Wednesday, October 21, 2020

दो सप्ताह से गायब व्यक्ति की हत्या, कुएं से मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार

करीब 2 सप्ताह से होडल घारम पट्टी से गायब व्यक्ति का शव पुलिस ने यूपी के छाता में एक कुएं से बरामद किया। हत्यारों ने हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर बोरी में डालकर कुएं में डाल दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक हत्यारे को गिरफ्तार भी किया है। उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन की रिमांड सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने साफी से गला दबाकर हत्या की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34hRBQJ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: