Sunday, August 16, 2020

गणेश चतुर्थी के लिए सार्वजनिक जगह में प्रतिमा स्थापना और मोहर्रम जुलूस पर रोक

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली में गणेश चतुर्थी के लिए सार्वजनिक रूप से प्रतिमा स्थापना और मोहर्रम पर ताजिया/जुलूस निकालने पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से आदेश जारी किए गए है। मुख्य सचिव विजय देव के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार गणेश चतुर्थी पर्व भगवान गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना टेंट/पांडाल/सार्वजनिक स्थान पर स्थापित नहीं की जाएगी और न ही जुलूस के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति दी जाएगी। इसका उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तरह, मोहर्रम समारोह के दौरान जुलूस/ताजिया के लिए कोई अनुमति नहीं दी जाएगी।

हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों से इन त्यौहार को घर पर ही धूमधाम से मनाने की अपील की गई है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) से त्यौहार से पहले कानून व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग के लिए धार्मिक/सामुदायिक नेताओं के बैठक आयोजित करने को कहा गया है। डीडीएमए ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को संक्रमण को रोकने जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3azh366

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: