Tuesday, August 18, 2020

कोरोना से एक की मौत, 99 नए केस आए, 124 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे

कोरोना से 24 घंटे में एक मरीज की मौत हो गई। जबकि 99 नए केस सामने आए। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 11234 पहुंच गया। जबकि 124 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। मंगलवार को ठीक होने वालों का आंकड़ा 10307 पहुंच गया।

कोविड 19 के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. रामभगत के अनुसार जिले में अभी तक 106021 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। इनमें से 94367 की निगेटिव रिपोर्ट आई। जबकि 420 की रिपोर्ट आनी शेष है। 298 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया। जबकि 475 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया। अहीरवाड़ा निवासी 63 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34bly5r

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: