Showing posts with label Bollywood. Show all posts
Showing posts with label Bollywood. Show all posts

Saturday, October 24, 2020

राधिका आप्टे को नहीं शादी में भरोसा, बोलीं- मुझे 2012 में शादी करनी पड़ी, क्योंकि लंदन का वीजा चाहिए था

राधिका आप्टे को नहीं शादी में भरोसा, बोलीं- मुझे 2012 में शादी करनी पड़ी, क्योंकि लंदन का वीजा चाहिए था

राधिका आप्टे की मानें तो वे शादी में यकीन नहीं रखतीं। खास बात यह है कि वे 2012 में ब्रिटिश म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी करनी कर चुकी हैं और अभी लंदन में उन्हीं के साथ रह रही हैं। हालांकि, राधिका के मुताबिक, यह शादी उन्हें लंदन का वीजा पाने की मजबूरी में करनी पड़ी थी।

'शादीशुदा होने पर वीजा आसानी से मिल जाता है'

राधिका ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के शो विट फिक्स में विक्रांत मैसी से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को ऐसे सवालों के जवाब दिए, जो आमतौर पर इंटरव्यू में नहीं पूछे जाते।

जब राधिका से पूछा गया कि उन्होंने शादी कब की? तो उन्होंने जवाब में कहा- जब मुझे अहसास हुआ कि अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको वीजा आसानी से मिल जाता है। मुझे लगता है कि इस तरह की बाउंड्रीज नहीं होनी चाहिए। मैं शादी में यकीन नहीं रखती। मैंने शादी की, क्योंकि वीजा की दिक्कत थी और हम (राधिका और बेनेडिक्ट) साथ रहना चाहते थे। मुझे लगता है कि यह सही नहीं है।

बेनेडिक्ट टेलर और राधिका आप्टे।

पूरा लॉकडाउन बेनेडिक्ट के साथ बिताया

राधिका ने पूरा लॉकडाउन बेनेडिक्ट के साथ लंदन में ही बिताया। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने रुटीन के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था- रुटीन होना आम बात है। लेकिन ऐसे समय में मैंने अच्छा खाया, कसरत की, लिखने और देखने की कोशिश की और कुछ भी नहीं किया।

राधिका को 'न्यू नॉर्मल' टर्म पसंद नहीं

राधिका को लगता है कि कोविड-19 की वैक्सीन आने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। वे कहती हैं, "मुझे 'न्यू नॉर्मल' टर्म पसंद नहीं है। यह उस समय तक है, जब तक हमें समस्या से निपटने के लिए टीका नहीं मिल जाता। हमें विश्वास है कि हम वापस सामान्य हो जाएंगे। एक बार जब हम वापसी कर लेंगे, तो इस बारे भूल जाएंगे।"

आखिरी बार 'रात अकेली है' में दिखी थीं

राधिका आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज 'रात अकेली है' में नजर आई थीं। जुलाई में रिलीज हुई इस वेबसीरीज में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी अहम भूमिका थी। सीरीज से कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Radhika Apte says she doesn't believe in the marriage, reveals she got married because of visa problem


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EeeRN

Wednesday, October 14, 2020

पीएम मोदी की बायोपिक को रि-रिलीज करने पर प्रोड्यूसर को मिली जान से मारने की धमकी, अमित बाधवानी ने दर्ज कराई एफआईआर

पीएम मोदी की बायोपिक को रि-रिलीज करने पर प्रोड्यूसर को मिली जान से मारने की धमकी, अमित बाधवानी ने दर्ज कराई एफआईआर

फिल्म के को-प्रोड्यूसर अमित बी वाधवानी ने खुलासा किया है कि पीएम मोदी की बायोपिक को दोबारा रिलीज किए जाने की खबर के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। कोरोना महामारी के कारण 7 महीने तक सिनेमाघरों पर ताला लगा था। लेकिन 15 अक्टूबर से एक बार फिर थियेटर खुल रहे हैं। जिसके बाद ये अनाउंसमेंट किया गया था कि विवेक ओबेरॉय स्टारर पीएम मोदी की बायोपिक फिर से रिलीज होगी।

अमित ने बताया कि मौत की धमकी मिलने के लिए उन्होंने साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं चिंतित हूं। नफरत फैलाने वाले कंटेंट या संवेदनशील कंटेंट के विपरीत जिस पोस्ट पर धमकियां मिली थीं, वह महज एक फिल्म की घोषणा थी और वह भी पीएम की बायोपिक। मैं इस रिएक्शन से शॉक्ड हूं। यह कहने में कुछ भी अपमानजनक नहीं था कि मेरी फिल्म फिर से रिलीज हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे जैसे कानून का पालन करने वाले लोगों को निशाना बनाया जाता है। ये साबित करता है कि साइबर बुलिंग अब आम हो गई है खासतौर पर बॉलीवुड में जो विवादों के घेरे में रहा है।"

फिल्म निर्माताओं को अपना कंटेंट रिलीज करने के लिए आने वाली समस्याओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “फिल्म मेकर्स हमेशा एजेंडों का शिकार होते हैं। यह देखते हुए कि बहुत सारा पैसा दांव पर है, बॉलीवुड एक सॉफ्ट टारगेट है। इंडस्ट्री को एक कलात्मक लेंस के बजाय राजनीतिक लेंस से देखा जा रहा है। हालिया विवादों के कारण परेशानी बढ़ गई हैं, जिससे जनता की राय बदल गई है। फिल्म थिएटर बंद हैं, बॉलीवुड लॉकडाउन के कारण गंभीर रूप से प्रभावित है।"

विवेक ने निभाया था पीएम का रोल
पीएम मोदी की बायोपिक में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने उनका रोल किया है। ओमंग कुमार इसके डायरेक्टर हैं और यह 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें नरेंद्र मो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amit B Wadhwani lodges FIR for threatening to kill producer on PM Modi's biopic re-release after theater unlocking


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k0vuE4

Monday, October 12, 2020

अगले तीन महीनों की फिल्मों का ऐलान, '83' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों के साथ 'तान्हाजी' और 'वॉर' जैसी फिल्में फिर से देख सकेंगे

अगले तीन महीनों की फिल्मों का ऐलान, '83' और 'सूर्यवंशी' जैसी फिल्मों के साथ 'तान्हाजी' और 'वॉर' जैसी फिल्में फिर से देख सकेंगे

देश के बहुसंख्यक इलाकों में सिनेमाघर खुलने की इजाजत मिलते ही मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्‍क्रीन वालों ने कमर कस ली है। मल्टीप्लेक्स वालों ने आगामी तीन महीनों में रिलीज होने वाली फि‍ल्मों की अनाउंसमेंट भी कर दी है। सिने चेन पीवीआर ने अपना कंटेंट पाइपलाइन दैनिक भास्‍कर के साथ शेयर किया है। ये फिल्में होंगी रिलीज-

नवंबर में- ‘बंटी और बबली2’, ‘इंदू की जवानी’, ‘छलांग’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ’99 सॉन्ग्स‘, मिमी, टेनेंट’
दिसंबर में- ‘83’, ‘रूही अफजाना’, ‘डेथ ऑन द नाइल’, ‘वंडर-वुमेन’, ‘ड्यून’
जनवरी में- 'सूर्यवंशी', ‘सरदार ऊधम सिंह’, ‘केजीएफ2’, ‘आधार’, ‘राम प्रसाद की तेरहवीं’, ‘पीटर रैबिट’, ‘एवरीबॉडीज टॉकिंग अबाउट जैमी’

नामी अभिनेताओं की फि‍ल्मों के रेट्रो-स्पेक्ट भी

सिने पोलिस सिने चेन के डिप्टी सीईओ देवांग संपत ने कहा, "नामी अभिनेताओं की फि‍ल्मों के रेट्रो स्पेक्ट भी चलेंगे। मिसाल के तौर पर ऋषि कपूर और इरफान साहब की फि‍ल्मों का बुके होगा। इसके अलावा तमिल, बंगाली, तेलुगू, मलयाली भाषी फि‍ल्मों पर जोर होगा। उन भाषाओं की फिल्‍में न सिर्फ संबंधित राज्‍यों, बल्कि हिंदी भाषी प्रदेशों में भी रिलीज होंगी।"

देवांग संपत की बातों पर डिस्ट्रीब्यूटर और एग्जीबिटर बिरादरी ने मुहर लगाई। उन्‍होंने कहा, "पंजाबी फि‍ल्मों में नई रिलीज की भी स्लेट तैयार हैं। पंजाबी में ‘चल मेरा पुत्त 2’, ‘यार अनमुले रिटर्न्‍स’, ‘गलवकडी,’ पोस्टी’, ‘ बू मैंदार गई, ‘शरीक 2’, किस्‍मत 2’, ‘शोहरें दा पिंड’ जैसी फिल्‍में हैं।"

बांग्ला भाषा की नई फिल्में अक्टूबर से ही मिलेंगी

बंगाली भाषा में तो अक्टूबर महीने से ही नए कंटेंट उपलब्ध हो रहे हैं। मल्टीप्लेक्सेज में ‘ड्रैकुला सर’, ‘गुलदस्ता’, ‘रोहोस्‍य‘, ‘ऑगोंतुक’, ‘प्रेम टेम’, ‘धर्मो युद्ध’ जैसी फिल्‍में रिलीज होंगी। साथ ही री-रिलीज वाली कैटेगरी में ‘ब्रह्मा जाने गोपोन कोमोटी’ , ‘द पार्सल’ हैं।

दिल्ली सर्किट में पहले 'तान्हाजी' और 'वॉर'

दि‍ल्ली सर्किट के एग्जीबिटर और डिस्ट्रीब्यूटर संजय घई ने कहा, "नवंबर महीने से सिनेमाघरों के सामने नई फि‍ल्मों की क्राइसिस नहीं है। 16 अक्टूबर वाले वीकेंड में हम लोग ‘वॉर’ और ‘तान्‍हाजी’ जैसी फि‍ल्मों को री-रिलीज करेंगे।

साथ में ‘छिछोरे’ व इस साल 28 फरवरी से आठ महीने पहले तक रिलीज हुईं फि‍ल्मों को एक ही दिन में अलग-अलग शो में रिलीज करते रहेंगे। ताकि दर्शकों को वैरायटी ऑप्शन मिलते रहें। इन फि‍ल्मों को सिनेमाघर एक बार अपने यहां रिलीज कर चुके हैं। ऐसे में, फिर से रिलीज करने में उन्‍हें वर्चुअल प्रिंट फीस का भी वहन नहीं करना होगा।"

दिवाली पर तीन फिल्में रिलीज होने की उम्मीद

घई आगे बताते हैं, "दीवाली पर दो-तीन फिल्‍में पहले भी रिलीज होती रही हैं। इस बार भी वैसा पैटर्न दिख रहा है। ‘सूरज पर मंगल भारी’ आधिकारिक तौर पर रिलीज हो रही है ही। उसके अलावा ‘बंटी और बबली 2’ व भंसाली की फिल्‍म की रिलीज होने की प्रबल संभावना है।"

सिंगल स्क्रीन्स पर रिलीज होगी लक्ष्मी बॉम्ब

आइनॉक्स समेत बाकी मल्टीप्लेक्सेज के साथ ‘लक्ष्मी बॉम्‍ब’, ‘कुली नं. 1’ आदि को ओटीटी के साथ या आगे पीछे वाले वीकेंड पर रिलीज करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है।

मल्टीप्लेक्स वाले ओटीटी रिलीज के चलते इन्हें अपने यहां रिलीज न करने पर अड़े हुए हैं। लेकिन मगर सिंगल स्‍क्रीन वालों ने कहा है कि वे अपने यहां इन्हें रिलीज करने को राजी हैं। खासकर, ‘लक्ष्मी बॉम्‍ब’ जो 9 नवंबर को हॉटस्‍टार पर रिलीज हो रही है, उसे 13 या 14 नवंबर को ठीक बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन के चलते 7 महीने से बंद सिनेमाघर 15 अक्टूबर से दोबारा खुल रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H3Lmqz

Sunday, October 11, 2020

अक्षय कुमार- सोनू सूद ने शुरू किया शेड्यूल, कैंसर का इलाज करा रहे संजय दत्त दिवाली बाद शूटिंग शुरू करेंगे

अक्षय कुमार- सोनू सूद ने शुरू किया शेड्यूल, कैंसर का इलाज करा रहे संजय दत्त दिवाली बाद शूटिंग शुरू करेंगे

अक्षय कुमार और सोनू सूद ने 'पृथ्वीराज' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। सेट से अक्षय कुमार की एक्सक्लूसिव फोटो दैनिक भास्‍कर के हाथ लगी है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि यह शेड्यूल 30 नवंबर तक चलेगा। इन दिनों शूटिंग यशराज स्टूडियो में हो रही, लेकिन बहुत जल्द इसे मुंबई के मड आईलैंड में पूरा किया जाएगा।

कोरोना के कारण शेड्यूल लंबा है

फिल्‍म का लंबा शेड्यूल इसलिए है, ताकि सबका नियमित रूप से कोरोना टेस्‍ट भी होता रहे। क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें स्टूडियो में एंट्री दी जा रही है। उन्‍हें एक साथ पास के ही एक होटल में रखा गया है। वहीं से बायो बबल की तर्ज पर सबकी आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है।

दिवाली बाद शूट करेंगे संजय दत्त

फिल्‍म में संजय दत्त भी हैं। वे मोहम्मद गौरी के रोल में हैं। चूंकि इन दिनों वे इम्युनोथैरेपी करवा रहे हैं। इसलिए उनका शेड्यूल दिवाली बाद रखा गया है। फिलहाल अक्षय कुमार, सोनू सूद और मानव विज आदि के सीक्वेंस पूरे किए जा रहे हैं। 13 तारीख से मानुषी छिल्लर भी शूटिंग का हिस्‍सा बनेंगी।

लॉकडाउन से पहले शूट हो चुका था बड़ा हिस्सा

सेट पर मौजूद सूत्रों में से एक ने बताया, "मार्च में लॉकडाउन लगने से पहले फिल्‍म का बड़ा हिस्‍सा शूट हो चुका था। जयपुर में राजा-महाराजाओं के महलों के एक्सटीरियर का स्टॉक फुटेज काफी है। बाकी हिस्से की शूटिंग को पूरा करने के लिए वाईआरएफ स्टूडियो के भीतर बड़ा सेट तैयार किया गया है। यहां का इंटीरियर जयपुर के एक्सटीरियर शॉट के साथ मर्ज किया जाएगा।"

डायरेक्टर ने भी की शूटिंग की पुष्टि

हमने इस बारे में जानने के लिए फिल्म के डायरेक्टर, चंद्रप्रकाश द्विवेदी से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, "जी हां, हमने वाईआरएफ स्टूडियो में 'पृथ्वीराज' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और इस शेड्यूल को लेकर पूरी टीम काफी एक्साइटेड है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'पृथ्वीराज' के सेट अक्षय कुमार। फोटो उनके ताजा शेड्यूल की है, जो हाल ही में मुंबई शुरू हुआ है। फिल्म में सोनू सूद पृथ्‍वीराज चौहान (अक्षय कुमार) के गहरे दोस्‍त चंदबरदाई के रोल में होंगे, जो आगे चलकर उनके राजकवि और सहयोगी बन जाते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nHBhR2

Thursday, October 8, 2020

'क्रैकडाउन' को लेकर बोले साकिब सलीम- कोरोनाकाल में शूटिंग करने को लेकर पहले थोड़ी हिचकिचाहट थी, हुमा को अबतक इसे देखने का वक्त नहीं मिला

'क्रैकडाउन' को लेकर बोले साकिब सलीम- कोरोनाकाल में शूटिंग करने को लेकर पहले थोड़ी हिचकिचाहट थी, हुमा को अबतक इसे देखने का वक्त नहीं मिला

हाल ही में रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'क्रैकडाउन' में साकिब सलीम रॉ एजेंट की भूमिका निभाते हुए दिख रहे हैं। जिसे लेकर उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कोरोनाकाल में शूटिंग करने से लेकर, एक्शन से जुड़े रोचक किस्से साझा किए।

वेब सीरीज में अपने निभाए किरदार बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि 'ये एक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है और इसमें हम सभी दुनिया भर में कोवर्ट ऑपरेशन करते हुए नजर आ रहे हैं। मैं एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभा रहा हूं। अपने इस रोल के लिए मुझे बहुत सारे कॉम्प्लीमेंट मिल रहे हैं। मेरी बहन हुमा भी मेरे इस रोल को लेकर बहुत एक्साइटेड है। हालांकि क्योंकि वो बेल बॉटम की शूटिंग कर रही थी इसीलिए अबतक वो इस सीरीज को नहीं देख पाई है।'

Q- आप काफी सारे एक्शन सीक्वेंसेस में नजर आ रहे हैं? अपने रोल के लिए आपने कैसे तैयारी की थी?

'इस रोल के लिए मुझे अपनी बॉडी पर काफी काम करना पड़ा क्योंकि मैं एक सीक्रेट एजेंट, एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहा हूं। जिसे फील्ड पर रहना है, दौड़ना भी है, कूदना भी है और लड़ना भी है। बहुत सारे एक्शन सीक्वेंस थे तो मैंने करीब 5 महीने अपनी बॉडी पर काम किया।'

'वैसे तो मैं हमेशा से ही फिट रहा हूं लेकिन इस किरदार में मुझे अपनी बॉडी से बड़ा भी दिखना था। जब इस तरीके की बॉडी मैंने बना ली तब मुझे यह फील हुआ कि मेरी बॉडी बहुत स्टिफ है और एक्शन सीक्वेंस करने के लिए मुझे थोड़ा लचीला होना चाहिए जिसके लिए मैने किक बॉक्सिंग का सहारा लिया। इसके अलावा मैंने 1 महीने तक इस रोल को लेकर वर्कशॉप भी की।'

Q- आपकी सिस्टर हुमा कुरैशी हाल ही में बेल बॉटम की शूटिंग करने के लिए विदेश गई थीं। उनकी सेफ्टी को लेकर आपके पैरेंट्स कितने कंसर्न थे और क्या कुछ बातचीत होती थी?

'दरअसल मैंने और हुमा, हम दोनों ने ही इस कोरोना काल में शूटिंग की है। हम दोनों ने साथ में डिसीजन लिया था कि हम अपनी-अपनी शूटिंग करेंगे लेकिन पूरी सतर्कता के साथ और पूरी एहतियात बरतते हुए। हां शुरुआत में मुझे थोड़ी नर्वसनेस थी यह सोचकर कि क्या होगा, कैसे होगा लेकिन यह हिचकिचाहट भी एक-दो दिन में ही चली गई क्योंकि हम दोनों की फिल्मों के प्रोड्यूसर ने सारे सेफ्टी मेजर अपनाए थे।'

Q- पिछले 2 सालों में थ्रिलर पर आधारित कई वेब सीरीज रिलीज हुई हैं जैसे फैमिली मैन, स्पेशल ऑप्स। क्या कभी लगा कि इन शोज से आपकी वेब सीरीज को कंपेयर किया जा सकता है?

'देखें इन सभी वेब सीरीज की कहानी अलग है। इनको दर्शाया अलग तरीके से गया है। मेरे दिमाग में कभी नहीं आया कि मेरी वेब सीरीज को इस जॉनर की बाकी प्रसिद्ध वेब सीरीज से कंपेयर किया जाएगा। मेरा सिर्फ यह मानना है की ऐसी वेब सीरीज हमें और अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है। हेल्थी कॉन्पिटिशन हमेशा होना चाहिए।'

Q- शूटिंग के दौरान आपने क्या चैलेंजेस फेस किए?

'मुझे याद है कि हम इस वेब सीरीज का क्लाइमैक्स शूट कर रहे थे नांदेड़ में एक एयरपोर्ट पर। उस समय वहां बहुत ठंड थी और मेरा सीन शर्टलेस था। उस समय ठंड के मारे मेरी हालत खराब हो गई थी और मैं कंपकंपा रहा था लेकिन अगर आप सीरीज में देखेंगे तो आपको ये पता भी नहीं चलेगा।'

Q- अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए आपने भूतपूर्व कप्तान मोहिंदर अमरनाथ से ट्रेनिंग ली है क्या कुछ सीखा उनसे?

'मैंने उनसे गाने, खेलने की टेक्निक तो सीखी है लेकिन साथ ही सबसे बड़ी बात सीखी कि लाइफ में हमेशा पॉजिटिव कैसे रहना है। कैसे हर मुश्किल घड़ी में भी खुद को शांत और संयमित बनाकर रखना है। उनके साथ समय बिताकर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं सिर्फ उनको ऑब्जर्व करता था कि वो कैसे हैं और मैं कैसे उनकी तरह एक्ट कर पाऊंगा।'

Q- आपको कॉमेडी करना ज्यादा मुश्किल लगता है या एक्शन? किसके लिए ज्यादा प्रिपरेशन चाहिए?

'दोनों जॉनर में अपने-अपने चैलेंज होते हैं। जहां कॉमेडी के लिए टाइमिंग महत्वपूर्ण है वहीं एक्शन के लिए सही बॉडी चाहिए। मुझे एक्शन इसीलिए ज्यादा मुश्किल लगता है क्योंकि बॉलीवुड में ऋतिक रोशन , टाइगर श्रॉफ, विद्युत जामवाल जैसे एक्टर्स ने एक्शन की फील्ड में बहुत हाई बेंचमार्क सेट कर दिया है। जिसकी वजह से हम सभी को काफी मेहनत लगती है उनके जैसा एक्शन करने में।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saqib Saleem on 'Crackdown' says There was some hesitation before shooting in Corona period, Huma has not got time to see it yet.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33GPN3r