Monday, October 26, 2020

फरीदाबाद जाने के लिए कैब में बैठे युवक को लूटपाट कर फैंका, मुकदमा दर्ज

इफ्को चौक से फरीदाबाद जाने के लिए कैब में बैठे कंपनी कर्मचारी के साथ चालक व उसके साथियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

करीब 3 किलोमीटर तक घुमाने के बाद आरोपियों ने उसे चलती गाड़ी से शंकर चौक के पास नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-49 फरीदाबाद निवासी अरुण अजमेर की एक कंपनी में कार्यरत हैं। वह रविवार शाम को अजमेर से वापस अपने घर जा रहे थे। रविवार देर शाम बस से इफ्को चौक पर उतरने के बाद अरुण फरीदाबाद जाने के लिए एक कैब में सवार हो गए। कैब में चालक व तीन अन्य लोग पहले से मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J98lBQ

SHARE THIS

Facebook Comment

0 comments: