Tuesday, August 18, 2020

बाइकर्स ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारी, अस्पताल में घायल भर्ती

होडल के मुख्य बाजार में बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर दिनदहाड़े चार-पांच लोगों ने पहले हमला किया फिर पैर में गोली मारकर फरार हो गए। पीड़ित ने अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। लेकिन पुलिस अपने स्तर पर केस की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार होडल निवासी ललित अपनी मां व सतीश के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। जब वे खेडा देवी मंदिर के निकट पहुंचे तभी दो बाइकों पर चार-पांच अज्ञात युवक आए और ललित व सतीश के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान जब ललित व सतीश ने आरोपियों का विरोध किया तो एक आरोपी ने हथियार निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली ललित के पैर में लगी। इससे घायल होकर ललित जमीन पर गिर पड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iSEAl9

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: