पूर्वी दिल्ली के दंगाें के आराेपी जेएनयू के पीएचडी स्काॅलर शर्जील इमाम के खिलाफ देशद्राेह के आराेपाें में देशभर में दायर याचिकाओं काे दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुप्रीम काेर्ट ने बुधवार काे सुनवाई दाे सप्ताह तक के लिए टाल दी। जस्टिस अशाेक भूषण की पीठ में शर्जील इमाम के वकील ने और सबूत पेश करने के लिए समय मांगी, जिसे सुप्रीम काेर्ट ने मंजूर कर लिया।
वहीं दिल्ली पुलिस ने प्राेडक्शन वारंट पर शर्जील काे असम से दिल्ली ले आई है। यहां उसे फरवरी में पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के सिलसिले में गिरफ्तार किया। उस पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस उसे 21 जुलाई को यहां लाने वाली थी, लेकिन दिल्ली के लिए रवाना होने से ठीक पहले इमाम का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आ गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Euuw3l

latest news latest news latest news latest news latest news latest news latest news
ReplyDelete