
जीवन मंत्र डेस्क. बुधवार, 18 मार्च का मूलांक 9, भाग्यांक 7, दिन अंक 5, मासांक 3 और चलित अंक 3 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 7 की अंक 3 के साथ मित्र युति बनी है। अंक 9 की अंक 3 के साथ मित्र युति, अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी है, अंक 7 के साथ विरोधी युति बन रही है। अंक 5 की अंक 7 के साथ मित्र युति बनी है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 18 मार्च का दिन...
अंक 1- इस अंक की महिलाओं के लिए तरक्की के मामले में अनुकूलता रह सकती है। महिला राजपत्रित अधिकारियों के लिए करियर संबंधी बकाया मामलों में स्थिति पक्षकारी रह सकती है। खास बातें यथासंभव गोपनीय रखें।
क्या करें- भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 2- महिला प्रधान कार्य करने वालों के लिए सफलता का प्रतिशत तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकता है। नया काम करना चाहते हैं तो महिला के नाम से करें, अधिक अनुकूलता रह सकती है। छींक-एलर्जी संबंघी खास सावधानी रखें।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई खाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 3- स्थानीय यात्रा संभव है। नया काम करने की दिशा में महत्वपूर्ण गतिविधि हो सकती है। लंबे समय से अटका घरेलू महत्व का काम बन सकता है।
क्या करें- शनि देव को उड़द चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 4- अपने तय किए लक्ष्य पूरे होते देख मन प्रसन्न रह सकता है। पेट्रोल-केमिकल पदार्थों के कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति बन सकती है। विवाद में उलझने से बचें।
क्या करें- हनुमानजी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 5- गारमेंट्स व्यापारियों के लिए अनुकूलता की स्थिति रह सकती है। निवेशकों के लिए सावधानी बरतने का समय है, बाजार झटका दे सकता है। निर्यातकों का सप्लाई किए सामान का पैसा अटक सकता है।
क्या करें- अपने गुरु का विशेष आराधना करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 6- उन बातों के लिए परेशान हो सकते हैं, जिन पर आप का नियंत्रण नहीं है। कोई मेडिकल जांच बकाया है तो आज करवा लें। न्यूरो सर्जन्स के लिए अच्छा समय है।
क्या करें- गायों को रोटी में गुड़ खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 7- ऑफिस पर थोड़ी ऊंच-नीच हो जाए तो घबराएं नहीं। दाल-दलहनों के थोक व्यापारियों के लिए सतर्कता रखने का समय है। पसलियों के दर्द को लेकर पर्याप्त सावधानी बरतें।
क्या करें- शिवलिंग पर मोगरे की माला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 8- काम करने की जगह बदलना चाहते हैं तो बदल सकते हैं। भले ही यह कारखाना हो या ऑफिस हो या फिर दुकान, सहकारिता से जुड़े अधिकारियों को विभागीय झटका लग सकता है। अधिकारी के साथ न उलझें।
क्या करें- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 9- एक लंबे समय से जिस अवसर की प्रतीक्षा में हैं, वह अब मिल सकता है, अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। गोल्फ, पोलो, साइकिल रेसिंग और बाइक रेसिंग से संबंधित लोगों के लिए समय उपलब्धि वाला रह सकता है। खेल पदाधिकारियों को बड़ा पद मिल सकता है।
क्या करें- जल में रक्त चंदन मिला कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WkALxl
Thanks for sharing this information
ReplyDeleteBy ASTROLOGER RAJESH SHRIMALI JI, BEST ASTROLOGER IN JODHPUR AS WELL INDIA
Shrimali Ji is best astrologer in Jodhpur city as well in India amongst other Jyotish, Expert in Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu, Numerology and more.
Offering Service: Astrology, Astrology Verdict, Horoscope Analysis, Match Making, Marriage Compatibility, Business Astrology, Career Consultancy, Numerologist, Relationship Problem, Palmist, Vastu Remedies, Manglik Solution, Rudraksha, Black Magic Problems, Vashikaran Problems, Gemologist, Education Problem
Call Us: 9829024288
Mail Us: rajesh_shrimali@gmail.com
Reach Us: D-190,Kamla Nehru Nagar, Jodhpur-342008, Rajasthan (India)
Astrologer, Kundali Vishleshan, Match Making, Vastu & Numerology