Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts
Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts

Friday, January 3, 2020

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला; कहा- सरकार की हालत दयनीय, आईपीएस ही खुद आरोप लगा रहे हैं

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला; कहा- सरकार की हालत दयनीय, आईपीएस ही खुद आरोप लगा रहे हैं

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा एसएसपी के कथित वायरल वीडियो को लेकर सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा है कि सरकार की हालत काफी दयनीय है। इस सरकार में आईपीएस ही आरोप लगा रहा है। इन सारी स्थितियों के लिए सरकार खुद जिम्मेदार है।

अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान शुक्रवार को यह बातें कही। उन्होंने कहा कि आज सर्वोच्च पद पर बैठे लोग यह नहीं चाहते हैं कि रोजगार पर बहस हो। भाजपा चाहती है कि सीएए पर बहस हो। वह चाहती है कि समाज बंट जाए।प्रदर्शन के दौरान जिसकी भी जान गई है उन सब की जान पुलिस की गोली से गई है। सरकार पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बदल सकती है।

पूर्व सीएम ने कहा किआज हम एक्सपोर्ट में पीछे जा रहे हैं। आज सरकार बताए कि बैंक क्यों डूब रहे हैं।क्यों उद्योगपति डरे हुए हैं।अर्थव्यवस्था औऱ बैंकिंग सिस्टम आईसीयू में पहुंच गया है।

कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वाले लोग आरोप प्रत्यारोप में लगे हैं। इस सरकार के अधिकारी ही आरोप लगाने में परेशान हैं।


साइकिल चलाकर रोजगार मांगेंगे, एनपीआर फार्म नहीं भरेंगे

उन्होंने कहा कि सपा साइकिल चलाकर रोजगार मांगेंगी, एनपीआर का फार्म हम नहीं भरेंगे। फार्म न भरने पर कौन सी धारा लगेगी। आधार में बहुत पन्ने भरवाए हैं। केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए भाजपा काम कर रही है । भाजपा सूची दे कि कौन पैसा लेकर भागा है।मुख्यमंत्री कुछ जानते ही नहीं हैं कि बिजली के दाम बढ़ गए है। उनको पता ही नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप्र के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पत्रकारों से बातचीत करते हुए


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Czzrz
https://ift.tt/36lWd7h

Thursday, January 2, 2020

रेप के आरोपी को छोड़ने के लिए दारोगा ने मांगे 50 हजार रुपए, आडियो वायरल होने पर एसपी ने किया लाइन हाजिर

रेप के आरोपी को छोड़ने के लिए दारोगा ने मांगे 50 हजार रुपए, आडियो वायरल होने पर एसपी ने किया लाइन हाजिर

रायबरेली. जिले के गुरबख्श गंज थाने में तैनात दरोगा ने रेप के आरोपी को छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। इस बीच पैसे मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद विभाग ने किरकिरी से बचने के लिए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही साथ मामले की जांच सीओ लालगंज को सौंप गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला गुरबख्श गंज थाने में तैनात दरोगा कामता प्रसाद का है। इन्होंने रेप के मामले में विवेचना के दौरान आरोपी के परिचित से रिश्वत के रूप में 50000 रुपए की मांग की। लेकिन आरोपी की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते दरोगा से इस मामले में मोल भाव किया और बाद में 25000 रुपए में तय हो गई।

दरोगा और आरोपी के परिचित के बीच के ऑडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और विभाग अपनी छवि को चमकाने के लिए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।और मामले की जांच यो लालगंज को सौंप दी।

अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय का कहना है कि आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर विधिक कार्यवाही की जांच सीओ लालगंज को दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The police demanded 50 thousand rupees to release the accused of rape


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tmigMy
https://ift.tt/35mTRDE
एसएसपी नोएडा का वायरल वीडियो मामला; डीजीपी ने कहा- गोपनीय पत्र को लीक कर वैभव कृष्ण ने सर्विस रूल्स का उल्लंघन किया

एसएसपी नोएडा का वायरल वीडियो मामला; डीजीपी ने कहा- गोपनीय पत्र को लीक कर वैभव कृष्ण ने सर्विस रूल्स का उल्लंघन किया

लखनऊ. नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण के नए साल के पहले दिन एक लड़की के साथ चैट करते हुए वायरल हुए कथित वीडियो के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राज्यके पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को इस पूरे मामले पर कहा कि मामले की जांच मेरठ जोन के आईजी को सौंपी गई है। उन्होंने इसके लिए 15 दिन का और समय मांगा है। डीजीपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपीने कहा कि कुछ लोग पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग कर रहे थे। इस मामले में 4 लोग अभी भी गैंगेस्टर में जेल में बंद हैं।एसएसपी नोएडा ने केस कराया था और एसपी ने जांच रिपार्ट भेजी थी।

डीजीपी ने कहा कि एक कथित वीडियो क्लिप नोयडा एसएसपी का सामने आया है। इस मामले मेंमुकदमा दर्ज हुआ है औरएसपी हापुड़ के निर्देशन में जांच की जा रही है। जांच में साइबर क्राइम एक्सपर्ट और एसटीएफ की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि वैभव कृष्ण ने गोपनीय पत्र में 6 लोगों का जिक्र किया है।वैभव कृष्ण ने सर्विस रूल के खिलाफ काम किय़ा है। पत्र को लीक नहीं करना चाहिए था।

मुख्यमंत्री ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया

सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुएउन्होंने आईजी रेंज मेरठ आलोक सिंह से जांच रिपोर्ट मांगी है। मामले के जांच की जिम्मेदारी मेरठ रेंज के एडीजी आलोक सिंह की निगरानी में एसपी हापुड़ संजीव सुमन को सौंपी गई।

एसएसपी ने डीजीपी को लिखा था गोपनीय पत्र

इधर,नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने डीजीपी को पत्र लिखकर 5 आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। डीजीपी औरअपर मुख्य सचिव गृह को सौंपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए वैभव कृष्ण ने कहा है कि उन्होंने पत्रकारिता के नाम पर संगठित गिरोह चलाने वाले कथित पत्रकारउदित गोयल, सुशील पंडित औरचंदन राय को जेल भेजा था, इसी मामले में लखनऊ के नितीश शुक्ला के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी।

वाॅट्सअप चैटिंग में सामने आईथी ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात
वैभव कृष्ण के मुताबिक, जेल में बंद पत्रकार चंदन कीआइपीएस अजयपाल शर्मा, आइपीएस सुधीर सिंह, आइपीएस हिमांशु कुमार, आइपीएस राजीवनारायण मिश्रा औरआइपीएस गणेश साहा के साथ ट्रांसफर-पोस्टिग को लेकर की गई बातचीत और वाॅट्सएप चैटिंग जांच में सामने आई थी। उसी समय से मेरे खिलाफ लगातार साजिश हो रही है। अब निजी स्तर पर बदनाम करने के लिए फेक वीडियो वायरल कराए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MN45H2
https://ift.tt/2SQmrKX