Friday, May 1, 2020

रूप नगर स्थित सरकारी स्कूल के क्वारेंटाइन सेंटर से 3 युवक फरार

नॉर्थ जिले के रूप नगर स्थित एक क्वारेंटाइन सेंटर से 3 युवक फरार हो गए। मामले की सूचना जिला प्रशासन के अलावा पुलिस को दी गई। जांच के बाद रूप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रूप नगर के सरकारी स्कूल में क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया था। यहां क्वारेंटाइन किए गए लोगों के रहने और खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। पिछले दिनों उत्तरी दिल्ली इलाके में भारी संख्या में प्रवासी मजदूर इकट्ठे हो गए थे। उसी दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों को यहां लाकर क्वारेंटाइन किया गया था।उनमें नेपाल, बागपत और गाजियाबाद के रहने वाले ये तीनों युवक भी शामिल थे। 2 दिन पहले तीनों युवक मौके से फरार हो गए। स्कूल प्रशासन को इसका पता चला तो मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। बाद में रूप नगर थाने में तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन, महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि युवको को पकड़ा जा सके। फिलहाल पुलिस युवकों की तलाश कर रही है । गौरतलब है कि इससे पहले भी मजदूरों और युवकों के क्वारेंटाइन सेंटर से फरार होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल यहां पुलिस की ओर से चौकसी और बढ़ा दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bWO7of

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: