Friday, May 1, 2020

लोगों में आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए पुलिस की ग्रुप पेट्रोलिंग

पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए ग्रुप पेट्रोलिंग की। पेट्रोलिंग के साथ-साथ पुलिसकर्मियों ने इस दौरान लोगों को घर में रहने की अपील की और कहा कि कोई भी बेवजह घरों से बाहर ना निकले। टीम मेन रोड के साथ-साथ पश्चिम विहार इलाके के गलियों और मार्केट में भी ग्रुप पेट्रोलिंग करती हुई नजर आई। डीसीपी डॉ ए कॉन ने बताया कि एसीपी पश्चिम विहार विनय माथुर लॉकडाउन लगने के बाद से ही लगातार सक्रिय है। कई लोग लॉकडाउन के नियमों को अनदेखा करते हुए बाहर निकलने की कोशिश करते हैं और पुलिस को झूठ बोलकर उनसे बचना चाहते हैं। मगर पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इधर, चांदनी महल थाना पुलिस भी लगातार फ्लैग मार्च लोगों को जागरूक कर रही है। बता दे कि कुछ दिन पहले बाजार में काफी लोगों के एक साथ निकलने की वीडियो भी वायरल हुई थी। इसके चलते यहां पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों से घर में रहने की अपील कर रही है। डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि फ्लैग मार्च में एसएचओ बिनोद कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VWe1Tq

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: