Friday, November 13, 2020

पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग के चलते लोग घरों में कैद; खुशियों की जगह घरों में मातम

पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग के चलते लोग घरों में कैद; खुशियों की जगह घरों में मातम

दीप पर्व दिवाली पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। लगातार पाकिस्तानी सेना LOC पर सीज फायर का उल्लंघन कर रही है। भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे। इन सब के बीच सरहद से सटे गांवों में हजारों लोग कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। कई नागरिकों की मौत के बाद गांवों में मातम पसर गया है। यही कारण है कि इस बार गांव के लोग दिवाली भी नहीं मना पाएंगे।

पिछले 7 दिनों से पाकिस्तान ने माहौल खराब किया
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के साथ लगती 720 किलोमीटर लम्बी नियंत्रण रेखा (LOC)है। जो जम्मू के अखनूर सेक्टर से लद्दाख के कारगिल सेक्टर तक है। यहां जम्मू के पुंछ और राजौरी जिले, कश्मीर का उड़ी सेक्टर और बारामुल्ला जिले पर पाकिस्तान की तरफ से हमेशा गोलीबारी होती रहती है। कोरोना काल में पाकिस्तान की तरफ से होने वाले सीज फायर की उल्लंघन में कुछ कमी जरूर आई थी, लेकिन पिछले 7 दिनों से यह एक बार फिर से बढ़ गई है। इस बीच 12 से 15 बार पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया है।

दिवाली पर मिठाइयां दी जाती थीं, आज गोलियां बरसाई जा रहीं
लंबे समय से यह परंपरा रही है कि दिवाली पर LOC पर तैनात भारतीय जवान पाकिस्तानी सेना को मिठाइयां देते थे। लेकिन अब दोनों तरफ से गोलियां बरसाई जा रहीं हैं। उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना के जवान शहीद हुए हैं। वहीं, जम्मू के पुंछ के सौजियां इलाके में करीब 9 महीने बाद गोलीबारी हुई। इसमें 6 स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हैं।

दीवाली की खरीददारी कर रहे थे और शुरू हो गई गोलीबारी
शुक्रवार को लोग दीवाली की खरीददारी कर रहे थे। इसी बीच, पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। पाकिस्तान ने स्थानीय लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उड़ी सेक्टर के रहने वाले गुलाम अहमद का घर LOC पर ही है। कहते हैं हर बार पाकिस्तान यहां आम नागरिकों को निशाना बनाता है। अगर उसे लड़ाई करनी है तो सेना से करे। आम लोगों को क्यों निशाना बना रहा है?

हालात खराब है, लोग डरे हुए हैं
पुंछ के राम कुमार दत्ता कहते हैं। कोरोना के दौरान कुछ आराम था। मार्च के बाद से गोलीबारी रुकी हुई थी। अब फिर से शुरू हो गई है। यहां हालात काफी खराब है। पाकिस्तान हमेशा आतंकी घुसपैठ करवाने के लिए गोलीबारी करता है। लेकिन दिवाली पर ऐसी गोलीबारी पहली बार हुयी है। वहीं, सौजियां के ही मोहम्मद इस्माइल का कहना है कि हालत तो खराब है ही, यहां सुविधाएं भी कम हैं। लोगों को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
फोटो उड़ी सेक्टर की है। यहां एक गांव में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी में स्थानीय लोगों का घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।


from Dainik Bhaskar /national/news/thousands-of-people-were-imprisoned-in-the-houses-due-to-the-cease-fire-in-jammu-kashmir-weeds-in-peoples-homes-diwali-will-not-stop-127914457.html
शक्तिरूपी कामाक्षी दर्शन; मां की एक आंख में लक्ष्मी और दूसरी में सरस्वती का वास

शक्तिरूपी कामाक्षी दर्शन; मां की एक आंख में लक्ष्मी और दूसरी में सरस्वती का वास

मंदिरों के शहर कांचीपुरम में श्री कांची कामाक्षी अम्मन मंदिर में दीपावली उत्सव बहुत खास है। रोशनी, शंखनाद, फूलों की महक, नादस्वरम जैसे दक्षिण भारतीय साजों के स्वर के बीच मंत्रोंच्चारण का माहौल देवलोक सा अहसास करवा रहा है। यह इकलौती ऐसी शक्तिपीठ है, जिसमें कामाक्षी मां की एक आंख में लक्ष्मी और दूसरी में सरस्वती का वास है। एक प्रतिमा की पूजा लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के रूप में की जाती है।

आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्रीचक्रम सिर्फ यहीं हैं। मंदिर के प्रमुख श्रीकार्यम शास्त्री चेल्ला विश्वनाथ बताते हैं कि अयोध्या के राजा दशरथ महर्षि वशिष्ठ के कहने पर संतान प्राप्ति के लिए मां कामाक्षी की पूजा करने आए थे। यहां के 24 खंभों में से एक की पूजा के समय उन्हें मां की आवाज सुनाई दी कि एक वर्ष के भीतर उन्हें संतान प्राप्ति होगी। इस खंभे को संतान स्तंभ के तौर पर आज भी पूजा जाता है।

यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां मां लक्ष्मी की पूजा सिंदूर लगाकर की जाती है।

मां लक्ष्मी की सिंदूर से पूजा करने की कहानी

यहां मां लक्ष्मी की पूजा सिंदूर लगाकर करने के पीछे मान्यता है कि किसी विवाद के चलते विष्णु ने लक्ष्मी को कुरूप होने का श्राप दिया था। मां कामाक्षी की पूजा कर उन्होंने श्राप से मुक्ति पाई थी। उसी समय मां कामाक्षी ने कहा था कि वह यहां लक्ष्मी के साथ विराजेंगी। उन्हें चढ़ने वाले प्रसाद से लक्ष्मी की भी पूजा होगी, लेकिन लक्ष्मी को यहां आने वालों की मनोकामना पूरी करनी होगी। कामाक्षी को प्रसाद में सिंदूर चढ़ता है जो लक्ष्मी को चरणों से शीश तक लगाया जाता है।

माता-पिता की मौत के सालभर तक यहां नहीं आ सकते

दीपावली पर यहां की परंपरा अन्य लक्ष्मी मंदिरों से अलग है। परंपरा के मुताबिक अगर किसी के माता-पिता या दोनों में से किसी एक की मौत हो जाए तो वो सालभर मां कामाक्षी के दर्शन करने नहीं आ सकता है। इसीलिए, दीपावली पर उत्सव कामाक्षी की पालकी गली-गली में परिक्रमा करती है। उनके दर्शन के लिए लोग घर के बाहर खड़े रहते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी बताते हैं कि मां के पास 1000 करोड़ रुपए से अधिक के बेशकीमती गहने हैं। शृंगार में इस्तेमाल होने वाली मालाएं भी केसर, बादाम, काजू, कमल, चमेली, ऑर्किड, गुलाब से बनी होती हैं। 15-20 किलो की ये मालाएं 5 लाख रुपए में तैयार होती हैं।

मां कामाक्षी का शृंगार जब सरस्वती रूप में किया जाता है तो उन्हें श्वेत फूलों से सजाया जाता है। हाथों में वीणा भी दी जाती है। वाद्य यंत्रों से मां की स्तुति की जाती है।

20 किलो सोने से बने रथ पर मंदिर भ्रमण करती हैं मां

यहां मंदिर का वैभव देखते ही बनता है। मंदिर का मुख्य गुंबद 76 किलो सोने से बना है, जबकि नवरात्रि व कई अन्य अवसरों पर जिस रथ पर मां कामाक्षी सवार होती हैं वह 20 किलो सोने से बनाया गया है। हर साल मंदिर में भक्त 50 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाते हैं। एक दिन में करीब दस हजार श्रद्धालु आते हैं। कामाक्षी का यह रूप आठ साल की कन्या का रूप है। अविवाहित पंडित मां की मूर्ति को नहीं छू सकते हैं। यहां केवल विश्वामित्र और भारद्वाज गोत्र के पंडितों को ही पूजा करने की आज्ञा है। इन्हीं के वंशज वर्षों से यहां पूजा करते आए हैं। यहां पूजा महर्षि दुर्वासा के लिखे ग्रंथ सौभाग्य चिंतामणि के अनुसार होती है।

गर्भगृह में पद्मासन में स्थापित मां कामाक्षी के सामने आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्रीचक्रम है।

कामाक्षी मंदिर के गर्भगृह में ही है आदि शंकराचार्य का स्थापित किया श्रीचक्रम

मां कामाक्षी की मूल प्रतिमा के सामने श्रीचक्रम है, जिसे आदि शंकराचार्य ने स्थापित किया था। यह पूजा अर्चना की तांत्रिक विधि है। शास्त्री रामानंद के अनुसार इसे देवी के घर का ब्लूप्रिंट कहा जा सकता है। श्रीचक्रम में नीचे की ओर मुंह वाले पांच त्रिकोण हैं और चार ऊपर की ओर मुंह वाले त्रिकोण हैं। इसमें 44 कोने हैं। इसमें फूलों की पत्तियां बनी हैं और नौ स्तर है। बिंदु में कामाक्षी विराजमान हैं। इसे देवी का सूक्ष्म शरीर कहा जाता है। इसकी पूजा श्रद्धालुओं के सामने नहीं होती। नवरात्र, ब्रह्मोत्सव और पूर्णिमा को होने वाली नव आवरण पूजा में सिर्फ शास्त्री ही होते हैं।

इस विग्रह (मूर्ति) की कभी कोई तस्वीर नहीं खींची गई है। मुख्य पुजारी के अनुसार इसकी एक ही पेंटिंग है। बाजार या इंटरनेट पर मौजूद फोटो व पेंटिंग्स गर्भगृह विग्रह के नहीं हैं। पहली बार मंदिर प्रबंधन ने इस पेंटिंग के प्रकाशन की अनुमति दी है। यहां दिए अन्य फोटो उत्सव कामाक्षी के हैं। शृंगार व भ्रमण इन्हीं के होते हैं।

मंदिर में मां कामाक्षी की पूजा लक्ष्मी रूप में की जाती है, तो उनका मोहिनी शृंगार किया जाता है। इसमें मयूर पंखों से झांकी सजाई जाती है। शृंगार में आभूषण पदों से उनकी मुद्रा भी बदली जाती है।

दीपावली पर उत्सव कामाक्षी की पालकी गली-गली में परिक्रमा करती है। उनके दर्शन के लिए लोग घर के बाहर खड़े रहते हैं।
मंदिर का मुख्य गुंबद 76 किलो सोने से बना है, जबकि नवरात्रि व कई अन्य अवसरों पर जिस रथ पर कामाक्षी सवार होती हैं वह 20 किलो सोने से बनाया गया है।
दीपावली पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप में सजाया जाता है। लाइटों की जगमगाहट देखते ही बनती है।
शृंगार में इस्तेमाल होने वाली मालाओं का वजन 15-20 किलो होता है, ये मालाएं 5 लाख रुपए में तैयार होती हैं।
मां के शृंगार में इस्तेमाल होने वाली मालाएं केसर, बादाम, काजू, कमल, चमेली, ऑर्किड, गुलाब से बनी होती हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित मां कामाक्षी मंदिर ऐसा शक्तिपीठ है जहां शक्तिरूप में मां कामाक्षी के विग्रह को ही लक्ष्मी और सरस्वती के रूप में पूजा जाता है। (फोटो-संदीप नाग)


from Dainik Bhaskar /national/news/kamakshi-darshan-of-shaktarupi-laxmi-in-one-eye-of-mother-and-saraswati-in-other-127914456.html
आज हैप्पी दिवाली; बिहार में जल्द बनेगी सरकार नई वाली और रामलला के घर में दीपोत्सव

आज हैप्पी दिवाली; बिहार में जल्द बनेगी सरकार नई वाली और रामलला के घर में दीपोत्सव

नमस्कार!

इस बार दिवाली भले ही कोरोनाकाल के बीच आई है, मगर इसमें भी कुछ खास है। भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या सज गई है। दीपोत्सव शुरू हो चुका है। सरयू के 24 घाट छह लाख दीयों से रोशन हैं। चलिए, शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ।

सबसे पहले देखते हैं, बाजार क्या कह रहा है…

  • BSE का मार्केट कैप 168 लाख करोड़ रुपए रहा। BSE पर करीब 55% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।
  • 2,856 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,599 कंपनियों के शेयर बढ़े और 1,063 कंपनियों के शेयर गिरे।

आज इन इवेंट्स पर रहेगी नजर

  • आज दीपावली है। घर में पूजा के लिए शाम 5:39 से 7:19 और रात 8:59 से 12:19 बजे तक का मुहूर्त है। दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री और बैंकों में पूजा करनी हो तो दोपहर 1:24 से शाम 4:04 और रात 11:59 से 12:23 तक का मुहूर्त है।
  • दिवाली होने के कारण दिल्ली में सभी मेट्रो स्टेशन से आखिरी मेट्रो रात 10 बजे चलेगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दिवाली जैसलमेर में जवानों के साथ मना सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।

LOC पर बारामूला में BSF जवान शहीद
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह LOC पर सीजफायर तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर में BSF के सब-इंस्पेक्टर राकेश डोभाल समेत 5 जवान शहीद हो गए। 3 नागरिक भी मारे गए। जवाबी कार्रवाई में 11 पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। पाकिस्तान के बंकर और लॉन्च पैड भी सेना ने तबाह कर दिए।

बाइडेन के होम स्टेट से ग्राउंड रिपोर्ट
अमेरिका में प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन डेलावेयर स्टेट से हैं। इसे अमेरिका में स्माल वंडर भी कहा जाता है। आबादी करीब 10 लाख और राजधानी डोवर है। सबसे बड़ा शहर विल्मिंगटन है। स्टेट का 85% शराब कारोबार गुजरातियों के पास है। बाइडेन दीपावली मनाते हैं और गरबा भी करते हैं।

नवाज की बेटी के इमरान पर गंभीर आरोप
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने इमरान खान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। मरियम ने कहा- जब मैं जेल में थी तो वहां के प्रशासन ने मेरी बैरक के बाथरूम में भी कैमरे लगवा दिए थे। मरियम पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज की वाइस प्रेसिडेंट और सांसद हैं।

एमपी में 20 नवंबर से 9वीं से 12वीं की रेगुलर क्लास
मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते आठ महीने से बंद स्कूल 20 नवंबर से खोलने की तैयारी है। स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक, 9वीं से 12वीं तक की क्लास 20 या 25 नवंबर से शुरू की जा सकती हैं। कक्षा 6 से 8 तक की क्लास 1 दिसंबर से शुरू करने की बात कही गई है।

डीबी ओरिजिनल
दिल्ली के सबसे व्यस्त मार्केट से रिपोर्ट

त्योहारों की दस्तक होते ही सरोजिनी नगर मार्केट फिर से गुलजार होने लगा है। दिल्ली के सबसे चर्चित बाजारों में शामिल इस मार्केट में रौनक लौट आई है। लॉकडाउन की पाबंदियों और कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते महीनों तक ये बाजार वीरान रहा, लेकिन दिवाली का त्योहार व्यापारियों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया है। हालांकि, बीते सालों की तुलना में इस बार सरोजिनी नगर में भीड़ कुछ कम है।
पढ़ें पूरी खबर...

भास्कर एक्सप्लेनर
आदिवासी हिंदू हैं या सरना?

झारखंड विधानसभा ने हंगामेदार चर्चा के बाद 11 नवंबर को सरना आदिवासी धर्म कोड पर प्रस्ताव पारित कर दिया। अब यह प्रस्ताव केंद्र को जाएगा और वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही जनगणना 2021 में आदिवासियों को नई धार्मिक पहचान मिल सकेगी। देशभर में सवाल उठ रहे हैं कि क्या आदिवासी हिंदू नहीं हैं? फिर उनके लिए अलग धर्म की आवश्यकता क्यों पड़ी?
पढ़ें पूरी खबर...

सुर्खियों में और क्या है...

  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने मेमोयर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी नर्वस बताया, जबकि डॉ. मनमोहन सिंह को शांत और ईमानदार बताया।
  • मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'खूब पटाखे चलाओ, कोई समय तय नहीं है।' जबकि, भोपाल कलेक्टर लवानिया ने केवल 2 घंटे पटाखे चलाने की छूट दी थी।
  • दुनिया में वैक्सीन बनाने वाली सबसे बड़ी दवा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दिसंबर तक कोवीशील्ड वैक्सीन के 10 करोड़ डोज तैयार कर लेगी।
  • अमेरिका में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मिले। बुधवार को 1.35 लाख जबकि गुरुवार को एक लाख 40 हजार मामले सामने आए।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
today is Happy Diwali; Government will soon form new festival in Bihar and Deepalotsav in Ramlala's house


from Dainik Bhaskar /national/news/today-is-happy-diwali-government-will-soon-form-new-festival-in-bihar-and-deepalotsav-in-ramlalas-house-127914454.html
यहां मां कामाक्षी 8 वर्ष की कन्या के रूप में विराजित, आज दीपावली पर घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन देंगी

यहां मां कामाक्षी 8 वर्ष की कन्या के रूप में विराजित, आज दीपावली पर घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन देंगी

मंदिरों के शहर कांचीपुरम में श्री कांची कामाक्षी अम्मन मंदिर में दीपावली उत्सव बहुत खास है। रोशनी, शंखनाद, फूलों की महक, नादस्वरम जैसे दक्षिण भारतीय साजों के स्वर के बीच मंत्रों का उच्चारण का माहौल देवलोक सा अहसास करवा रहा है। यह एकमात्र ऐसी शक्तिपीठ है जिसमें कामाक्षी मां की एक आंख में लक्ष्मी और दूसरी में सरस्वती का वास है।

एक प्रतिमा की पूजा लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के रूप में की जाती है। आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्रीचक्रम सिर्फ यहीं हैं। मंदिर के प्रमुख श्रीकार्यम शास्त्री चेल्ला विश्वनाथ बताते हैं कि अयोध्या के राजा दशरथ महर्षि वशिष्ठ के कहने पर संतान प्राप्ति के लिए कामाक्षी की पूजा करने आए थे। यहां के 24 खंभों में से एक की पूजा के समय उन्हें मां की आवाज सुनाई दी कि एक वर्ष के भीतर उन्हें संतान प्राप्ति होगी। इस खंभे को संतान स्तंभ के तौर पर आज भी पूजा जाता है।

दीपावली पर यहां की परंपरा अन्य लक्ष्मी मंदिरों से अलग है। परंपरा के मुताबिक अगर किसी के माता-पिता या दोनों में से किसी एक की मौत हो जाए तो वो सालभर मां कामाक्षी के दर्शन करने नहीं आ सकता है। इसलिए दीपावली पर उत्सव कामाक्षी की पालकी गली-गली में परिक्रमा करती है। उनके दर्शन के लिए लोग घर के बाहर खड़े रहते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी बताते हैं कि मां के पास 1000 करोड़ रुपए से अधिक के बेशकीमती गहने हैं। शृंगार में इस्तेमाल होने वाली मालाएं भी केसर, बादाम, काजू, कमल, चमेली, ऑर्किड, गुलाब से बनी होती हैं। 15-20 किलो की ये मालाएं 5 लाख रुपए में तैयार होती हैं।
यहां मंदिर का वैभव देखते ही बनता है।

मंदिर का मुख्य गुंबद 76 किलो सोने से बना है, जबकि नवरात्रि व कई अन्य अवसरों पर जिस रथ पर कामाक्षी सवार होती हैं वह 20 किलो सोने से बनाया गया है। हर साल मंदिर में भक्त 50 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ाते हैं। एक दिन में करीब दस हजार श्रद्धालु आते हैं। कामाक्षी का यह रूप आठ साल की कन्या का रूप है। अविवाहित पंडित मां की मूर्ति को नहीं छू सकते हैं। यहां केवल विश्वामित्र और भारद्वाज गोत्र के पंडितों को ही पूजा करने की आज्ञा है। इन्हीं के वंशज वर्षों से यहां पूजा करते आए हैं। यहां पूजा महर्षि दुर्वासा के लिखे ग्रंथ सौभाग्यचिंतामणि के अनुसार होती है।

सिंदूर लगाकर होती है लक्ष्मी रूप की पूजा

यह एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां मां लक्ष्मी की पूजा सिंदूर लगाकर की जाती है। इसके पीछे मान्यता है कि किसी विवाद के चलते विष्णु ने लक्ष्मी को कुरूप होने का श्राप दिया था। मां कामाक्षी की पूजा कर उन्होंने श्राप से मुक्ति पाई थी। उसी समय मां कामाक्षी ने कहा था कि वह यहां लक्ष्मी के साथ विराजेंगी। उन्हें चढ़ने वाले प्रसाद से लक्ष्मी की भी पूजा होगी, मगर लक्ष्मी को यहां आने वालों की मनोकामना पूरी करनी होगी। कामाक्षी को प्रसाद में सिंदूर चढ़ता है जो लक्ष्मी को चरणों से शीश तक लगाया जाता है।

कामाक्षी मंदिर के गर्भगृह में ही है आदि शंकराचार्य का स्थापित किया श्रीचक्रम

मां कामाक्षी की मूल प्रतिमा के सामने श्रीचक्रम है, जिसे आदि शंकराचार्य ने स्थापित किया था। यह पूजा अर्चना की तांत्रिक विधि है। शास्त्री रामानंद के अनुसार इसे देवी के घर का ब्लूप्रिंट कहा जा सकता है। श्रीचक्रम में नीचे की ओर मुंह वाले पांच त्रिकोण हैं और चार ऊपर की ओर मुंह वाले त्रिकोण हैं। इसमें 44 कोने हैं। इसमें फूलों की पत्तियां बनी हैं और नौ स्तर है। बिंदु में कामाक्षी विराजमान हैं। इसे देवी का सूक्ष्म शरीर कहा जाता है। इसकी पूजा श्रद्धालुओं के सामने नहीं होती। नवरात्र, ब्रह्मोत्सव और पूर्णिमा को होने वाली नवआवरण पूजा में सिर्फ शास्त्री ही होते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
5 एकड़ में फैले मंदिर परिसर में स्वर्णमंडित मुख्य गुंबद दूर से दमकता है।


from Dainik Bhaskar /national/news/here-mother-kamakshi-is-crowned-as-an-8-year-old-girl-today-she-will-visit-devotees-from-door-to-door-on-diwali-127914437.html
इसलिए सर्दियों में रुक-रुककर शीतलहर चलेगी, घना कोहरा भी छाएगा

इसलिए सर्दियों में रुक-रुककर शीतलहर चलेगी, घना कोहरा भी छाएगा

(अनिरुद्ध शर्मा) इस बार कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार रहें। क्योंकि 20 दिसंबर से 20 जनवरी 2021 तक मौसम पर ‘ला नीना’ का असर रहेगा। ‘ला नीना’ के दौरान सर्दियों में तापमान सामान्य से कम रहता है। इसलिए इस साल अक्टूबर से ही तापमान गिर रहा है, अनुमान है इस बार सर्दी बीती सदी के सबसे ठंडे 10 सालों में शामिल हो सकती है।

शनिवार को पाकिस्तान की ओर से दीपावली पर साल का पहला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिर सकती है। दीपावली बाद मैदानी राज्यों में ठंड दस्तक देगी। आईएमडी पुणे के क्लाइमेट रिसर्च एंड सर्विस हेड डॉ. डीएस पई के अनुसार आईएमडी रिकॉर्ड 1901 से दर्ज हो रहा है।

इसके मुताबिक बीते 120 साल में इस साल से पहले 39 बार ‘ला नीना’ रहा। इस दौरान सर्दी ज्यादा रही। ‘ला-नीना’ के ट्रेंड को देख लगता है इस साल फरवरी तक तापमान सामान्य से कम रहेगा।

  • बीती सदी के जिन 10 साल में अधिक ठंड रही, उनमें से 6 साल ला नीना का असर रहा था
  • सर्दी का मौजूदा ट्रेंड बना रहा तो इस बार की सर्दी टॉप-10 ठंडे सालों में शामिल हो जाएगी

दीपावली बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मप्र में ज्यादा ठंड पड़ेगी

14 नवंबर को हमें पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा
मौसम एजेंसी स्काईमैट के विज्ञानी महेश पालावत के अनुसार सीजन के पहले प. विक्षोभ के कारण 14 नवंबर को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 17-18 नवंबर के बाद इन सभी क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है। अगला पश्चिमी विक्षोभ 21-22 नवंबर को आएगा।

20 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा
‘इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। नवंबर के शुरुआती दो हफ्तों में उत्तर के सभी राज्यों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहा। 20 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी प पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी यूपी, उत्तरी मप्र में ज्यादा ठंड पड़ेगी। यहां 20 से ज्यादा दिन बेहद ठंडे होंगे।’ -डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, आईएमडी दिल्ली

ला नीना की वजह से इसलिए होता है मौसम में यह बदलाव
ला नीना (स्पेनिश में- छोटी बच्ची) इफेक्ट के समय हवा प्रशांत महासागर के गर्म सतही पानी को द. अमेरिका से इंडोनेशिया ले जाती है। गर्म पानी आगे बढ़ने से ठंडा पानी सतह पर आ जाता है और पूर्वी प्रशांत में पानी ठंडा हो जाता है। ‘ला नीना’ वाले साल में हवा तेज चलती है और भू-मध्य रेखा के पास पानी सामान्य से ठंडा हो जाता है। इसलिए भारत में भी रुक-रुककर शीत लहर चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pv4C1U
आयुर्वेद पद्धति को मुख्य चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रचारित, प्रसारित किया जाएगा

आयुर्वेद पद्धति को मुख्य चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रचारित, प्रसारित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा से आयुर्वेदिक पद्धति को बल मिला है। इस वर्ष हम पांचवा आयुर्वेदिक दिवस मना रहे है। इस कोरोनाकाल में लोगों ने आयुर्वेद के महत्व को समझा और कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए अयुर्वेदिक दवाइयों और जड़ी बूटियों को प्रयोग कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया।

आज आवश्यकता इस बात की है कि इस पद्धति को मुख्य चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रचारित, प्रसारित किया जाएगा। यह बात शुक्रवार काे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आयुर्वेद दिवस समारोह के दौरान कही।

इस अवसर पर आदेश गुप्ता और महापौर ने आयुष विभाग के 200 कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया। इसके अलावा आयुर्वेदिक पद्धतियों और जड़ी बूटियों की उपयोगिता पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

डेढ़ लाख को आयुर्वेदिक दवा व काढ़ा किया वितरीत
महापौर अनामिका ने कहा है कि इस कोरोनाकाल में आयुष विभाग की समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है, जिसे विभाग ने बखूबी निभाया है। दक्षिणी निगम के आयुष विभाग ने कोरोना महामारी में लोगों को आयुर्वेद पद्धति और जड़ी बुटियों के बारे में जागरूक किया। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अभी तक लगभग 1.5 लाख नागरिकों को आयुर्वेदिक दवाइयां और काढ़ा भी वितरित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3luTe43
कहा -छात्रों को टीचर बनता देख अच्छा लगा, दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे बोले, हैपीनेस से प्रेरणा मिली, लॉकडाउन में बोरियत हुआ दूर

कहा -छात्रों को टीचर बनता देख अच्छा लगा, दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे बोले, हैपीनेस से प्रेरणा मिली, लॉकडाउन में बोरियत हुआ दूर

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चों की हैपीनेस क्लास में शामिल होकर इस बार बाल दिवस अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने कहा कि बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि हमारे अभिभावक और अध्यापक अपनी भूमिका के बारे में विचार कर सकें।

सिसोदिया ने बच्चों से जाना कि लॉकडाउन के दौरान हैपीनेस क्लासेज ने किस तरह से उनकी भावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव डाला। इस ऑनलाइन हैप्पीनेस स्पेशल क्लास का संचालन बच्चों ने स्वयं किया।
सिसोदिया ने कहा कि दो साल पहले हैपीनेस क्लासेज शुरू हुई थीं। कोरोना महामारी के दौरान भी यह जारी रहीं, जो कि छात्रों के लिए बहुत मुश्किल समय था।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे छात्र हैपीनेस क्लासेज को अनोखे तरीकों से अभिभावकों और दोस्तों के साथ साझा करते हैं, ऐसे में हमारे छात्रों को हैपीनेस करिकुलम का टीचर बनते देख बहुत खुशी होती है।
बच्चों ने उपमुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मार्च से स्कूल बंद होने के बाद हैपीनेस क्लासेज से उनके रोजाना के जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव लाए।

एसकेवी, विनोद नगर पश्चिम की छात्रा हर्षिता रावत ने कहा कि वह रोज अपनी मां और बहन के साथ तीन मिनट मेडिटेशन करती है। उसने कहा कि लॉकडाउन के दौरान घर पर रहते हुए हैपीनेस क्लासेज सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत थीं। इसने मुझे सिखाया कि घर पर लॉकडाउन का मुश्किल समय जल्द ही गुजर जाएगा और मैं दोबारा से अपने दोस्तों से मिल सकूंगी।

मैंने यह भी सीखा कि हमें अपने रिश्तों को सम्मान देना चाहिए और अपनी भौतिकवादी जरुरतों के ऊपर सोचना चाहिए, खासतौर से जब कई रिश्तेदारों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं।एक अन्य छात्र पीयूष गुरु रानी ने कहा कि माइंडफुल क्लासेज ने मुझे निराशा के दौर से दूर करके मेरे मन को शांत करने में बहुत मदद की। इसने लॉकडाउन का बोर डम खत्म करने में मदद की।

बीपीएस केवी के छात्र गुरमीत धंजल ने कहा कि लॉकडाउन ने मुझे माइंडफुलनेस को अपनाना सिखाया। क्लास में जिन कहानियों को हम सुनते थे, उनसे हमने किसी भी तरह की चिंता और तनाव से दूर रहना सीखा।जिस समय अपने स्कूल की कमी सबसे ज्यादा महसूस होती थी, उस दौरान इन क्लासेज ने सभी क्लास मेट्स और टीचर्स को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।

2018 में लागू हुआ था हैप्पीनेस करिकुलम
दिल्ली सरकार के स्कूलों में जुलाई 2018 में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक हैप्पीनेस करिकुलम लागू किया गया था। इसके अंतर्गत माइंडफूलनेस, कहानी सुनाना, गतिविधियों तथा अभिव्यक्ति पर जोर दिया जाता है। इन कक्षाओं को काफी खुला और संवाद केंद्रित बनाया जाता है। लॉकडाउन के दौरान भी स्टूडेंट्स ने इन कक्षाओं में हिस्सा लिया तथा खुद ही अपने परिवारों और मित्रों को भी इसका अभ्यास कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IwvLAK
लड़की समेत तीन लोगों ने की हेड़ कांस्टेबल से मारपीट व लूटपाट

लड़की समेत तीन लोगों ने की हेड़ कांस्टेबल से मारपीट व लूटपाट

बवाना इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड़ कांस्टेबल को एक लड़की समेत तीन लोगों ने मारपीट कर लूटपाट की। हेड़ कांस्टेबल ने हिम्मत दिखाते हुए लड़की को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौक से फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित हेड़ कांस्टेबल की पहचान करण सिंह (59) के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने लड़की को पकड़कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

करण सिंह परिवार के साथ सुल्तानपुर रोड़, पूठ खुर्द में रहते है। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात है। करण सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे वह सेक्टर-5, डीएसआईआईडीसी, बवाना से बाइक पर सवार होकर आ रहा था।

जब वह सेक्ट-4 के फायर स्टेशन के पास पहुंचा तभी अचानक एक रोती-चिल्लाती हुई लड़की बाइक के सामने आ गई और बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी। करण ने बाइक रोककर कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि दो लड़के उसे पीट रहे है। करण सिंह लड़की के बताए हुए रास्ते पर गया तो झाड़ियों से दो लड़के निकले।

दोनों ने मुझे पकड़ लिया और झाडिय़ों में ले गए। तभी वह लड़की भी आ गई। लड़की ने मेरी जेब टटोलने लगी और जेब से पर्स, जिसमें पुलिस का आई कार्ड, आधार, डीएल और 3700 रुपए निकाल लिए। दोनों लड़कों ने करण सिंह के साथ मारपीटकर नीचे गिरा दिया और लड़की ने जेब से मोबाइल भी निकाल लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35we9y6
दिल्ली के बेघरोंं के लिए 2025 तक 89 हजार फ्लैट बनाएगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली के बेघरोंं के लिए 2025 तक 89 हजार फ्लैट बनाएगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार दिल्ली के बेघर लोगों के लिए 2025 तक 89,400 फ्लैट बनाएगी। तीन चरणों में 237 एकड़ भूमि में बनाए जाएंगे फ्लैट, पहले चरण में 41,400, दूसरे चरण में 18,000 और तीसरे चरण में 30,000 फ्लैट्स का निर्माण होगा। पहले चरण में बनने वाले 41,400 फ्लैटों की अनुमानित लागत 3312 करोड़ रुपए , प्रत्येक फ्लैट पर करीब 8 लाख रुपए होगा खर्च होगा।

इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर कंसल्टेंट नियुक्त करने समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों चरणों में फ्लैट निर्माण का कार्य 2022 से 2025 तक पूरा करना है।

हमें प्रयास करना है कि इन फ्लैटों का निर्माण तय समय सीमा से पहले कर दिया जाए, ताकि बेघर लोगों को यथा शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रह रहे बेघर लोगों को फ्लैट देने की योजना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से आज डूसिब के साथ अहम बैठक की।

घर बनवाने के लिए जमीन का लैंड यूज चेंज करवाएगी
डूसिब के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार के पास जो जमीन उपलब्ध है, अभी उस जमीन का लैड यूज दूसरी कटेगरी में है, इसलिए सरकार एमसीडी से पहले उस जमीन का लैंड यूज बदलवाएगी और इसके बाद इन फ्लैट्स का निर्माण कराएगी। डूसिब सदस्य बिपिन राय ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि डूसिब की खाली भूमि पर ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।

पहले चरण में 41,400 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके लिए डूसिब के पास 221 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जिसमें से वर्तमान में 115 एकड़ भूमि पर ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण करने के लिए विचार किया जा रहा है। सावधा घेरवा में भी 106 एकड़ जमीन है, जिसे बाद में ले लिया जाएगा।

यह भी निर्णय हुआ कि फ्लैटों के निर्माण के लिए जल्द से जल्द आर्किटेक्ट कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। आर्किटेक्ट कंसल्टेंट की नियुक्ति अगले दो महीने में करने का निर्णय लिया गया है, ताकि योजना को गति दी जा सके। इसके बाद प्रस्तावित फ्लैटों की ले-आउट योजनाओं की स्वीकृति दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kejriwal government to build 89 thousand flats for homeless people by 2025


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32GoeXc
हथियार के बल पर स्नैचिंग, चोरी व लूटपाट करने वाले दो शातिर अरेस्ट किए

हथियार के बल पर स्नैचिंग, चोरी व लूटपाट करने वाले दो शातिर अरेस्ट किए

राजपार्क थाना पुलिस ने हथियार के बल पर चोरी, लूटपाट व स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मनीष कुमार और कुंदन उर्फ इम्तियाज के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 पिस्टल, 2 कारतूस, 6 मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

आरोपियों के पकड़े जाने पर पुलिस ने आधा दर्जन मामलों को सुलझाने का दावा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में चोरी व स्नैचिंग की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। वारदात वाले दिन भी राजापार्क थाना पुलिस थाना चा की टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36uHMyW
तेज रफ्तार वाहन चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौत, आरोपी फरार

तेज रफ्तार वाहन चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर मौत, आरोपी फरार

मंगोलपुरी इलाके में हिट एंड रन मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश कर रही है। जिसकी पहचान करने के लिए घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मृतक व्यक्ति की पहचान कैलाश के रूप में हुई है।

उसके बेटे महेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हादसे वाले दिन सुबह 4.30 बजे पिता को अपनी बाइक से मादीपुर इलाके में छोडऩे जा रहा था। बाहरी रिंग रोड रेलवे फ्लाईओवर मंगोलपुरी पहुंचा। पीछे से काफी तेजी से बाइक आई। जिसने बाइक में टक्कर मार दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UsTLYh
युवकों ने रॉड व चाकू से घर मे घुसकर दो भाईयों पर किया जानलेवा हमला

युवकों ने रॉड व चाकू से घर मे घुसकर दो भाईयों पर किया जानलेवा हमला

निहाल विहार इलाके में चार से पांच युवकों ने घर में जबरन घुसकर 2 सगे भाईयों पर चाकू और रॉड से जानलेवा हमला किया। दोनों को अधमरी हालत में छोडक़र हमलावर फरार हो गए। घायलों की पहचान नाजिम हुसैन और जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने पीडि़तों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक नाजिम हुसैन और जाकिर हुसैन परिवार के साथ नांगलोई, निहाल विहार इलाके में रहते हैं। जाकिर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वारदात की शाम 6 बजे वह अपने भाई नाजिम के साथ घर पर बैठा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36uHLuS
अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे, दो नाइजीरियन गिरफ्तार

अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे, दो नाइजीरियन गिरफ्तार

अवैध रुप से देश में रह रहे दो नाईजीरियन मूल के नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास वैद्य दस्तावेज नहीं मिले। आरोपियों की पहचान डेनियल चिनडू व एमनयूअल अनागर के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया 12 नवम्बर की रात सवा आठ बजे गोविंदपुरी गली नंबर पंद्रह से दो नाइजीरियन को संदिग्ध घूमते हुए देखा गया।

इनसे आईकार्ड और पासपोर्ट दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन वे दसतावेज नहीं दिखा सके। बाद में पता चला वे अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। इनके खिलाफ गाेविंदपुरी थाने में फार्नर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38OeopY
कार सवार बदमाशों ने कर्मचारी को लिफ्ट के बहाने किया अगवा

कार सवार बदमाशों ने कर्मचारी को लिफ्ट के बहाने किया अगवा

पश्चिम विहार इलाके में कार सवार बदमाशों ने एक कंपनी कर्मचारी को लिफ्ट देने के बहाने कार में अगवा कर दिया। उसको 5 से 6 घंटे तक कार में ही अगवा करके पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसके एटीएम कार्ड से 31 हजार से ज्यादा रुपए निकाल लिए। इसके बाद रात के वक्त बहादुरगढ़ इलाके में सुनसान जगह पर चलती कार से फैंक दिया।

पुलिस ने पीडि़त के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास और उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर कार का नंबर तलाशने की कोशिश की है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़त अरुण कुमार भारती परिवार के साथ किराड़ी इलाके में रहता है। वारदात की शाम 7.30 बजे वह पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के बाहर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। उसके पास एक टैक्सी आकर रुकी। जिसमें चालक समेत चार युवक पहले से ही बैठे थे। चालक ने सुल्तानपुरी जाने के लिए पूछा। चालक ने उसको सुल्तानपुरी छोडऩे का झांसा देकर कार में बैठा लिया।

कुछ दूरी जाने के बाद चालक ने सुल्तानपुरी ना जाकर कार को मधुबन चौक की तरफ मोड़ दिया। चालक से जब सही रास्ते पर जाने के लिए कहा दोनों युवकों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। उसने कई बार कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। लेकिन वह नाकाम साबित हुआ।

उसको एक पिस्टल दिखाई, बदमाश ने कहा कि हाथ लगाकर देख ले असली है। चिल्लाया तो गोली मार देगेें। उसके आंख और मुंह पर जींस बांध दी जबकि मुंह में कपड़ा ठूस दिया। उसकी जेब से जबरन फोन और डेबिट व क्रेडिट कार्ड समेत अन्य चीजें निकाल ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UoBmeW
एश्लान इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म जमा करने का एक और मौका

एश्लान इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म जमा करने का एक और मौका

जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने एश्लान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें परीक्षा फार्म जमा करने के लिए एक और मौका दिया है। यह अवसर डीसी ने अभिभावक एकता मंच हरियाणा के अनुरोध व विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए दिया है।

एश्लान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी के इवन सेमेस्टर के विद्यार्थियों का मूल्यांकन तथा अगले सेमेस्टर में प्रोन्नति का मामला इंस्टीट्यूट द्वारा परीक्षा फार्म जमा न करने के कारण लंबित है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने मार्च 2020 में परीक्षा फार्म जारी किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eWmxK6
महिला को जहर पिलाया, पुलिस ने पति सहित तीन लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

महिला को जहर पिलाया, पुलिस ने पति सहित तीन लोगों पर किया मुकदमा दर्ज

एक महिला ने पति, सास व ससुर पर जान से मारने की नियत से जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार टीकरी गुर्जर गांव निवासी 25 वर्षीय अंजू ने शिकायत में कहा कि उसकी व बहन पूनम की शादी टीकरी गुर्जर गांव निवासी योगेश व सतेंद्र के साथ हुई थी। उसके साथ पति व सास-ससुर मारपीट करते। आरोप है पति योगेश, ससुर रामदास व सास जगवती ने उसे जहर पिला दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UndAAh
बैन होने के बाद भी पटाखा बेचते गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 23 किलो 700 ग्राम पटाखा बरामद

बैन होने के बाद भी पटाखा बेचते गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 23 किलो 700 ग्राम पटाखा बरामद

बैन होने के बाद भी भारी मात्रा में पटाखा बेचते एक व्यक्ति को थाना आदर्श नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान यादराम निवासी सुभाष कालोनी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और इंडियन एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 23 किलो 700 ग्राम पटाखा बरामद किए हैं। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ppE3eB
शटर तोड़कर 85 हजार रुपए ले गए चोर

शटर तोड़कर 85 हजार रुपए ले गए चोर

किराने की दुकान में चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। चोर 85 हजार रुपए और ड्राइफूड ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। गांव मंधावली निवासी नेहपाल कौशिक ने शिकायत में कहा कि उनकी मंझावली मोड़ पर दुकान है। शाम करीब 8.30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह 7 बजे दुकान मालिक ने फोन करके बताया कि किसी ने दुकान का शटर तोड़ दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Fzx5V
चोरी के 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

चोरी के 2 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की दो वारदातों को सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने आरोपी मुकेश निवासी कासगंज यूपी, प्रदीप कुमार निवासी कासगंज यूपी, चंद्राश निवासी फर्रुखाबाद यूपी को गिरफ्तार किया है। इन्होंने मुजेसर थाना क्षेत्र में चोरी व एनआईटी क्षेत्र में वाहन चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2It56oW
विवाहिता ने भतीजे पर लगाए दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

विवाहिता ने भतीजे पर लगाए दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

विवाहिता ने अपने भतीजे पर उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म करने व अशील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला नूंह के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी कि गत 31 अक्टूबर को वह अपने गांव चिलावली आई हुई थी और 2 नवंबर सांय 7 बजे उसका भतीजा उसके गांव चिलावली में आया और कहा कि तुम्हारे बच्चे बीमार है और वह लेने आया है। वह उसका विशवास करके बिना किसी को बताए उसके साथ चली गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pw1dAi
पंचायतें केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की पुरस्कार पोर्टल साइट पर 15 तक कर सकती हैं आवेदन

पंचायतें केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की पुरस्कार पोर्टल साइट पर 15 तक कर सकती हैं आवेदन

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 के लिए पंचायतों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीसी ने कहा कि जिले की पंचायतें केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की पुरस्कार पोर्टल साइट पर 15 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं।

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि पंचायती राज मंत्रालय पंचायतों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के आधार पर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को चार श्रेणियों में पुरस्कार देता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38GRpgP
सेक्टर-9 बसई स्थित श्री राधा कृष्ण गौशाला में स्थापित किया गोमूत्र संशोधन मशीन

सेक्टर-9 बसई स्थित श्री राधा कृष्ण गौशाला में स्थापित किया गोमूत्र संशोधन मशीन

सेक्टर-9 बसई स्थित श्री राधा कृष्ण गौशाला में गोमूत्र संशोधन मशीन स्थापित की गई है। जननायक जनता पार्टी गुड़गांव जिला अध्यक्ष ऋषिराज राणा ने शुक्रवार को इस मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि गोमूत्र की भारी मांग को देखते हुए इसे बड़े लेवल पर तैयार किया जाएगा। जिसकी सभी अधिकारिक औपचारिकताएं जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गौ माता हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हम जितनी गौ माता की सेवा करेंगे। उतनी हम अपने जीवन में तरक्की करेंगे। हर कारोबारी, किसान व हर तबके को गौ माता के लिए एक रुपए व एक रोटी रोज निकालना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lBoKgQ
प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचने पर 4 गिरफ्तार

प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचने पर 4 गिरफ्तार

अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने गुरुवार रात को चार युवकों को प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-18 थाना पुलिस ने गांव सिरहौल निवासी रोशनलाल एवं अरुण को सेक्टर-17 इलाके से पटाखों से भरे एक-एक बैग के साथ गिरफ्तार किया। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने गांव गाडौली निवासी सुनील को उसके गांव से ही तीन बैग पटाखे के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह बादशाहपुर थाना पुलिस ने स्थानीय निवासी गगन रहेजा को पटाखों से भरे दो बैग सहित गिरफ्तार किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32HrGkt

Thursday, November 12, 2020

टॉप-6 महंगे बैट्समैन में 5 कैप्टन, इनमें धोनी का एक रन सबसे महंगा 7.5 लाख रु. में पड़ा

टॉप-6 महंगे बैट्समैन में 5 कैप्टन, इनमें धोनी का एक रन सबसे महंगा 7.5 लाख रु. में पड़ा

IPL इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पहली बार 13वें सीजन में फ्लॉप साबित रही। टीम पहली बार प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी, जबकि टीम की कमान भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। टॉप-6 सबसे महंगे बल्लेबाजों में 5 अपनी टीम के कप्तान भी हैं। इनमें धोनी ऐसे बल्लेबाज हैं, जो परफॉर्मेंस के मामले में फ्रेंचाइजी को सबसे महंगे पड़े।

धोनी ने सीजन में 14 मैच खेले, जिनमें 25 की औसत से सिर्फ 200 रन बनाए हैं। उन्हें अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे युवा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी पीछे छोड़ दिया। ऋतुराज ने सिर्फ 6 मैच में 204 रन बना डाले। चेन्नई ने इस युवा बल्लेबाज को बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा था।

हाई प्राइज वाले प्लेयर्स में वॉर्नर का परफॉर्मेंस पैसा वसूल
सीजन के हाई प्राइज वाले प्लेयर्स में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का परफॉर्मेंस पैसा वसूल रहे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ रिटेन किया था। हालांकि, आंकड़ों को नजरअंदाज करें तो सबसे पैसा वसूल कप्तान रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को 5वीं बार खिताब जिताया।

पडिक्कल ने डेब्यू सीजन में कप्तान कोहली से ज्यादा रन बनाए
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल ने परफॉर्मेंस से विराट कोहली समेत कई दिग्गजों इंप्रेस किया है। वे टीम के रेगुलर ओपनर रहे। उन्होंने 15 मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा 473 रन बनाए। RCB के कप्तान कोहली 15 मैच में 466 रन ही बना सके।

ऋतुराज CSK के लिए लगातार 3 फिफ्टी लगाने वाले पहले प्लेयर
धोनी की टीम CSK प्ले-ऑफ से बाहर होनी वाली पहली टीम थी। लेकिन टीम के लिए एक चीज सबसे अच्छी रही, वह है ऋतुराज गायकवाड़। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कोरोना से जूझने के बाद उन्होंने टीम में जगह बनाई। शुरुआती 3 मैचों में अच्छा नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आखिर में उन्हें 3 मैच में फिर मौका मिला, जिसमें उन्होंने लगातार 3 फिफ्टी लगाई। वे ऐसा करने वाले CSK के पहले प्लेयर हैं।

ऋतुराज के अलावा CSK के लिए फाफ डु प्लेसिस भी परफॉर्मेंस में पैसा वसूल साबित हुए। टॉप-5 में KKR के लिए शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी का नाम भी है, जिन्होंने अपनी कीमत से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया।

ऑलराउंडर मैक्सवेल का एक रन 10 लाख रुपए का पड़ा
सबसे हैरान करने वाली बात किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए रही। उन्होंने 10.75 करोड़ रुपए खर्च कर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को खरीदा था, लेकिन उन्होंने 13 मैच में सिर्फ 108 रन बनाए और 3 ही विकेट लिए। बेस्ट टी-20 बैट्समैन की पहचान रखने वाले मैक्सवेल सीजन में एक भी छक्का नहीं लगा सके। इस बात ने दिग्गजों को भी चौंकाया है। फ्रेंचाइजी को उनका एक विकेट 3.58 करोड़ और एक रन 9.95 लाख रुपए का पड़ा।

स्टोक्स ने शतक लगाया, लेकिन उनके 2 विकेट 12.50 करोड़ रुपए के रहे
इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने एक सीजन के 12.50 करोड़ रुपए दिए हैं। स्टोक्स ने पिता को कैंसर होने की वजह से टीम को बीच टूर्नामेंट में जॉइन किया था। उन्होंने 8 मैच में सिर्फ 2 ही विकेट लिए। इस लिहाज से टीम को उनका एक विकेट 6.25 करोड़ रुपए का पड़ा। हालांकि, उन्होंने बल्ले से 285 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चैम्पियन मुंबई के खिलाफ शतक लगाकर राजस्थान को जीत भी दिलाई।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Rohit Sharma; IPL 2020 Highest Paid Batsman | Who Is The Most Expensive Batsman In IPL UAE 2020? Virat Kohli MS Dhoni Low Paid Padikkal Ruturaj Gaikwad


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38EDzLB