Wednesday, August 19, 2020

अगामी सत्र से निगम स्कूलों में होगी नई शिक्षा नीति लागू: गुप्ता

आगामी शैक्षिक स्तर से निगम के सभी स्कूलों नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी। तीनों नगर निगमों से आग्रह किया कि अपने स्कूलों में नई शिक्षा नीति के आधार पर बनाए गए पाठ्यक्रम को अपनाया जाए। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बुधवार को दक्षिणी नगर निगम के पहले वर्चुअल मेगा पीटीएम के दौरान कही।

इस वर्चुअल मीटिंग में लगभग 1300 अभिभावकों ने आनॅलाइन माध्यम से भाग लिया। सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 2350 प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक और अन्य अतिथिगण वर्चुअल रूप से उपस्थित हुए। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू भी वीडियो काॅंन्ंफ्रेंसिंग के द्वारा इस कार्यक्रम से जुड़े।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, महापौर अनामिका, राजदत्त गहलोत, नरेंद्र चावला, शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुकेश सूर्यान, अतिरिक्त आयुक्त एए ताजीर, शिक्षा निदेशक शिशिर शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर अनामिका ने कहा कि दक्षिणी नगर निगम द्वारा एक साथ 581 स्कूलों में वर्चुअल पीटीएम का आयोजन करना अनूठी पहल है। इसमें सभी अभिभावकों से उनके बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए। इन सुझावों के विश्लेषण द्वारा हम आनॅलाइन शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मौलाना साद


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32701bv

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: