नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगे के दौरान शाहदरा डिस्ट्रिक के डीसीपी अमित शर्मा गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। दो महीने के बाद उन्हाेंने सोमवार को ऑफिस पहुंचकर अपना चार्ज संभाला। इस दौरान ऑफिस स्टाफ ने उनका जोरदार स्वागत भी किया। उनके आने की सूचना को देख पहले से ही ऑफिसकर्मी नीचे आ गए, जिन्होंने मुख्य द्वार से ही कतार में लग तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
आईपीएस अमित शर्मा चांद बाग इलाके में फरवरी में हुए दंगे के दौरान गंभीर रुप से जख्म हो गए थे। इस घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी, वहीं हेड कांस्टेबल रत्नलाल को अपनी जान तक गंवानी पड़ी थी। तभी से वह मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे।
पूरी तरह से स्वस्थ होने पर सोमवार को वह एक अपने ऑफिस पहुंचे। उनके मातहत कर्मियों ने फूल और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। गाड़ी से नीचे उतरने के बाद शर्मा ने एडिशनल डीसीपी रोहित राजबीर सिंह से हाथ मिलाया और गले मिलकर उनका अभिनंदन स्वीकार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35wyOQH

0 comments: