Wednesday, October 21, 2020

पांच सुविधा एक्सप्रेस कैंसिल, इसके जगह 5 सुपरफास्ट ट्रेनें, सुविधा एक्सप्रेस से सस्ता होगा किराया, उसी समय पर गंतव्य स्थान पर पंहुचाएगी

उत्तर रेलवे ने पांच सुविधा एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया है। पर इससे यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। मिली इसके जगह उत्तर रेलवे ने पांच सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इस सुपरफास्ट ट्रेन का किराया सुविधा एक्सप्रेस के मुकाबले काफी सस्ता होगा, जबकि यात्रियों को उसी समय पर गंतव्य स्थान पर पंहुचाएगी।

उत्तर रेलवे ने सुविधा एक्सप्रेस के जगह पर आनंद विहार से भागलपुर के बीच 23अक्टूबर से 24फेरे, नई दिल्ली से बरौनी 23अक्टूबर से 22फेरे, नई दिल्ली से दरभंगा 22अक्टूबर से 22फेरे, नई दिल्ली से पटना 23अक्टूबर से 34फेरे और दिल्ली जंक्शन से सहरसा 25अक्टूबर से 22फेरे चलाने जा रही है। बता दे कि सुविधा एक्सप्रेस में डायनेमिक फेयर लगता है।

सीट भरने के बाद ट्रेन की आक्यूपेंसी के आधार पर सुपरफास्ट ट्रेन की तीन गुणा तक किराया बढ़ जाता है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे ने यात्रियों के सुविधाओं का ख्याल रखते हुए सुविधा एक्सप्रेस के जगह 5सुपर फास्ट ट्रेनें चलाया है। यह सभी ट्रेनें उसी रूट पर उन्हीं दो स्टेशनों के बीच चलाई जा रही है जिस रूट पर सुविधा एक्सप्रेस चलती थी।

कालका-शिमला हेरिटेज रेल सेक्शन पर रेल सेवा शुरू

कोराेना के कारण लॉकडाउन के बाद कालका-शिमला रेल सेक्शन पर ठप पड़ी रेल सेवा लगभग सात महीने बाद फिर से पटरी पर दौड़ी। कालका-शिमला हेरिटेज रेल सेक्शन पर बुधवार से फिर से रेल सेवा शुरू हो गई, अब सैलानी भी रेल सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। उत्तर एवं उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि कालका-शिमला हेरिटेज हिल रेल सेक्शन पर आज फिर से रेल सेवा की शुरूआत हो गई है।

आज रेलगाड़ी संख्या 04515 कालका-शिमला ट्रेन कालका से दोपहर 12.00 बजे शिमला के लिए प्रस्थान किया और यह रेलगाड़ी सांय 05.20 बजे शिमला पहुंचेगी । उन्होंने बताया कि वापसी दिशा में शिमला से रेलगाड़ी की शुरूआत कल होगी जब शिमला से वापसी सेवा पूर्वाह्न 10.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सांय 04.10 बजे कालका पहुंचेगी ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोराेना के कारण लॉकडाउन के बाद कालका-शिमला रेल सेक्शन पर ठप पड़ी रेल सेवा लगभग 07 महीने बाद फिर से पटरी पर दौड़ी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37p3mXM

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: