गुड़गांव में बुधवार से सीरो सर्वे कराया जाएगा, जिसके तहत 850 सैंपल लेकर उनमें एंटीबॉडिज की जांच की जाएगी। इस सर्वे के तहत जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को अलग-अलग क्लस्टरों मे बांटा गया है। सर्वे के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में 500 व शहरी क्षेत्र में 350 सैंपल लिए जाएंगे। यह जानकारी सीएमओ डा. विरेन्द्र यादव ने दी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में चार यूपीएचसी क्षेत्रों में क्लस्टर बनाए गए हैं जिनमें खांडसा, पटेल नगर, बसई एंक्लेव तथा तिगरा शामिल हैं। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि गुरूग्राम जिला के ग्रामीण क्षेत्र में चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों-दौलताबाद, बादशाहपुर, पटौदी तथा भौड़ाकलां के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों में सीरो सर्वे किया जाएगा। इसी प्रकार, जिला के स्वास्थ्य सब सैंटर बजघेड़ा, पलड़ा, शेरपुर तथा राठीवास के क्षेत्रों के अलावा, गैर सब सैंटर वाले गांव सराय सैक्टर-109, अकलीमपुर, इंच्छापुरी तथा भूड़का में सीरो सर्वे करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सर्वे के लिए क्षेत्रवार टीमों का गठन किया गया है। सर्वे का कार्य मोबाइल एप का प्रयोग किया जाएगा जोकि जीपीएस इनेब्लड होगा। सैंपल के दौरान व्यक्ति की लोकेशन आदि की जानकारी मोबाइल एप पर डाली जाएगी जिसके बाद वेरिफिकेशन होगी और टीम द्वारा सैंपल एकत्रित किया जाएगा। सर्वे के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की पहचान की गई है। सर्वे के लिए जाने वाली टीम में एक लैब टैक्नीशियन, एएनएम, डाक्टर तथा सुपरवाइजर शामिल होंगे। इस सर्वे को 3 दिनों में पूरा किया जाएगा। यह सर्वे सुबह 9 बजे शुरू हो जाएगा। इसके लिए टीम को जरूरी सामान भी आंबटित कर दिया गया है। अगस्त महीने के अंत तक सीरो सर्वे का रिजल्ट डिक्लेयर किए जाने की संभावना है।
रिकवरी रेट प्रदेश में सबसे अच्छा, 92 फीसदी तक पहुंचा
कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का रिकवरी रेट बढ़कर अब 92 प्रतिशत तक पहुंच गया है जोकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सर्वाधिक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी व जिला वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के निर्देशों का सही तरीके से पालन करने से अब कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है।
मंगलवार को 98 पॉजिटिव केस, 55 मरीज ठीक हुए
गुड़गांव में मंगलवार को कुल 98 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले, जबकि 55 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए। गुड़गांव में कुल पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 10458 हो गई जबकि इनमें से 9565 पेशेंट ठीक हो चुके हैं। जिससे रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। वहीं मंगलवार तक 763 एक्टिव पेशेंट रह गए, जिनमें से 120 पेशेंट अस्पतालों में एडमिट हैं।
गुड़गांव में 7 कंटेनमेंट जोन बनाए गए
जिलाधीश अमित खत्री द्वारा मंगलवार को कंटेनमेंट जोन के नए आदेश जारी किए हैं जिनमें 7 अलग-अलग कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसमें गुड़गांव ब्लाॅक के राजीव नगर में गली नंबर 1 तथा 2 शिव विहार, हंस एन्कलेव में गली नंबर 4, 7, 9 तथा 17, डीएलएफ फेज थ्री में यू-26, यू-27 तथा यू-28 को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। इसी प्रकार, नाथुपुर में धर्मपाल की बिल्डिंग, सचिन की बिल्डिंग, सोनु की बिल्डिंग, जालु की बिल्डिंग तथा दीपचंद की बिल्डिंग, शिवाजी नगर में गली नंबर 1 से लेकर 4 तक, सेक्टर 9 में गेट नंबर 2 वाली गली तथा बीपीटीपी पार्क सेंटर बिल्डिंग सेक्टर 30 के फलोर नंबर 10 व 11 को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hbJaKP

0 comments: