Tuesday, August 25, 2020

लापता बच्ची का शव मिला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

होडल के विधायक जगदीश नायर के पैतृक गांव से 24 अगस्त को लापता हुई 10 वर्षीय लड़की का शव 25 अगस्त को देर शाम घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत से बरामद हुआ। इस घटना से गुस्साए ग्रामीण ट्रैक्टरों से होडल थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया । पैंगलतू गांव निवासी 10 वर्षीय ज्योति 24 अगस्त को दोपहर दो बजे अचानक लापता हो गई थी।

बच्ची के पिता सूरज का आरोप है कि वह 25 अगस्त को 11 बजे होडल थाना में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत देने पहुंचे तो पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली और थाने से भगा दिया। परिजनों ने बच्ची की तलाश जारी रखी तो 25 अगस्त को देर शाम बच्ची का शव घर से 500 मीटर दूर एक खेत से बरामद हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lh9GFh

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: