Wednesday, August 19, 2020

एक लाख के ईनामी मनोज बक्करवाला का बेटा गिरफ्तार, तड़के आरोपी को पुल प्रह्ललादपुर इलाके से स्पेशल सेल ने पकड़ा

स्पेशल सेल ने शूटआउट के बाद एक लाख के इनामी बदमाश आशीष बक्करवाला को अरेस्ट किया है। इसे पुल प्रह्ललादपुर रोहिणी से तड़के पैर में गोली मारकर पकड़ा गया। आशीष बदनाम चोर मनोज बक्करवाला का बेटा है। मनोज बक्करवाला पर सैकड़ों गाड़ियां चोरी करने का आरोप है।

पुलिस ने पकड़े गए इस बदमाश के पास से पिस्टल, कारतूस और स्कूटी बरामद की है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया आशीष के खिलाफ मुंडका इलाके में एक-एक करोड़ की फिरौती मांगने के दो मामले दर्ज थे, जिसने एक केस में डराने के लिए हवाई फायर किया था, जबकि दूसरे केस में अस्पताल के गार्ड की कनपटी पर पिस्टल लगा दी थी।

स्पेशल सेल नॉर्दर्न रेंज की टीम को पता चला था आशीष किसी साथी से मिलने के लिए पुल प्रह्ललादपुर इलाके में आएगा। तड़के करीब 4 बजे पुलिस ने राम चौक के पास ट्रैप लगा उस पर नजर रखी। स्कूटी से आते देख पुलिस ने उसे रुकने और सरेंडर करने को कहा। जिस पर वह स्कूटी छोड़ पिस्टल से पुलिस पर फायर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iUBm0C

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: