Tuesday, August 18, 2020

डीयू के 12कॉलेजों में नहीं मिला वेतन, बिजली कटने की नौबत

डीयू के 12कॉलेजों के कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। फंड के अभाव में अब बिजली कटने की भी नौबत आ गई है। दिल्ली सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय के बीच चल रही रस्साकशी के चलते दिल्ली सरकार द्वारा सौ फीसदी एडेड डीयू के 12 कॉलेजों में फंड जारी नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा सौ फीसदी एडेड पोषित 12 कॉलेजों में से एक आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रवि टुटेजा का कहना है कि फंड जारी ना किए जाने से कर्मचारियों के वेतन की समस्या तो है ही साथ में अन्य खर्चे जैसे बिजली का बिल, प्रॉपर्टी टैक्स, फोन बिल, इंटरनेट के बिल का भुगतान नहीं किया जा सका है।

उन्‍होंने बताया कि हालात यह है कि बिजली विभाग से फोन भी आने लगे हैं और उन्होंने बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली सप्लाई काटने की बात कही है। टूटेजा ने कहा कि जहां अभी ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा चल रही है और मूल्यांकन भी डिजिटल माध्यम से ही करने की बात कही जा रही है। ऐसे में यदि बिजली कट जाती है और इंटरनेट नहीं काम करता तो छात्र परीक्षा कैसे देंगे और शिक्षक उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कैसे करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kVLOqs

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: