कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक तरफ डॉक्टर, पुलिस, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा वर्कर, सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं तो वही रोडवेज कर्मचारी भी पीछे नहीं है। रोडवेज चालक-परिचालक संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार व जिला प्रशासन के साथ खड़े हैं।
कोरोना महामारी में मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर शहर में आवश्यक सामान पहुंचाने में रोडवेज कर्मचारी आमलोगों की सेवा में लगे हैं। गुड़गांव डिपो में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 75 बसें डिपो में हर समय तैयार खड़ी की गई है। इन बसों के साथ ही रोडवेज चालक-परिचालक भी डिपो में 24 घंटे तैनात रहते हैं।
सरकार ने राहत केंद्रों में रह रहे मजदूरों को सड़क के रास्ते उनके घरों तक रोडवेज की बसों में ही पहुंचा रहे हैं। डिपो के ट्रैफिक मैनेजर राजबीर सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जब भी जितनी जरूरत होती है, उतनी बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिस भी चालक-परिचालक की ड्यूटी लगाई जाती है वह बेखौफ होकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aVfJJ3

0 comments: