Monday, May 4, 2020

दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा बॉर्डर पर सख्त जांच के कारण लगी वाहनों की लंबी कतारें

लॉकडाउन में सरकारी और प्राइवेट दफ्तर के खुलने की छूट मिली लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं चल रहा है। ऐसे में सड़क पर वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। विकास मार्ग, जीटी रोड, रिंग रोड पर भी प्राइवेट वाहन लेकर बड़ी संख्या में लोग निकलें। पुलिस ने बैरिकेड्स जरूर लगाए थे लेकिन कहीं जांच करते नहीं दिखे। नोएडा-दिल्ली बॉर्डर और गाजियाबाद दिल्ली बॉर्डर पर पास चेक किए जाने के कारण वाहनों की लंबी कतार सुबह-सुबह लग गई। जिनके पास नोएडा व गाजियाबाद का पास नहीं था, उसे वापस भी भेजा गया।

शाम को द्वारका-पालम फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर वाहन चालकों के पास जांच किए जा रहे थे। यहां सुबह के समय वाहनों की कतार लग गई। तो वहीं नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर वाहन चालकों को रोककर उनके पास की जांच की गई। दिल्ली ड्यूटी के लिए आने वाले या नोएडा ड्यूटी के लिए जाने वालों को यहां जाम भी झेलना पड़ा। फिर पुलिस ने पास नहीं होने पर वापस भी भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गाजीपुर के पास दिल्ली-यूपी सीमा स्थित चैक पोस्ट पर लगा लंबा जाम ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c60LS7

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: