जिले में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के दो नए केस सामने आए। जिसके चलते जिले में अब तक कोरोना के पॉजीटिव केस की संख्या 34 से बढ़कर 36 हो गई है। हालांकि इससे पहले 32 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हो चुके है। सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि नए मामले सामने आने से जिला में एक्टिव केस की संख्या अब 4 हो गई है।
70 से अधिक सैंपल्स में मिला एक पॉजीटिव: सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 1726 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेेजे जा चुके हैं, जिनमें से 1527 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। जबकि 163 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। वहीं जिले में अब 2172 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है, जिनमें से 668 लोगों ने 28 दिन का सर्विलांस पीरियड पूरा भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि रविवार को पॉजीटिव आए नए मामलों में एक नूंह जिला का निवासी है, जोकि पुलिस विभाग पलवल में कार्यरत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉटस्पाट व कंटेनमेंट जोन से आवागमन व ड्यूटी करने वाले लोगों के नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच व सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक लिए गए करीब 70 सैंपल्स में यह पहला पॉजीटिव केस सामने आया है।
स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से ट्रेस हुआ मामला: सीएमओ ने बताया कि दूसरा मामला कंटेनमेंट जोन में शामिल घुड़ा वली से सामने आया है। कंटेनमेंट प्लान के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को टीम को डोर टू डोर स्क्रीनिंग के दौरान संबंधित व्यक्ति में कोरोना संक्रमण का अंदेशा हुआ था, इसका तुरंत सैंपल लिया गया। दोनों मरीजों को कोविड अस्पताल नल्हड़ भेज दिया गया है। वहीं फरीदाबाद जिले में मर्रोली निवासी एक युवक की कोरोना पॉजीटिव मिलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित युवक के परिवार को आइसोलेशन में ले लिया। गांव में कंटेनमेंट प्लान के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य भी आरंभ कर दिया। गांव में डोर टू डोर लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए तीन टीम नियुक्त कर दी गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WpvVx0

0 comments: