दो दोस्तों ने अपने साथियों के साथ मिल अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार मिंडकौला गांव निवासी राम प्रसाद के अनुसार उनके 29 वर्षीय बेटे जितेंद्र को 23 जुलाई को शाम करीब 3 बजे किशोरपुर गांव निवासी देवा घर से अपने साथ बुलाकर ले गया था।
आरोप है कि देर शाम तक उनका बेटा घर नहीं लौटा। करीब 7 बजे देवा एक सेंट्रो कार में उनके बेटे को बेहोशी की हालत में लेकर घर पहुंचा। वहां से बेटे की मां बिमला देवी को कार में लेकर पलवल के एक निजी अस्पताल में लेकर उसे पहुंचे। वहां उसे जिला अस्पताल ले जाने की बात कही गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q4ECdp

0 comments: