ है। अचानक मामले बढ़ने के बाद रूस ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और सख्त कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसे एक ‘नॉन-वर्किंग वीक’ कहा है। लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बेफिक्र थे पुतिन,लोगों से खुले आम मिला रहे थे हाथ

इससे पहले राष्ट्रपति पुतिन कोरोनावायरस को लेकर बेफिक्र थे और खुलेआम लोगों से हाथ मिला रहे थे। उधर, अभी तक लॉकडाउन नहीं लगाने वाला जापान 73 देशों की यात्राओं पर रोक लगाने जा रहा है। इनमें अमेरिका, कनाडा, साउथ कोरिया भी हैं। यहां रविवार से अब तक कोरोनावायरस के केस 162% बढ़ गएहैं। दूसरी तरफ दुनियाभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या आठलाख को पार कर गई है। स्पेन में 553 मौत हुई हैं। यहां 94 हजार 417 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, इटली में एक दिन में 812 मौतें होने के बाद चार अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन ईस्टर तक बढ़ा दिया गया है।

जर्मनीः हाइजेनबर्ग को प्रयोगशाला बनाया, एकहजार लोगों पर टेस्टिंग शुरू

बर्लिन में जर्मनी ने सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हाइजेनबर्ग को प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया है। नीदरलैंड्स की सीमा से लगे इस इलाके में 1 हजार 281 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसे ‘जर्मनी का वुहान’ कहा जा रहा है। यहां वैज्ञानिक और 40 मेडिकल स्टूडेंट एकहजार लोगों पर परीक्षण कर कोरोनावायरस के फैलने की वजह और उसे रोकने का तरीका खोजेंगे। दूसरी तरफ जर्मनी एकलाख लोगों पर कोरोना का एंटीबॉडी टेस्ट करेगा,ताकि कर्मचारी लॉकडाउन से बाहर आ सके और काम पर लौट सकें। इससे यह पता लग सकेगा कि किन लोगों पर कोरोना का खतरा कम है। साथ ही कोरोना के आसान शिकार वाले लोगों का भी पता लग सकेगा।

अमेरिकाः हवाई सेवा बंद हो सकती हैं, नागरिकों को लौटने को कहा गया

  • अमेरिका: विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने विदेशों में रह रहे अमेरिकियों को तुरंत देश लौटने को कहा है। चार्टर्ड और अन्य व्यवसायिक सेवाएं कभी भी रोकी जा सकती हैं।
  • नीदरलैंड्स: यहां मृतकों की संख्या 1000 पार हो गई। मंगलवार को 175 मौतें दर्ज हुईं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियम अप्रैल तक बढ़ाने की सिफारिश की गई है।
  • फ्रांस: फ्रांस में एक दिन 499 मौतें हुई। यह एक दिन में यहां सर्वाधिक मौतें हैं। फ्रांस में अब तक 3523 लोगों की जान जा चुकी है। 200 से ज्यादा संक्रमित लोग इलाज के लिए जर्मनी भेजे गए हैं।
  • ईरान: 3,111 नए केस मिले। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 44 हजार606 पहुंच गई है। नई 141 मौत के साथ कुल मृतक संख्या 2898 हो गईहै। यहां हॉस्पिटल में जगह नहीं बची है। 3,703 लोग ही हॉस्पिटल में हैं।

न्यूयॉर्कः एकहजार बेड वाला शिप हॉस्पिटल पहुंच रहा

कोरोना वायरस से अमेरिका में मरने वालों की तादाद 3,573 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 914 मौतें न्यूयॉर्क सिटी में हुई हैं। यहां कोरोना के खतरे को देखते हुए अमेरिकी नौ सेना का एक हॉस्पिटल शिप ‘द कंफर्ट’ नॉरफॉल्क नेवी बेस से न्यूयॉर्क भेजा गया है। ये 8 दिन में पहुंचेगा। इस शिप में 12 कमरे ऐसे हैं जो आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों सेलैस हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मॉस्को : रूस ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन और सख्त कर दिया।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39uLJDb
विशेषज्ञ बोले- जांच के मामले में भारत बहुत पीछे, शायद इसीलिए संक्रमितों की संख्या कम

विशेषज्ञ बोले- जांच के मामले में भारत बहुत पीछे, शायद इसीलिए संक्रमितों की संख्या कम

(पवन कुमार). देश में काेराेनावायरस के मरीजाें की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जांच का दायरा नहीं बढ़ रहा है। सरकार ने जांच के जो मानक तय किए हैं, उनके मुताबिक भी शत-प्रतिशत जांच नहीं होरही है। विशेषज्ञों के अनुसार सरकार का अगर यही रवैया रहा, तो आने वाले समय में भीषण नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।21 दिन का लॉकडाउनतभी कारगर होगा, जब कोरोना के संदिग्धों की बड़ी संख्या में जांच की जाएगी।

सर गंगाराम अस्पताल के सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉ. अरविंद कुमार सिंह कहते है कि एक पाॅजिटिव मरीज भी लॉकडाउन तोड़ता है तो समाज में बीमारी फैला देगा। सरकार जांच की क्षमता बढ़ाए। उनकी भी जांच करे, जिनके किसी के संपर्क में आने की आशंका है। इटली, स्पेन, फ्रांस और दक्षिण कोरिया में अधिक से अधिक जांच के बाद पाॅजिटिव लोगोंकोअलग किया जा रहा है, ताकि वायरस पर अंकुश लगे।

इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बैलियरी साइंसेज के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने भी अधिक से अधिक जांच की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के 80% से ज्यादा मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। लेकिन यदि मरीज को बीमारी का पता नहीं होगा, तो उससे परिवार के दूसरे लोगोंकोभी बीमारी होसकती है। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार, जिसके संक्रमित होने की आशंका हो, उसे जांच के बाद आइसोलेट कर दिया जाना चाहिए। लेकिन, भारत के पास इतनी क्षमता नहीं है। ऐसे में ज्यादा जांच करना जरूरी है। जो पाॅजिटिव न मिले, उसे काम पर लगाना चाहिए, ताकि अर्थव्यवस्था कोनुकसान न हाे। अभी भारत सरकार की जोरणनीति है, उसकी निंदा करने के बजाय सख्ती से पालन करना चाहिए।

उधर डैंग लैब के प्रमुख डॉ. नवीन डैंग के अनुसार सरकार की जांच का क्राइटेरिया कुछ दिन पहले तक तो ठीक था, लेकिन अब दायरा बढ़ाना ही होगा। कम जांच से नुकसान ही होगा। अभी तोसरकार के क्राइटेरिया के अनुसार भी शत-प्रतिशत जांच नहीं होरही। निजी लैब के पास किट नहीं हैं। सैंपल लेने वालों की कमी है।

डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा है-

कोविड-19 की जांच के संबंध में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का सिर्फ यही कहना है कि ज्यादा से ज्यादा जांच करें। जहां भी लोगों को आशंका हो या उनमें लक्षण दिखें, उनकी जांच की जाए।

भारत में पांच तरह के लोगों कोजांच के दायरे में रखा गया

  • वो लोग जो विदेश से आए हों और जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दें।
  • विदेश से आए लोग जिनमें कोरोना केलक्षण थे, उनके संपर्क में आए वो लोग जिनमें लक्षण दिख रहे हों।
  • कोरोना मरीज के परिजन जो किसी रूप में उसके संपर्क में आए हों।
  • अस्पतालाें में भर्ती वे मरीज, जिन्हें सांस की बीमारी है और उनमें लक्षण दिख रहेहों।
  • स्वास्थ्य कर्मी या डॉक्टर जो कोरोना मरीजों या संदिग्धों के इलाज में लगे हों और उनमें भी लक्षण दिख रहे हों। ऐसे लोगों की जांच को सरकार ने मानक बनाया है।

द. कोरिया ने विदेश से लौटे हर व्यक्ति की जांच की

सिर्फ दक्षिणकोरिया ने हर उस व्यक्ति की जांच की, जिसने पिछले दिनों क्रूज शिप में यात्रा की हो याविदेश से लौटा हो। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क मेंआने वाले और हैल्थ वर्कर की भी जांच की गई। भारत में ऐसा सिर्फ निजामुद्दीन में होने जा रहा है। जबकि, दुनियाभर में सिर्फ उन लोगों की जांच की जा रही है, जिनमें लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

निजी लैब को भी सरकार ने जांच की इजाजत दी

सरकार ने कोरोनावायरस की जांच के लिए मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की सूची जारी की है। https://ift.tt/2H6SUX3 पर यहलिस्ट उपलब्ध है। कोविड-19 के परीक्षण के लिए सरकार ने निजी अस्पतालों और निजी प्रयोगशालाओं को कुछ शर्तों के साथ जांच की अनुमति दी है। निजी प्रयोगशालाएं जांच के लिए 4,500 रुपए से अधिक शुल्क नहीं वसूल सकतीं। हालांकि सरकार ने निजी लैब से भी जांच सुविधा बिना किसी लागत के उपलब्ध कराने का कहा है।

दुनिया के प्रमुख देशों में टेस्ट का डाटा

देश कुल टेस्ट टेस्ट प्रति

10 लाख

मरीज प्रति

1000 टेस्ट

अमेरिका 10.21 लाख 3,078 159
द. कोरिया 4.10 लाख 6,931 24
इटली 4.77 लाख 3,657 213
भारत 42.7 हजार 32 29

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दक्षिण कोरिया में कॉल सेंटर और शॉपिंग माॅल में जाकर लोगों की जांच की जा रही है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39x8Ywo
संक्रमण के 76 रोगियों में से 48 आपस में रिश्तेदार हैं या सहकर्मी, कहीं-कहीं पूरा परिवार संक्रमित

(डूंगरसिंह राजपुरोहित).प्रदेश में 29 दिन में 93 मरीज सामने आचुके हैं। इनमें 76 प्रदेश के हैं, जबकि 17 ईरान से लाए गए भारतीयाें में पाॅजिटिव मिले हैं। प्रदेश के 76 राेगियाें में से 48 या तो एक ही परिवार के सदस्य हैं, आपसी रिश्तेदार हैं या एक ही संस्थान के सहकर्मी हैं। सात शहरों में तो इतना आपसी संक्रमण फैल गया कि कई परिवार ताे ऐसे हैं, जिनमें शायद ही काेई व्यक्ति इस राेगी से पीड़ित बचा हाे। इस हिसाब से प्रदेश में फैमिली संक्रमण वालों का आंकड़ा 63.15 प्रतिशत हो गया है, जो खतरे का संकेत है। इस बीच, प्रदेश में कुल 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी। काेराेनाजाेन बने भीलवाड़ा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 26 में से 13 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव से निगेटिव आई है। यहां दो मौतें हो चुकी हैं। झुंझुनूं में भी कुल 8 में 3, जयपुर में भी 21 मरीजों में से 4 की रिपोर्ट पाॅजिटिव से निगेटिव आई है। जोधपुर में दो की रिपोर्ट पहले पाॅजिटिव और अब निगेटिव आई।

जयपुर : दो रोगियों से 12 पॉजिटिव

2 मार्च को इटली का यात्री रोगी मिला। 48 घंटे बाद उनकी पत्नी भी पाॅजटिव मिली। ओमान से आए मरीज के दोस्त को संक्रमण हुआ। फिर उसके परिवार में माता व बेटा भी पाॅजिटिव मिले। दो परिवारों के 12 लोग पाॅजिटिव हुए।

जोधपुर: 3 रिश्तेदारों को रोगी बनाया

एक व्यक्ति विदेश से आया व पाॅजिटिव मिला। कुछ दिन घर पर रहने से उसके 3 रिश्तेदार भी संक्रमित हो गए। इसी तरह लंदन से दो दोस्त आए। जोधपुर में टेस्टिंग की तो पहले दिन एक और दूसरे दिन दूसरा साथी पाॅजिटिव निकला।

डूंगरपुर : 3 पीढ़ियां संक्रमित हो गईं
इंदौर से पिता-पुत्र लौटे। दोनों टेस्ट में पाॅजिटिव मिले। मंगलवार को 40 वर्षीय इस व्यक्ति के 65 वर्षीय पिता भी पाॅजिटिव निकले। इस तरह इनकी तीन पीढ़ी संक्रमित हो गई।

अलवर : साथी से मिला रोग
फिलिपींस से आए युवक को 30 मार्च को पाॅजीटिव घोषित किया। बताया जा रहा है कि अपनी बहन सहित कई लोगों से मिला। वह झुंझुनूं के कोरोना रोगी से संक्रमित हुआ था।

भीलवाड़ा : एक डॉक्टर की लापरवाही से अब तक 26 संक्रमित
बांगड़ अस्पताल के ही 6 डाॅक्टर-नर्स पहले दिन 20 मार्च को कोरोना पाॅजिटिव मिले। इसके बाद से अब तक 18 से अधिक इसी अस्पताल के सहकर्मी पाॅजीटिव मिल चुके हैं। इनमें टाइपिस्ट, लैब असिस्टेंट, अटेंडर आदि शामिल हैं। इसी अस्पताल में इलाज के दाैरान संक्रमित हुए 60 वर्षीय व्यक्ति की माैत हाे गई। इसके 12 घंटे बाद ही बेटा और पाेती भी पाॅजिटिव मिले। सुखद खबर यह है कि मंगलवार को यहां कोई नया रोगी नहीं मिला।

अजमेर : परिवार के पांचों सदस्यों को कोरोना ने घेरा
अजमेर में एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। तीन दिन पहले उसके 57 वर्षीय पिता, 40 वर्षीय मां व 20 वर्षीय भाई भी पीड़ित मिले। मंगलवार को 17 वर्षीय बहन भी पाॅजीटिव हो गई। इस परिवार के पांचों सदस्यों को कोरोना हो गया।

झुंझुनूं : दुबई से लौटे युवक के कारण 6 घरवाले क्वारेंटाइन
दुबई से आया युवक क्वारेंटाइन में रखा गया। जांच रिपोर्ट आती तब तक भागकर घर पहुंच गया। घर वालों से मिला। मंगलवार काे उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। अब घर के छह लोग क्वारेंटाइन में रखे गए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बीकानेर में झुग्गियों में जाकर मास्क पहनाते वालंटियर।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WVhCCl
वैज्ञानिकों के मुताबिक- जब 30% मामलों में संक्रमण का स्रोत पता न चले, तब आता है तीसरा चरण

देश में कोरोनावायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स इस महामारी की तीसरी स्टेज आने की आशंका जताने लगी हैं। हालांकि, सरकार इससे इनकार कर रही है। सरकार का दावा है कि तीसरी स्टेज न आए, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार जब 30% मामलों में संक्रमण का सोर्स पता ना चले, तबमहामारी की तीसरी स्टेज मानी जातीहै।

देश में बीमारी के चार चरण, देखिए कैसे बढ़ता जाता है असर

पहली स्टेज :विदेश से आए लोग वायरस लाते हैं :पहले चरण में वायरस विदेश यात्रा कर लौटे लोगों या विदेश से आए लोगों से उस देश में आता है, जहां वह वायरस पहले से नहीं है। दुनिया के ज्यादातर देशों के लिए कोरोना वायरस देने वाला देश चीन रहा है। हालांकि भारत के मामले में ऐसा माना जा रहा है कि यहां सबसे पहले वायरस लाने वाले इटली से आए कुछ पर्यटक थे, जो बाद में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।

दूसरी स्टेज : जब वायरस स्थानीय स्तर पर फैलता है :जो लोग देश के बाहर नहीं गए थे और ट्रैवल हिस्ट्री वाले संक्रमित लोगों के संपर्क में आ गए, उन्हें भी संक्रमण हो जाता है। इस स्टेज को लोकल ट्रांसमिशन यानी स्थानीय प्रसार कहते हैं, जिसमें यह स्पष्ट हो जाता है कि संक्रमण किसी क्षेत्र विशेष में फैल रहा है और वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में जा रहा है। अब तक माना जा रहा है कि देश दूसरी स्टेज में ही है।

तीसरी स्टेज : वायरस का समुदाय स्तर पर फैलना :विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक प्रसार) की स्थिति तब आती है, जब बड़ी संख्या में वायरस के कंफर्म मामलों के बारे में यह पता न किया जा सके कि वायरस कहां से या किससे फैल रहा हैं। किसी व्यक्ति में यह संक्रमण कहां से आया। यानी वायरस के स्रोत का पता नहीं चलता और यह लोगों में फैलता जाता है।

चौथी स्टेज : जब देश के लिए भी बीमारी महामारी बन जाए :हर महमारी में एक चौथी स्टेज होती है। यह तब आती है जब ये वैश्विक महामारी, किसी देश के लिए भी महामारी बन जाती है। चीन में यही हुआ, जब बड़ी संख्या में, तेजी से लोग संक्रमित होने लगे और मरने लगे। इस स्थिति में बीमारी का स्पष्ट अंत नजर नहीं आता है। इस स्टेज की बीमारी साल में कई बार उभर सकती है। उदाहरण के लिए मलेरिया और डेंगू भारत में महामारियां हैं।

