नरेला इलाके में शादी से इंकार करने पर एक युवती का कत्ल कर दिया गया। उसे हथौड़ी से बुरी तरह मारा पीटा, जिस वजह से उसकी जान ही निकल गई। यह वारदात एक फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर हुई। उसके साथ गलत काम होने का भी अंदेशा जाहिर किया गया है।
हालांकि इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी को तलाश रही है। पुलिस ने बताया 23 साल की युवती पॉकेट छह नरेला में रहती थी। जबकि आरोपी अनिल (26) भी इसी एरिया का रहने वाला है। अनिल इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में नौकरी करता था लेकिन लॉकडाउन के वजह से काम बंद है। इन दिनों वह फैक्टरी में ही रह रहा था।
युवती और अनिल के बीच दो साल से दोस्ती थी।
अनिल उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन युवती की मां इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए राजी नहीं थी। इस बात को लेकर अनिल और युवती के बीच कुछ अनबन भी चल रही थी। रविवार को अनिल युवती को राशन दिलाने की बात कह बहाने से फैक्टरी में ले गया, जहां उनके बीच शादी के मुद्दे को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज आरोपी ने युवती पर हथौड़ी से बुरी तरह पीटा जिस वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। अगले दिन सुबह फैक्टरी मालिक वहां पहुंचा जिसके बाद इस वारदात का खुलासा हुआ।
पीड़ित परिवार ने इस युवती के साथ कुछ गलत काम होने का भी अंदेशा जाहिर किया है। पोस्टमार्टम होने के बाद पूरी स्थिति साफ होगी। नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में संभावित जगह दबिश डाल रही है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद कर ली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SCpK7Q

0 comments: