लॉकडाउन के वक्त पीसीआर वैन ने एंबुलेंस की तर्ज पर भी भूमिका अदा की। संकट के समय आई कॉल्स को पुलिस ने गंभीरता से लिया, इसी का नतीजा है अभी तक कुल 845 गर्भवती महिलाओं को पुलिस ने अलग अलग अस्पताल पहुंचाया। चौबीस घंटे के भीतर ही पुलिस लेबर पेन झेल रही 17 महिलाओं को अस्पताल लेकर गई।
डीसीपी पीसीआर शरत कुमार सिन्हा ने बताया लॉकडाउन में इमरजेंसी में कोई वाहन नहीं मिलने पर लोग लगातार पुलिस से मदद मांग रहे हैं। जिसे देख पुलिस भी अपनी ओर से पूरी तरह से तैयार है और स्टाफ को साफ हिदायत है कि कोई भी मदद के लिए कॉल आने पर उसे पर तुरंत काम हो। एक महीने से ज्यादा का लॉकडाउन हो चुका है और अभी तक पीसीआर स्टाफ ने 845 महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zPXSXb

0 comments: