कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद प्रोटोकॉल पूरे करने वाले पांच गांवों को जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। अब इन गांवों में हालात सामान्य होने के चलते आवाजाही हो सकेगी। सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि उपमंडल के गांव हुचपुरी कलां, छांयसा, मठेपुर, हुचपुरी खुर्द और मेहलूका को कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है। एक अप्रैल को हुचपुरी कलां से 12 सदस्यीय तबलीगी जमात को विभाग ने निगरानी में लिया था।
जिनमें 10 बांग्लादेश के नागरिक हैं। इनमें से तीन जमाती पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद तीन अप्रैल को उक्त गांवों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया था। सीएमओ ने बताया कि 28 दिन के लिए किसी भी इलाके को कंटेनमेंट जोन में शामिल रखा जाता है। इसकी अवधि पूरी हो चुकी है। इस संदर्भ में डीसी नरेश नरवाल के पास भी रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इन गांवों पर निगरानी अभी भी जारी रखी जाएगी। लोगों को कहा गया है कि वे अभी भी सोशल डिस्टेंस के नियमों की पालना करते रहें। प्रशासन भी नजर रखेगा।
ऑरेंज जोन में, कुछ चीजों में मिलेगी छूट| जिला पलवल के साथ उपमंडल हथीन भी ऑरेंज जोन में है। ऐसे में टैक्सी व कैब के चालक को दो सवारी ले जाने की छूट रहेगी। चार पहिया वाहनों में भी इसी प्रकार से दो सवारियों को ले जाने की छूट रहेगी। ग्रीन जिलों में भी यह वाहन आवाजाही कर सकेंगे। 60 से 65 वर्ष के बुजुर्ग व 10 वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं को घरों में रहने की सलाह दी गई है। ग्रामीण इलाकों में सभी औद्योगिक गतिविधियां शुरू हो सकेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35q9A6I

0 comments: