Tuesday, August 18, 2020

निगम के चार एक्सईएन बने एसई, एक की फरीदाबाद व 3 की दूसरे जिलों में तैनाती

राज्य सरकार ने फरीदाबाद नगर निगम में तैनात चार एक्सईएन का प्रमोशन कर एसई बना दिया। इनमें से एक की तैनाती फरीदाबाद में व तीन अन्य की दूसरे जिलों में तैनाती दी गई है। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी आदेश में विजय ढाका, रवि कुमार शर्मा, अशोक रावत और राधेश्याम को प्रमोशन देकर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर(एसई) बना दिया है।

विजय ढाका को फरीदाबाद नगर निगम में ही तैनाती दी गई है। जबकि रवि कुमार शर्मा को सोनीपत नगर निगम, अशोक रावत को अंबाला और राधेश्या को गुड़गांव नगर निगम में तैनाती दी गई है। अब निगम में दो एसई की व्यवस्था कर दी गई है। बीके कर्दम और विजय ढाका दो अधिकारी यहां काम करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q3UL2X

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: