Saturday, May 2, 2020

10 इलाकों में कंटेनमेंट जोन के बाहर खुलेंगी शराब की दुकानें

राजधानी में कंटेनमेंट जोन के बाहर शराब की दुकान खोलने की दिल्ली सरकार ने तैयार शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने दिल्ली में शराब की दुकान संचालित करने वाले चारों निगम/एजेंसी से एल-6 और एल-8 लाइसेंस दुकानों की सूची मांगी है। जानकारी के अनुसार सरकार 10 इलाकों में सरकारी शराब की दुकान को छूट देने की योजना बना रही है। जिनको सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी। इसमें नांगलोई, इंद्रलोक, पश्चिम विहार, कृष्णा नगर, लक्ष्मी नगर, पंजाबी बाग, कीर्ति नगर, मयूर विहार, न्यू फ्रेंड कॉलोनी और एक अन्य इलाके की दुकान शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z05eHo

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: