Sunday, August 16, 2020

यमुना नदी को पांचवी बार पार करेगा मेट्रो कॉरिडोर, यमुना पर 560 मी. लंबा पुल बनाएगी डीएमआरसी

यमुना नदी को मेट्रो रेल पांचवी बार पार करने जा रही है। यह नया पुल सूरघाट और सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन को मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर को आपस में जोड़ेगा। यमुना नदी के ऊपर दिल्ली मेट्रो का यह 5वां पुल होगा। मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर यमुना नदी के ऊपर (डीएमआरसी) 560 मीटर लंबा पुल के निमार्ण का काम शुरू कर दिया है। प्रस्तावित पुल निर्माण के स्थान की भू-तकनीकी जांच करने के बाद, परीक्षण नींव (टेस्ट पाइल) की निमार्ण प्रक्रिया प्रगति पर है। यह पुल पुराने वजीराबाद पुल से लगभग 385 मीटर नीचे की ओर और मौजूदा सिग्नेचर ब्रिज से 213 मीटर ऊपर की ओर यमुना नदी को पार करता है। पुल के निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों से डीएमआरसी ने सभी अनिवार्य अनुमतियां प्राप्त कर ली हैं।

केंटिलीवर विधि से यमुना पर पुल का निर्माण करेगी डीएमआरसी

डीएमआरसी द्वारा पुल सूरघाट मेट्रो स्टेशन और सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन को मजलिस पार्क - मौजपुर कॉरिडोर पर निर्माण किया जा रहा पांचवां पुल अपने आप में खास हाेगा। डीएमआरसी के इंजीनियर इस बार यमुना पर पुल के निर्माण के लिए केंटीलीवर विधि से करेंगे। केंटीलीवर विधि से प्रयोग करके यमुना नदी पर बनने वाला यह पहला मेट्रो पुल होगा। केंटीलीवर एक सुदृढ संरचनात्मक आधार है जो क्षैतिज रूप से बना होता है और इसकी सपोर्ट केवल एक छोर पर होती है। आमतौर पर यह एक सपाट, लंबवत सतह जैसे दीवार अथवा खंभे पर टिका होता है, जिनसे इसे मजबूती से जुड़ा होना होता है। केंटीलीवर निर्माण में बिना अतिरिक्त सपोर्ट के संरचनाओं की ओवर-हैंगिंग की जाती है।

यमुना नदी पर निर्मित मेट्रो पुल
कॉरिडोर लंबाई

1. यमुना बैंक ब्लू 698.8 मी.
2. निजामुद्दीन पिंक 602.8मी.
3. कालिंदी कुंज मजेंटा 574 मी.
4. शास्त्री पार्क रेड 553 मी.



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Metro corridor will cross Yamuna river for the fifth time, 560 m on Yamuna. DMRC will build a long bridge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kPxb84

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: