Sunday, August 16, 2020

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी भाजपाई हुए, पार्टी ने कहा-मुख्यधारा से जोड़ा

सीएए और एनआरसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर सुर्खिर्यों में आए दिल्ली के शाहीन बाग से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल, दिल्ली सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता शहजाद अली, गायनाकोलॉजिस्ट डॉ मेहरीन, इंटीरियर डेकोरेटर और पूर्व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता तबस्सुम हुसैन सहित बड़ी संख्या में शाहीन बाग के मुस्लिम कार्यकर्ताओं को श्याम जाजू और आदेश गुप्ता ने पार्टी पटका पहनाकर भाजपा शामिल करवाया। इस अवसर पर श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के विकास को एक नई गति प्रदान की है। कांग्रेस ने 70 साल मुस्लिम समुदाय का शोषण किया, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shaheen Bagh protesters formed BJP, says party - linked to mainstream


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cwq82L

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: