नेशनल हाईवे नंबर-19 पर रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े टाले से कार टकरा गई। इससे महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य हादसों में भी दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। साथ ही वाहन चालकों के खिलाए केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। होडल थाना प्रभारी इलियाश खान के अनुसार दिल्ली रेसकोर्स निवासी चालक प्रमोद, उनकी मां रूपा रानी, संतोष व नौकर मोहम्मद सिद्दीक मध्यप्रदेश से कार से आ रहे थे।
रविवार सुबह करीब सात बजे करमन बार्डर के निकट सड़क पर खड़े ट्राले से उनकी कार टकरा गई। इससे प्रमोद, रूपा रानी व संतोष की मौत हो गई। जबकि नौकर मोहम्मद सिद्दीक की हालत नाजुक है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्राला कब्जे में ले लिया। इसी तरह कुसलीपुर गांव के निकट हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक टकरानेसे पंचायत सचिव योगश की मौत हो गई। जबकि उनके साथी ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत जवां गांव निवासी धर्मेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक अन्य घटना में कोट खिल्लूका मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y7xkdv

0 comments: