Sunday, August 16, 2020

एमएस ने तबादले की एलजी और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

उत्तरी दिल्ली के दीपचंद बंधु अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट(एमएस) डॉ.विकास रामपाल का दिल्ली सरकार द्वारा किए गए तबादले को लेकर विवाद शुरू हो गया है। एमएस रामपाल का तबादला को लेकर डॉक्टरों और स्टाफ में चर्चा है कि उन्हें अच्छे काम के लिए ईनाम देने के बजाय भगवान महावीर अस्पताल में साधारण डॉक्टर के रूप में कैसे ट्रांसफर कर दिया गया है। पीड़ित एमएस रामपाल ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए तबादले को नियमों के विपरित, व अच्छा काम करने का अपमान बताते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से शिकायत की है।

डा. विकास रामपाल बेहतर काम कर रहे थे। यह 200 बेड का अस्पताल है और इस अस्पताल से 3 शेल्टर अटैच्ड है। डा. रामपाल ही वहां के काम देख रहें है। मौजूदा विधायक राजेश गुप्ता को आगे आकर उनके स्थानातंरण को रुकवाना चाहिए।
-हरिशंकर गुप्ता,(कांग्रेस) पूर्व विधायक केशवपुरम वजीरपुर

डा. विकास का स्थानांतरण गलत हुआ है, पर यह स्थानांतरण उपराज्यपाल के आदेश पर हुआ है। स्थानातंरण हमारे हाथ में नहीं है। उन्होंने अच्छा काम किया है उनको बचा हुआ समय यहीं पर काम करने देना चाहिए था।
-राजेश गुप्ता, स्थानीय विधायक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ZMzH3

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: