Showing posts with label दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली. Show all posts

Friday, November 13, 2020

इसलिए सर्दियों में रुक-रुककर शीतलहर चलेगी, घना कोहरा भी छाएगा

इसलिए सर्दियों में रुक-रुककर शीतलहर चलेगी, घना कोहरा भी छाएगा

(अनिरुद्ध शर्मा) इस बार कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार रहें। क्योंकि 20 दिसंबर से 20 जनवरी 2021 तक मौसम पर ‘ला नीना’ का असर रहेगा। ‘ला नीना’ के दौरान सर्दियों में तापमान सामान्य से कम रहता है। इसलिए इस साल अक्टूबर से ही तापमान गिर रहा है, अनुमान है इस बार सर्दी बीती सदी के सबसे ठंडे 10 सालों में शामिल हो सकती है।

शनिवार को पाकिस्तान की ओर से दीपावली पर साल का पहला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिर सकती है। दीपावली बाद मैदानी राज्यों में ठंड दस्तक देगी। आईएमडी पुणे के क्लाइमेट रिसर्च एंड सर्विस हेड डॉ. डीएस पई के अनुसार आईएमडी रिकॉर्ड 1901 से दर्ज हो रहा है।

इसके मुताबिक बीते 120 साल में इस साल से पहले 39 बार ‘ला नीना’ रहा। इस दौरान सर्दी ज्यादा रही। ‘ला-नीना’ के ट्रेंड को देख लगता है इस साल फरवरी तक तापमान सामान्य से कम रहेगा।

  • बीती सदी के जिन 10 साल में अधिक ठंड रही, उनमें से 6 साल ला नीना का असर रहा था
  • सर्दी का मौजूदा ट्रेंड बना रहा तो इस बार की सर्दी टॉप-10 ठंडे सालों में शामिल हो जाएगी

दीपावली बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मप्र में ज्यादा ठंड पड़ेगी

14 नवंबर को हमें पहले पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा
मौसम एजेंसी स्काईमैट के विज्ञानी महेश पालावत के अनुसार सीजन के पहले प. विक्षोभ के कारण 14 नवंबर को पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है। दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 17-18 नवंबर के बाद इन सभी क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री से कम रहने की संभावना है। अगला पश्चिमी विक्षोभ 21-22 नवंबर को आएगा।

20 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा
‘इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। नवंबर के शुरुआती दो हफ्तों में उत्तर के सभी राज्यों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहा। 20 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी प पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी यूपी, उत्तरी मप्र में ज्यादा ठंड पड़ेगी। यहां 20 से ज्यादा दिन बेहद ठंडे होंगे।’ -डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, आईएमडी दिल्ली

ला नीना की वजह से इसलिए होता है मौसम में यह बदलाव
ला नीना (स्पेनिश में- छोटी बच्ची) इफेक्ट के समय हवा प्रशांत महासागर के गर्म सतही पानी को द. अमेरिका से इंडोनेशिया ले जाती है। गर्म पानी आगे बढ़ने से ठंडा पानी सतह पर आ जाता है और पूर्वी प्रशांत में पानी ठंडा हो जाता है। ‘ला नीना’ वाले साल में हवा तेज चलती है और भू-मध्य रेखा के पास पानी सामान्य से ठंडा हो जाता है। इसलिए भारत में भी रुक-रुककर शीत लहर चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pv4C1U
आयुर्वेद पद्धति को मुख्य चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रचारित, प्रसारित किया जाएगा

आयुर्वेद पद्धति को मुख्य चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रचारित, प्रसारित किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा से आयुर्वेदिक पद्धति को बल मिला है। इस वर्ष हम पांचवा आयुर्वेदिक दिवस मना रहे है। इस कोरोनाकाल में लोगों ने आयुर्वेद के महत्व को समझा और कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए अयुर्वेदिक दवाइयों और जड़ी बूटियों को प्रयोग कर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया।

आज आवश्यकता इस बात की है कि इस पद्धति को मुख्य चिकित्सा पद्धति के रूप में प्रचारित, प्रसारित किया जाएगा। यह बात शुक्रवार काे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आयुर्वेद दिवस समारोह के दौरान कही।

इस अवसर पर आदेश गुप्ता और महापौर ने आयुष विभाग के 200 कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया। इसके अलावा आयुर्वेदिक पद्धतियों और जड़ी बूटियों की उपयोगिता पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

डेढ़ लाख को आयुर्वेदिक दवा व काढ़ा किया वितरीत
महापौर अनामिका ने कहा है कि इस कोरोनाकाल में आयुष विभाग की समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है, जिसे विभाग ने बखूबी निभाया है। दक्षिणी निगम के आयुष विभाग ने कोरोना महामारी में लोगों को आयुर्वेद पद्धति और जड़ी बुटियों के बारे में जागरूक किया। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अभी तक लगभग 1.5 लाख नागरिकों को आयुर्वेदिक दवाइयां और काढ़ा भी वितरित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3luTe43
कहा -छात्रों को टीचर बनता देख अच्छा लगा, दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे बोले, हैपीनेस से प्रेरणा मिली, लॉकडाउन में बोरियत हुआ दूर

कहा -छात्रों को टीचर बनता देख अच्छा लगा, दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चे बोले, हैपीनेस से प्रेरणा मिली, लॉकडाउन में बोरियत हुआ दूर

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के बच्चों की हैपीनेस क्लास में शामिल होकर इस बार बाल दिवस अनोखे तरीके से मनाया। उन्होंने कहा कि बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि हमारे अभिभावक और अध्यापक अपनी भूमिका के बारे में विचार कर सकें।

सिसोदिया ने बच्चों से जाना कि लॉकडाउन के दौरान हैपीनेस क्लासेज ने किस तरह से उनकी भावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव डाला। इस ऑनलाइन हैप्पीनेस स्पेशल क्लास का संचालन बच्चों ने स्वयं किया।
सिसोदिया ने कहा कि दो साल पहले हैपीनेस क्लासेज शुरू हुई थीं। कोरोना महामारी के दौरान भी यह जारी रहीं, जो कि छात्रों के लिए बहुत मुश्किल समय था।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे छात्र हैपीनेस क्लासेज को अनोखे तरीकों से अभिभावकों और दोस्तों के साथ साझा करते हैं, ऐसे में हमारे छात्रों को हैपीनेस करिकुलम का टीचर बनते देख बहुत खुशी होती है।
बच्चों ने उपमुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मार्च से स्कूल बंद होने के बाद हैपीनेस क्लासेज से उनके रोजाना के जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव लाए।

एसकेवी, विनोद नगर पश्चिम की छात्रा हर्षिता रावत ने कहा कि वह रोज अपनी मां और बहन के साथ तीन मिनट मेडिटेशन करती है। उसने कहा कि लॉकडाउन के दौरान घर पर रहते हुए हैपीनेस क्लासेज सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत थीं। इसने मुझे सिखाया कि घर पर लॉकडाउन का मुश्किल समय जल्द ही गुजर जाएगा और मैं दोबारा से अपने दोस्तों से मिल सकूंगी।

मैंने यह भी सीखा कि हमें अपने रिश्तों को सम्मान देना चाहिए और अपनी भौतिकवादी जरुरतों के ऊपर सोचना चाहिए, खासतौर से जब कई रिश्तेदारों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं।एक अन्य छात्र पीयूष गुरु रानी ने कहा कि माइंडफुल क्लासेज ने मुझे निराशा के दौर से दूर करके मेरे मन को शांत करने में बहुत मदद की। इसने लॉकडाउन का बोर डम खत्म करने में मदद की।

बीपीएस केवी के छात्र गुरमीत धंजल ने कहा कि लॉकडाउन ने मुझे माइंडफुलनेस को अपनाना सिखाया। क्लास में जिन कहानियों को हम सुनते थे, उनसे हमने किसी भी तरह की चिंता और तनाव से दूर रहना सीखा।जिस समय अपने स्कूल की कमी सबसे ज्यादा महसूस होती थी, उस दौरान इन क्लासेज ने सभी क्लास मेट्स और टीचर्स को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।

2018 में लागू हुआ था हैप्पीनेस करिकुलम
दिल्ली सरकार के स्कूलों में जुलाई 2018 में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक हैप्पीनेस करिकुलम लागू किया गया था। इसके अंतर्गत माइंडफूलनेस, कहानी सुनाना, गतिविधियों तथा अभिव्यक्ति पर जोर दिया जाता है। इन कक्षाओं को काफी खुला और संवाद केंद्रित बनाया जाता है। लॉकडाउन के दौरान भी स्टूडेंट्स ने इन कक्षाओं में हिस्सा लिया तथा खुद ही अपने परिवारों और मित्रों को भी इसका अभ्यास कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IwvLAK
लड़की समेत तीन लोगों ने की हेड़ कांस्टेबल से मारपीट व लूटपाट

लड़की समेत तीन लोगों ने की हेड़ कांस्टेबल से मारपीट व लूटपाट

बवाना इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड़ कांस्टेबल को एक लड़की समेत तीन लोगों ने मारपीट कर लूटपाट की। हेड़ कांस्टेबल ने हिम्मत दिखाते हुए लड़की को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौक से फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़ित हेड़ कांस्टेबल की पहचान करण सिंह (59) के रुप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर लिया है। पुलिस ने लड़की को पकड़कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

करण सिंह परिवार के साथ सुल्तानपुर रोड़, पूठ खुर्द में रहते है। वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के तौर पर तैनात है। करण सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे वह सेक्टर-5, डीएसआईआईडीसी, बवाना से बाइक पर सवार होकर आ रहा था।

जब वह सेक्ट-4 के फायर स्टेशन के पास पहुंचा तभी अचानक एक रोती-चिल्लाती हुई लड़की बाइक के सामने आ गई और बचाओ बचाओ चिल्लाने लगी। करण ने बाइक रोककर कारण पूछा तो लड़की ने बताया कि दो लड़के उसे पीट रहे है। करण सिंह लड़की के बताए हुए रास्ते पर गया तो झाड़ियों से दो लड़के निकले।

दोनों ने मुझे पकड़ लिया और झाडिय़ों में ले गए। तभी वह लड़की भी आ गई। लड़की ने मेरी जेब टटोलने लगी और जेब से पर्स, जिसमें पुलिस का आई कार्ड, आधार, डीएल और 3700 रुपए निकाल लिए। दोनों लड़कों ने करण सिंह के साथ मारपीटकर नीचे गिरा दिया और लड़की ने जेब से मोबाइल भी निकाल लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35we9y6
दिल्ली के बेघरोंं के लिए 2025 तक 89 हजार फ्लैट बनाएगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली के बेघरोंं के लिए 2025 तक 89 हजार फ्लैट बनाएगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार दिल्ली के बेघर लोगों के लिए 2025 तक 89,400 फ्लैट बनाएगी। तीन चरणों में 237 एकड़ भूमि में बनाए जाएंगे फ्लैट, पहले चरण में 41,400, दूसरे चरण में 18,000 और तीसरे चरण में 30,000 फ्लैट्स का निर्माण होगा। पहले चरण में बनने वाले 41,400 फ्लैटों की अनुमानित लागत 3312 करोड़ रुपए , प्रत्येक फ्लैट पर करीब 8 लाख रुपए होगा खर्च होगा।

इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर कंसल्टेंट नियुक्त करने समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों चरणों में फ्लैट निर्माण का कार्य 2022 से 2025 तक पूरा करना है।

हमें प्रयास करना है कि इन फ्लैटों का निर्माण तय समय सीमा से पहले कर दिया जाए, ताकि बेघर लोगों को यथा शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में रह रहे बेघर लोगों को फ्लैट देने की योजना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से आज डूसिब के साथ अहम बैठक की।

घर बनवाने के लिए जमीन का लैंड यूज चेंज करवाएगी
डूसिब के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार के पास जो जमीन उपलब्ध है, अभी उस जमीन का लैड यूज दूसरी कटेगरी में है, इसलिए सरकार एमसीडी से पहले उस जमीन का लैंड यूज बदलवाएगी और इसके बाद इन फ्लैट्स का निर्माण कराएगी। डूसिब सदस्य बिपिन राय ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि डूसिब की खाली भूमि पर ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।

पहले चरण में 41,400 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके लिए डूसिब के पास 221 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जिसमें से वर्तमान में 115 एकड़ भूमि पर ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण करने के लिए विचार किया जा रहा है। सावधा घेरवा में भी 106 एकड़ जमीन है, जिसे बाद में ले लिया जाएगा।

यह भी निर्णय हुआ कि फ्लैटों के निर्माण के लिए जल्द से जल्द आर्किटेक्ट कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। आर्किटेक्ट कंसल्टेंट की नियुक्ति अगले दो महीने में करने का निर्णय लिया गया है, ताकि योजना को गति दी जा सके। इसके बाद प्रस्तावित फ्लैटों की ले-आउट योजनाओं की स्वीकृति दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kejriwal government to build 89 thousand flats for homeless people by 2025


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32GoeXc