तीसरी स्टेज क्यों खतरनाक है?
पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि मरीज कैसे संक्रमित हुआ। अमेरिका के मिसौरी में पब्लिक हेल्थ की अधिकारी शेजनी शुल्ट इसे आसानी से समझाती हैं।अगर कोई तीसरी स्टेज में संक्रमित होता है, तो वह सोचता ही रह जाएगा कि उसे संक्रमण कैसे हुआ। वह किसी एक व्यक्ति या जगह की तरफ इशारा नहीं कर पाएगा कि उसे इसकी वजह से बीमारी हुई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च का कहना है कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि भारत ने वायरस को नियंत्रित कर लिया है। हम उम्मीद करते हैं कि देश तीसरी स्टेज में न पहुंचे, लेकिन इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

क्या देश में तीसरी स्टेज आ गई?
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने अपने एक बयान में कहा, ‘समुदाय प्रसार की परिभाषा के अनुसार यह तभी माना जाएगा, जब बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आने लगें जहां स्रोत का पता न लगाया जा सके। इस आधार पर कह सकते हैं कि देश अभी तीसरी स्टेज में नहीं है। हमारे जैसे बड़े देश में ऐसे कुछ ही मामले आए हैं जिनका स्रोत नहीं पता है। यह आसान प्रक्रिया नहीं है और इसमें समय लगता है।’

20 से 30 प्रतिशत मामले जब ऐसे आने लगें, जिनमें संक्रमण का कारण पता न चले तो इसका मतलब है तीसरी स्टेज आ चुकी है। - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

कोरोना को रोकने के लिए सरकार ने क्या किया

  • आईसीएमआर ने लॉकडाउन से पहले कम्युनिटी ट्रांसमिशन की जांच करने के लिए 800रैंडम सैंपल लिए थे। सभी निगेटिव निकले।
  • 20लाख लोगों की सभी बॉर्डर पोस्ट्स पर जांच की गई।
  • 40हजार लोगों की समुद्री पोर्ट्स पर जांच की गई।
  • 15.25लाख लोगों की एयरपोर्ट पर थर्मल जांच की गई।

(स्रोत: सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिए गए आंकड़े और मीडिया रिपोर्ट्स)

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बेल्जियम में मेडिकल वर्कर सांस लेने में मदद करने वाले एक नए मास्क का टेस्ट कर रहे हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dHhhsN
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- संसाधनों और पैसों की कोई कमी नहीं, संक्रमण से नुकसान देखकर मन दुखी है

(पवन कुमार)काेराेनावायरस से लाॅकडाउन के बीच दैनिक भास्कर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन से बातचीत की। उन्हाेंने कहा कि देश में 80% संक्रमण मामूली लक्षण वाले हैं। 15% गंभीर हैं, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। महज 5% नाजुक हैं, जिन्हें वेंटिलेटर लगाना पड़ सकता है। मुख्य अंश....

सवाल-कोविड-19 पर नियंत्रण के प्रयास पर लोगों ने संतोष जताया है। लोग जानना चाहते हैं कि क्या भारत ने प्रोएक्टिव कदम उठाए हैं?
जवाब-
हमने पोलियो को न केवल भारत बल्कि समूचे दक्षिण एशिया से समाप्त कर अपनी नीति की उपयोगिता और क्षमता को सिद्ध किया था। इसी तरह चेचक का भी उन्मूलन किया। हमने कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए सारी शक्ति लगा दी है। चीन ने 7 जनवरी को कोरोनावायरस के संक्रमण की विश्व को जानकारी दी थी और हमने 8 जनवरी से तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रधानमंत्री ने मंत्री समूह का गठन किया। विदेशों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जरूरत के मुताबिक उन्हें अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड या होम क्वारेंटाइन एवं सरकारी फैसेलिटी में रखा गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भारत के प्रयासों की सराहना की।

सवाल-दिल्ली-पंजाब में संदिग्ध लोगों के हाथ पर मुहर लगाई जा रही है? कई राज्यों में ऐसा नहीं किया जा रहा। ऐसा क्यों?
जवाब-
यह राज्य सरकारों पर है। वे वर्तमान स्थिति और होम क्वारेंटाइन के लिए तय यात्रियों के गायब होने की संख्या के मद्देनजर निर्णय लेती हैं। राज्य सरकारें अपने तरीके से इसकी चिंता कर रही हैं।

सवाल-देश में 11 केस में ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली। यह सामुदायिक संक्रमण नहीं तो क्या है?
जवाब-
कुछ मामलों के रिपोर्ट नहीं किए जाने और रोग के घटनाक्रम यानी इतिहास की जानकारी के बिना कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। समुदाय में जब रोग की दहशत हो और सामाजिक कलंक तथा बहिष्कार का भय हो, तो कोई भी रोग को छिपा सकता है। ऐसा भी होता है कि एक अकेले मामले के आधार पर लोग कह सकते हैं कि मध्य प्रदेश का इंदौर शहर सामुदायिक संक्रमण यानी तीसरे चरण में प्रवेश कर गया है, वे नकारात्मक प्रतिक्रिया भी कर सकते हैं।

सवाल- हर राज्य की अलग-अलग रणनीति क्यों है?
जवाब-यह हर जगह की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। भीलवाड़ा में एक अस्पताल में क्लस्टर बना। यह अस्पताल 6 हजार से ज्यादा लोगों को चिकित्सा दे चुका था और डॉक्टर स्टाफ भी संक्रमित पाए गए थे। इसलिए यह जरूरी था।

सवाल- जो लोग विदेश से आए हैं, वे क्वारेंटाइन रहे या नहीं, क्या इसका रिकॉर्ड है?
जवाब-अस्पतालों में भर्ती होने वाले हर व्यक्ति औरसब क्वारेंटाइन (होम या इंस्टीट्यूशनल) का रिकॉर्ड रखा जाता है। सरकारी अधिकारी उन पर देशभर में पैनी नजर रखे हैं।

सवाल- अस्पताल में बिस्तरों की संख्या की कमी को देखते हुए क्या जगह-जगह खड़ी ट्रेनोंको भी अस्पताल बनाया जा सकता है?
जवाब-इस विषय पर विचार किया गया है और उपलब्ध सभी साधनों का भरपूर इस्तेमाल करना सुनिश्चित कर रहे हैं। पर्याप्त बेड केंद्र के सरकारी अस्पताल, दूसरे केंद्रीय मंत्रालयों के अस्पताल, राज्य सरकारों के अस्पताल और निजी क्षेत्र में काफी संख्या में आइसोलेशन बेड तैयार किए गए हैं। आपातकालीन स्थिति के लिए नई प्रगतिशील व्यवस्थाओं के बारे में भी विचार किया जा रहा है। रेलवे का इस्तेमाल भी उनमें से एक है। रेलवे ने एक कोच को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित कर उसमें चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

सवाल- कोरोना का असर देश में कब तक रहेगा। क्या मरीजों-मृतकों की संख्या का संभावित अनुमान लगाया जा सकता है?
जवाब-
हम एकजुट होकर लगातार प्रभावी और धारदार कदम उठा रहे हैं। उभरती स्थानीय और वैश्विक स्थिति को देखते हुए नीति और कार्ययोजना संशोधित भी कर रहे हैं। सरकार की ओर से संसाधनों और राशि की कोई कमी नहीं है। विश्व के संपन्न देशों में इस संक्रमण से हुए नुकसान को देखकर मन दुखी होता है। हम चाहेंगे कि इस संकट का जल्द से जल्द पटाक्षेप हो और किसी भी अन्य रोगी को जान न गंवानी पड़े।

सवाल-कहा जा रहा है कि 5-6 घंटे संक्रमित व्यक्ति के साथ रहने पर ही बीमारी होती है। वरना नहीं। क्या यह बात सही है?
जवाब-
नहीं। यह एक ड्रॉपलेट (छोटी बूंद) का संक्रमण है। यह अवधि से संबंधित नहीं है, लेकिन इस तथ्य से संबंधित है कि क्या मैं ड्रॉपलेट या फोमाइट्स के संपर्क में आने के बाद अपने मुंह और नाक को छूता हूं, जहां वे मौजूद हैं। यह हवा से होने वाला संक्रमण नहीं है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो)

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JqWHin