Monday, May 4, 2020

सस्ता मास्क बनाने को लेकर विवाद में कैंची मार कर दिया नाबालिग का कत्ल

गोविंदपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक फैक्टरी के अंदर 17 वर्षीय लड़के की कैंची से हमला कर उसकी हत्या कर दी। उसकी गर्दन पर दो तीन बार वार किए गए थे। गंभीर रुप से जख्मी घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया है। मृतक की पहचान सलमान खान के तौर पर हुई। वहीं, पुलिस ने इस केस में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें तीन बाप बेटे शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी 28 साल के अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक आरपी मीणा ने बताया आज दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस को झगड़े की सूचना मिली।
गली नंबर बीस तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित बेसमेंट फैक्टरी में सलमान पर कैंची से हमला किया गया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता कमर अहमद गली नंबर 22 तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहते हैं। वह बीते एक सप्ताह से मुमताज नाम की महिला के लिए मास्क बना रहे थे। प्रति मास्क की कीमत दस रुपए तय थी। बाद में यही महिला गली नंबर बीस में अख्तर से मास्क बनवाने लगी। वह नौ रुपए में मास्क तैयार कर रहा था। यह बात कमर अहमद को पता चली तो उसने भी इसी कीमत पर मास्क बनाने का भरोसा दिया। मुमताज ने उससे कहा कि वह मास्क में सिल्वर क्लिप भी लगा रहा है। मास्क और सिल्वर क्लिप देखने के लिए कमर बेटे सलमान और मुमताज के साथ उक्त फैक्टरी में पहुंच गया। यहां उनकी अख्तर से कहासुनी हो गई, तभी वहां अफसर पहुंच गया। क्योंकि अफसर ने ही अख्तर से मुमताज को मिलवाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fjVI2n

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: