Sunday, May 3, 2020

केजीपी पर कार चालक से हथियार दिखाकर लूट की

केजीपी एक्सप्रेस वे पर छज्जू नगर गांव के निकट स्थित टोल टैक्स के पास पांच-छह लुटेरों ने हथियार के बल पर एक युवक से हजारों रुपए की नकदी को लूट लिया और मौके से फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद सहित छह लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि पलवल की पंचवटी कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि 27 अप्रैल की रात करीब 11 बजे वह कार में सवार होकर केजीपी मार्ग होते हुए अपने घर आ रहा था। पीड़ित का आरोप है कि जब वह छज्जू नगर गांव के पास स्थित टोल टैक्स पर पहुंचा तो अचानक तबीयत खराब होने लगी। वह कार को साइड में खड़ा कर पार्क की घास में लेटकर आराम करने लगा। उसी दौरान पांच-छह युवक वहां आए और तमंचा से हमला कर दिया और उसकी जेब से सात हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि लुटेरे आपस में अपने नाम राहुल, पप्पू, केशव, कुलदीप ले रहे थे तथा दो उनके अन्य साथी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zPOtyN

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: