शाहीन बाग के पास यमुना नदी के तराई में अवैध निर्माण कर बनाए गए 3000 मकानों को तोड़ने के लिए जल शक्ति मंत्रालय ने डीडीए को पत्र लिखा है। 2019 में संसद में उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने यमुना के छाती पर अवैध निर्माण कर बनाए गए मकानों को तोड़कर यमुना नदी के जल को वेग देने के लिए उठाए गए प्रश्न पर जल शक्ति मंत्रालय ने कार्रवाई शुरु कर दिया है।
जलशक्ति मंत्रालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोजेक्ट अशोक कुमार सिंह ने डीडीए के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर यमुना में अवैध निर्माण कर बनाए गए 3000 मकानों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। मनोज तिवारी ने इस कदम के लिए जल शक्ति मंत्रालय का स्वागत किया है। तिवारी ने अवैध निर्माण के लिए निगम के भवन विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। तिवारी ने फिर से मॉनिटरिंग कमेटी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि अवैध निर्माण के मामले में पीक एंड च्यूज कर रही है। तिवारी ने कहा कि मॉनिटरिंग कमेटी की अगर हिम्मत है तो है कि भ्रष्टाचारी निगम के अधिकारियों के सांठ-गांठ से शाहीन बाग यमुना के छाती पर बनाई गई 3000 अवैध निर्माण पर कार्रवाई करके दिखाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q1qXno

0 comments: