Tuesday, August 18, 2020

जीएसटी व सीमा शुल्क कार्यालय में ई-ऑफिस की शुरुआत हुई

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से जीएसटी और सीमा शुल्क कार्यालय में ई-ऑफिस की शुरुआत की गई है। इसके तहत सेक्टर-12 स्थित वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) ने ऑनलाइन व्यवस्था पर काम करना शुरू कर दिया है। ई-ऑफिस में किसी भी तरह की फाइलों का अब केवल ऑनलाइन आदान-प्रदान होगा। इससे अधिकारी और करदाता कोरोना के संपर्क में आने से काफी हद तक बच सकेंगे। साथ ही उन्हें विभाग के बार-बार चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा। जीएसटी में करीब 43 हजार छोटे-बड़े करदाता पंजीकृत हैं।

विभाग में ज्यादातर कामकाज कागजी फाइलों पर होता था। इनमें फाइलों का लेनदेन काफी अ‌‌धिक है। रिटर्न फाइल करना, नोटिस जारी करना, वित्तीय लेनदेन सहित अनेक कार्य शामिल हैं। इससे जहां पेपर ज्यादा इस्तेमाल होता है, वहीं ‌कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। हालांकि अनलॉक प्रक्रिया में सरकार ने सभी कार्यालयों को खोल दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31YZA2Y

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: