Sunday, May 3, 2020

सुबह की रिमझिम फुहारों से तापमान गिरा

जम्मू-कश्मीर में बढ़े पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में रविवार को देखने को मिला। सुबह रिमझिम फुहारों के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में 1 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगांे को धूप, गर्मी और प्रदूषण से राहत मिली। करीब 61 एक्यूआई के साथ प्रदूषण का स्तर संतोषजनक रहा। जबकि शनिवार को यह 101 एक्यूआई के साथ मॉडरेट स्तर पर था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का ऐसा ही मिजाज सोमवार को भी रहेगा। आसमान में बादल छाने के साथ ही धूलभरी आंधी और बारिश की भी संभावना है।

बारिश से प्रदूषण हुआ कम | रविवार सुबह रिमझिम बारिश होने का असर पर्यावरण पर पड़ा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट पर जारी डेली बुलेटिन के अनुसार रविवार सुबह बारिश के बाद शहर में एक्यूआई 61 के साथ संतोषजनक स्थिति पर पहुंच गया। इससे पहले शनिवार को प्रदूषण का स्तर 101 एक्यूआई था। डॉक्टर के अनुसार इसमें सांस की बीमारी, दिल के मरीज आदि को नुकसान पहुंचता है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperatures drop from morning showers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fgy1Ib

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: