Wednesday, August 26, 2020

चांदनी चौक में ज्वैलरी कारोबारी दो भाइयों ने फांसी लगा की खुदकुशी, फाइनेंसर से 60-70 लाख रुपये कर्ज लिया हुआ था

चांदनी चौक इलाके में दो ज्वेलर भाईयों ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनके ऊपर कर्ज चढ़ा हुआ था। घटना बुधवार दोपहर की है। मृतकों की पहचान अंकित गुप्ता (47) और अर्पित गुप्ता (42) के रूप में हुई। दोनों भाईयों के शव तीसरी मंजिल स्थित उनके कारखाने में धोती के सहारे गाटर से लटके मिले। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव हॉस्पिटल भेज दिए। जांच के दौरान इनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है।

जिसमें उन्होंने आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कही है। इस घटना के बाद दोनों के बुजुर्ग पिता ने कहा बेटों ने किसी फाइनेंसर से 60-70 लाख रुपये कर्ज लिया हुआ था। फाइनेंसर और उसके बाउंसर बेटों को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने बताया दोनों भाई हौज-काजी इलाके में रहते थे। अंकित और अर्पित का चांदनी चौक मालीवाड़ा में पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर जेवरात बनाने का काम था।

इनके पिता ने पहली मंजिल पर प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर बनाया हुआ था।‌ दोनों भाइयों को कारोबार में घाटा हुआ तो उन्होंने इलाके के ही एक फाइनेंसर से ऊंचे ब्याज पर मोटा कर्जा ले लिया। लॉक डाउन में कारोबार मंदा हो गया। फाइनेंसर ने अपने रुपये मांगने शुरू कर दिए।
इससे दोनों बुरी तरह परेशान हो चुके थे। बुधवार दोपहर दोनों तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। करीब तीन बजे एक कर्मचारी ने अंकित और अर्पित को फंदे से लटके हुए देखा। हैं। जिसने दोनों के पिता आदेश्वर को इसकी सूचना दी। इस घटना के बाद कारोबारियों में खासा रोष था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Chandni Chowk, two brothers of the jewelery businessman hanged themselves, had taken a loan of 60-70 lakh rupees from the financier.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aXnpfJ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: