यहां के जिला अस्पताल का यह हाल है कि डिलीवरी के लिए भर्ती गर्भवती महिलाओं को बेड नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में वे कुसियों पर लेटने को मजबूर हैं। अस्पताल में कुर्सी पर लेटी गर्भवती शकुंतला, रजनी व संगीता का कहना है कि वे कई दिन से यहां भर्ती हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बेड नहीं मिला है। इन महिलाओं का कहना है कि अस्पताल में उनकी देखरेख करने वाला भी कोई नहीं है।
परिजन अस्पताल प्रशासन से मिलकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। परिजनों को कहना है डिलीवरी के दौरान बहुत सावधानी की जरूरत है, लेकिन अस्पताल का आलम है यह कि यहां बेड ही नहीं मिल रहे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में पता किया जाएगा यदि ऐसा पाया जाता है तो जिस स्टाफ या डॉक्टर की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lhY4BR

0 comments: