राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक साथ 17 नए केस सामने आए। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 155 तक पहुंच गई है। इनमें से 10 कोरोना संक्रमित केस अकेले सेक्टर-8 की एक झुग्गी बस्ती के हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब जिले में इतनी बड़ी संख्या में एक साथ कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि राहत की बात है कि 155 में से 90 मरीज पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं। गौतमबुद्धनगर डीएम सुहास एलवाई ने शुक्रवार शाम को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘शुक्रवार को कुल 333 कोरोना रिपोर्ट मिलीं। इनमें से 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और 316 निगेटिव हैं। जिले में 90 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, इस तरह सिर्फ 65 ऐक्टिव मरीज हैं।’दूसरी तरफ गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने जिले में रुके हुए छात्रों की घर वापसी के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया है। इस फॉर्म में छात्रों के नाम, पते के साथ पैरंट्स की डिटेल, कोर्स और यूनिवर्सिटी के अलावा संबंधित राज्य की जानकारी मांगी गई है। नोएडा में लॉकडाउन के चलते फंसे छात्र इस फॉर्म को भर सकते हैं। इसके बाद उनसे ईमेल या फिर एसएमएस के जरिए संपर्क किया जाएगा। फॉर्म को शेयर करते हुए डीएम सुहास एलवाई ने लिखा, ‘यूपी सरकार के आदेशों के अनुसार, गौतमबुद्धनगर प्रशासन फंसे हुए छात्रों को घर भेजने के लिए प्रयासरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3daIiUG

0 comments: