Tuesday, August 18, 2020

घरों से कूड़ा उठाने की योजना हरी झंडी, 2 माह के लिए अस्थाई टेंडर जारी

शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए घरों से कूड़ा उठाने की योजना को शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने हरी झंडी दे दी है। इसके बाद नगर परिषद ने दो माह के लिए अस्थाई टेंडर जारी कर दिया है। इसके बाद घरों से कूड़ा उठाने का काम शुरू हो गया है। शहर से कचरा कलेक्शन का कार्य करने वाली कंपनी यूएनएस के 10 टेंपो घरों से कूड़ा कलेक्शन के कार्य में लग गए हैं।

करीब दो वर्ष पूर्व भी घरों से कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हुआ था, लेकिन पुख्ता योजना न होने से वह सफल नहीं हो पाई थी। तत्कालीन कंपनी ने भारी भरकम बजट के साथ काम तो शुरू किया, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ी। कचरा कलेक्शन के लिए करीब छह करोड़ का टेंडर छोड़ा जाना प्रस्तावित है, लेकिन अभी 20 लाख 64 हजार का दो माह का टेंडर छोड़ा गया है। दो माह के लिए यूएसबी कंपनी के साथ करार के अनुसार घरों से कूड़ा उठान के लिए 10 टेंपो लगाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DVNzU5

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: