Tuesday, August 18, 2020

एम्स में खुदकुशी की पड़ताल के लिए 7 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित

दिल्ली के सबसे बड़े शोध संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले दो महीनों में डॉक्टर, छात्रों समेत पांच लोगों की खुदकुशी की दर्दनाक घटनाएं घटी है। इसको देखते हुए एम्स प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए खुदकुशी के पीछे की कारणों की पड़ताल कर रही है। इसके लिए प्रशासन ने पड़ताल के साथ बचाव व सुरक्षा के उपायों को बताने के लिए 7 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित किया है।

टास्क फोर्स 6 हफ्ते में अपनी सिफारिशें सभी संबंधित विभागों को दे देगा। इसके बाद संबंधित विभाग उसके आधार पर कार्य करेंगे। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने अस्पताल प्रशासन और मनोचिकित्सा विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा और जरूरी कदम उठाने की मांग की थी।

इसके बाद मनोचिकित्सा विभाग, नेशनल ड्रग्स डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर और छात्र कल्याण केंद्र की तरफ से 7 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया। टास्क फोर्स में डॉ. प्रताप शरण, डॉ. अंजू धवन, डॉ. रविंद्र राव, डॉ. रमन दीप, डॉ. कौशिक एस देव, डॉ. गगन हंस और डॉ. वैभव पाटिल शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/317UnXc

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: