अमित खत्री ने उन जिलावासियों, जिनके शरीर में कोरोना की एंटीबाॅडिज विकसित हो चुकी है से आग्रह किया है कि वे कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचाने को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं। जिला गुड़गांव में रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से अब प्लाज्मा बैंक शुरू किया गया है। अब तक इसमें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए 42 व्यक्ति आगे आए थे, जिनमें से 19 व्यक्तियों से प्लाज्मा डोनेट करवाया गया। इनसे 38 यूनिट प्लाज्मा तैयार हुआ जिसमें से 34 यूनिट प्लाज्मा जरूरतमंदों को दिया जा चुका है।
मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद् हाॅल परिसर में संवाददाता सम्मेलन खत्री ने कहा कि रोटरी ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट करने वालो की संख्या बेहद कम है। कोरोना से स्वस्थ हो चुके हर व्यक्ति को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आना चाहिए। खत्री ने कहा कि बीपीएल परिवार और अन्य जरूरतमंद गरीब परिवारों को कोरोना के इलाज के लिए निशुल्क प्लाज्मा दिया जाएगा।
प्लाजमा के लिए 8500 रुपए का रेट निर्धारित किया गया है, लेकिन किसी बीपीएल परिवार या अन्य जरूरतमंद परिवार जिन्हें प्लाज्मा की जरूरत है और वह 8500 रुपए की राशि प्लाज्मा खरीदने के लिए जुटा नहीं सकते, उनको इलाज के लिए प्लाज्मा बैंक से प्लाज्मा निःशुल्क दिया जाएगा। उनके साथ इस मौके पर सिविल सर्जन डा. विरेन्द्र यादव भी उपस्थित थे। कंटेनमेंट जोन के नियमों में किए गए बदलावों के बारे में खत्री ने बताया कि पहले कंटेनमेंट जोन को डी-नोटिफाई होने के लिए 28 दिन की अवधि को पूरा करना होता था लेकिन अब 14 दिन की अवधि पूरी होने पर उस क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया जा रहा है। इसी वजह से जिला में कंटेनमेंट जोन की संख्या कम हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kWQEng

0 comments: