नॉर्थ एमसीडी के अस्पतालों में कोरोना पैर पसारता जा रहा है। हिंदूराव अस्पताल में दो नर्स, कस्तूरबा में एक डॉक्टर और राजन बाबू टीबी अस्पताल में एक आया के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को हिंदूराव और कस्तूरबा अस्पताल में एक-एक डॉक्टर के और कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है। दोनों पहले से क्वारेंटाइट हैं। राजन बाबू टीबी अस्पताल की कोरोना पॉजिटिव आया के संपर्क में आए चारों कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
नॉर्थ एमसीडी के मुताबिक दोनों डॉक्टरों के संपर्क में आए स्टाफ की पहचान कर ली गई है। हिंदूराव अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव आई डॉक्टर अस्पताल में पॉजिटिव आई दूसरी नर्स की कॉन्टेक्ट थी। कस्तूरबा अस्पताल में डॉक्टर पुरानी डॉक्टर के कॉन्टेक्ट में नहीं थी। एमसीडी के तीन अस्पतालों हिंदूराव, कस्तूरबा और राजन बाबू में अब तक 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। इसमें तीन डॉक्टर, दो नर्स और एक आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c0cTUx

0 comments: