Wednesday, August 19, 2020

जगतपुरी में कहासुनी के बाद दो दोस्तों को मारी गोली, एक की मौत

जगतपुरी इलाके में युवक ने अपने ही दो दोस्तों को गोली मार दी। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गयी थी। ये वारदात बीती रात हुई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना में इसरार (18) की मौत हो गयी। जबकि सलमान (22) का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी सुमित (19) को गिरफ्तार कर लिया है। रंजिश और रुपयों के लेनदेन के मसले पर हुई कहासुनी के बाद सुमित ने दोनों युवक को गोली मारी थी। पुलिस ने इस्तेमाल हुई पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया इसरार न्यू गोविंदपुरा में रहता था। वह वेल्डिंग का काम करता था।

सलमान और आरोपी सुमित रशीद मार्केट, खुरेजी में रहते हैं। तीनों दोस्त हैं। मंगलवार रात तीनों जगतपुरी इलाके में शराब पी रहे थे। तभी उनके बीच बहस हो गई। सुमित ने पिस्टल निकालकर इसरार के सीने व सलमान के पेट में गोली मार दी। इसरार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को पता चला सुमित व इसरार के बीच तीन माह पूर्व झगड़ा हुआ था।

चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर युवक के पेट,कमर व हाथ में घोंपे
नागंलोई इलाके मेंं चार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। युवक की कमर, पेट और हाथों में चाकू लगे। खून से लथपथ हालत में बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल की पहचान फैजल (20) के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्या की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फैजल परिवार के साथ कैंप नंबर-1, नांगलोई में रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aRPfdn

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: