Saturday, May 2, 2020

बैंकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के दिए निर्देश

कोरोना संकट में गरीब महिलाओं के खाते में केंद्र की 500 रुपए मदद की राशि निकालने बैंक आने वालों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने मुख्य सचिव विजय देव ने निर्देश जारी किए है। शनिवार को जारी आदेश में सीएस ने जन धन खाते की अंतिम संख्या के अनुसार तय तारीख को पैसाें का भुगतान जरूरतमंदों को करने को कहा है। ताकि बैंको में पैसा निकलने आने वाली की भीड़ ना लगे। इसमें खाता संख्या के अंतिम अंक के अनुसार तारीख तय की गई, जिसकी जानकारी एसएमएस से लोगाे को देने को कहा गया है। इसके अलावा आदेश अनुसार बैंकों, एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही जरूरत अनुसार पर्याप्त नकदी के साथ मोबाइल एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3daN6ZU

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: