Saturday, May 2, 2020

लॉकडाउन में 2374 लोगों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए 2374 लोगों को हिरासत में लेकर 155 वाहनों को ज़ब्त किया और 161 प्राथमिकी दर्ज किए हैं। इसके साथ ही जरूरी सामानों के आवागमन के लिए 459 पास जारी किए गए हैं। बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वालों सख्ती करते हुए 41 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत 2374 लोगों को हिरासत में लिए गया है जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया और दिल्ली पुलिस एक्ट की ही धारा 66 के तहत 155 वाहनों को जब्त किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZFBn6

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: